Vande Bharat in CG : बिलासपुर-नागपुर के बीच चलेगी दूसरी वंदेभारत, जानिए क्या है रुट

Kanak Durga Jha | Sept 10, 2024, 18:12 IST
Share
Second Vande Bharat will run between Bilaspur-Nagpur
Second Vande Bharat will run between Bilaspur-Nagpur

Vande Bharat in Chhattisgarh : रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। राजधानी रायपुर में बिलासपुर-नागपुर के बीच वंदेभारत ट्रेन चलने के डेढ़ साल बाद दूसरी ट्रेन अब मिलने जा रही है।

Vande Bharat in Chhattisgarh : रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। राजधानी रायपुर में बिलासपुर-नागपुर के बीच वंदेभारत ट्रेन चलने के डेढ़ साल बाद दूसरी ट्रेन अब मिलने जा रही है। इसके लिए रेलवे को काफी इंतजार करना पड़ा। रेल अफसरों के अनुसार दुर्ग से विशाखापट्नम के बीच नई वंदेभारत ट्रेन 665 किमी की दूरी तय करेगी। इस ट्रेन को चलाने के लिए तैयारियां की जा रही है। यह ट्रेन दुर्ग से सुबह 6 बजे चलकर 25 मिनट में रायपुर पहुंचेगी और 5 मिनट रुककर वाल्टेयर रेल लाइन से होकर रवाना होगी, जिसमें 16 कोच होंगे।

पीएम मोदी झारखंड से दिखाएंगे हरी झंडी

रेल अफसरों के अनुसार दो साल पहले बिलासपुर जोन को दो वंदे भारत ट्रेन मिली थी, जिसमें पहली वंदे भारत को नागपुर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाई थी। यह दूसरी वंदेभारत दुर्ग-विशाखापट्टनम के लिए थी। इस ट्रेन के साथ ही कई शहरों के लिए 12 वंदे भारत ट्रेन को एक साथ झारखंड से 15 सितंबर को प्रधानमंत्री हरी झंडी दिखाने वाले हैं। दुर्ग से चलने वाली वंदे भारत ट्रेन 20829 नंबर से और विशाखापट्टनम तरफ से 20830 नंबर के साथ चलेगी। दुर्ग से सुबह 6 बजे रवाना होकर 8 घंटे में दोपहर 1.55 बजे विशाखापट्नम स्टेशन पहुंचेगी।


6 स्टेशनों पर रुकेगी यह वनडे भारत

दुर्ग के लिए दोपहर 2.50 बजे रवाना होगी। यह फास्ट ट्रेन 499 किमी की दूरी 110 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से विशाखापट्टनम रेल लाइन पर तय करेगी। जबकि, दुर्ग स्टेशन से रवाना होकर 166 किमी की दूरी 130 किमी की स्पीड से तय करेगी। ऐसी शेड्यूलिंग की गई है। क्योंकि, रेलवे का इतने किमी का सेक्शन वंदे भारत ट्रेन की स्पीड के लिहाज से अच्छा है। विशाखापट्टनम रेल लाइन पर यह ट्रेन 6 स्टेशनों पर रुकेगी। दुर्ग से चलकर रायपुर, लखौली, महासमुंद, टिटलागढ़, रायगढ़ा, विजयनगरम फिर विशाखापटनम स्टेशन।

The Sootr Links

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

Tags:
  • वंदेभारत
  • Cockroach found in Paratha in Vande Bharat
  • Vande Bharat
  • वंदेभारत ट्रेन
  • वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन
  • Chhattisgarh Vande Bharat train
  • छत्तीसगढ़ में वंदेभारत ट्रेन एक्सप्रेस
  • Bilaspur-Nagpur Vande Bharat train
  • वंदेभारत एक्सप्रेस
ग्वालियर सड़क जांच में तकनीकी टीम पर दबाव पड़ा भारी, हाईकोर्ट ने PWD चीफ इंजीनियर को पद छोड़ने का दिया आदेश

By Ramanand Tiwari

ग्वालियर सड़क जांच में तकनीकी टीम पर दबाव पड़ा भारी, हाईकोर्ट ने PWD चीफ इंजीनियर को पद छोड़ने का दिया आदेश
भोपाल में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, CM मोहन यादव से मुलाकात के बाद काम पर लौटे कर्मचारी

By Sandeep Kumar

भोपाल में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, CM मोहन यादव से मुलाकात के बाद काम पर लौटे कर्मचारी
CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें... शिक्षक की नौकरी 5 साल से ज्यादा बाकी तो TET परीक्षा पास करना जरूरी

By Harrison Masih

CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें... शिक्षक की नौकरी 5 साल से ज्यादा बाकी तो TET परीक्षा पास करना जरूरी
ओम बिरला के OSD को धमकी मामले में हाई कोर्ट सख्त, कोर्ट ने पुलिस से केस डायरी और रिपोर्ट मांगी

By Mukesh Sharma

ओम बिरला के OSD को धमकी मामले में हाई कोर्ट सख्त, कोर्ट ने पुलिस से केस डायरी और रिपोर्ट मांगी
Rajasthan TopNews: कन्हैयालाल हत्याकांड में हाई कोर्ट से आरोपियों को झटका, UAPA के तहत ट्रायल जारी रहेगा

By

Rajasthan TopNews: कन्हैयालाल हत्याकांड में हाई कोर्ट से आरोपियों को झटका, UAPA के तहत ट्रायल जारी रहेगा
इंदौर–देवास बायपास की बदहाली पर हाईकोर्ट ने NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को किया तलब

By Sanjay Gupta

इंदौर–देवास बायपास की बदहाली पर हाईकोर्ट ने NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को किया तलब
गहलोत बोले- मैं नहीं सीएम भजनलाल तिलमिला गए हैं, तिलमिलाहट में मुझ पर बेबुनियाद आरोप लगाए

By Mukesh Sharma

गहलोत बोले- मैं नहीं सीएम भजनलाल तिलमिला गए हैं, तिलमिलाहट में मुझ पर बेबुनियाद आरोप लगाए