मंत्री पुत्र आकाश विजयवर्गीय बोले- वंदे मातरम् नहीं गाने वाले आतंकवादी, पटवारी को घर में नहीं घुसने देना चाहिए

Sanjay Gupta | Apr 13, 2026, 15:16 IST
vande mataram vivad akash vijayvargiya bayan
इंदौर में वंदे मातरम् विवाद पर पूर्व विधायक व मंत्री पुत्र आकाश विजयवर्गीय ने तीखा बयान दिया है। उन्होंने वंदे मातरम् नहीं गाने वालों को आतंकवादी बताया और जीतू पटवारी पर भी निशाना साधा है।

News In Short

  • इंदौर में वंदे मातरम् गान को लेकर विवाद लगातार बढ़ रहा है।
  • कांग्रेस पार्षदों के बयान के बाद बीजेपी नेताओं के तीखे रिएक्शन आ रहे हैं।
  • पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने भी विवाद में एंट्री कर ली है।
  • उन्होंने वंदे मातरम् नहीं गाने वालों को आतंकवादी बताया है।
  • जीतू पटवारी को लेकर भी उन्होंने कड़ा बयान दिया है।

News In Detail

इंदौर में कांग्रेस पार्षदों द्वारा वंदे मातरम् गाने से इनकार करने को लेकर मामला और गरमा गया है। पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने इसे लेकर कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है। खासकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को लेकर तीखी बात कही है।



उल्लेखनीय है कि नगर निगम बजट के दौरान कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम ने कहा था कि वंदे मातरम् नहीं गाऊंगी। इसके बाद, रुबीना इकबाल खान ने कहा था कि किसी के बाप में हिम्मत नहीं कि वंदे मातरम् जबरदस्ती बुलवा सके।



जीतू पटवारी देशद्रोही, घर में नहीं घुसने दें- आकाश

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को लेकर विजयवर्गीय ने कहा कि मुझे लगता है कि जीतू पटवारी जैसे लोगों को तो जनता को घर में नहीं घुसने देना चाहिए। आए तो भगा देना चाहिए। ऐसे देशद्रोही हैं ये लोग।



उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अभी तक इन पार्षदों पर कार्रवाई नहीं की है। जीतू पटवारी तो भोपाल के एक विधायक आरिफ मसूद, जो खुलकर कहते हैं कि वंदे मातरम् नहीं गाऊंगा, उनका समर्थन करते हैं। उन्हें डिप्टी सीएम बनाने तक की बात बोलते हैं। यह सब कुछ पटवारी की प्रेरणा से ही हो रहा है। पटवारी और कांग्रेस गलत दिशा में है। देश को भी गलत दिशा में ले जा रहे हैं।



आतंकवादी और देशद्रोही हैं ये लोग

आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि वंदे मातरम् नहीं बोलने की जितनी निंदा की जाए कम है। ये जो लोग हैं जो वंदे मातरम् नहीं बोलते, वह आतंकवादी से कम नहीं हैं, ये देशद्रोही हैं।



इन लोगों को तो अवसर नहीं मिल रहा है क्योंकि हिंदू बाहुल्य देश है, हिंदू बाहुल्य मध्यप्रदेश है, मोदी और बीजेपी की सरकार है। संघ जैसा संगठन है, बीजेपी के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने आगे कहा कि नहीं तो ऐसे लोग जिन्हें वंदे मातरम् में आपत्ति है, आतंकवादी से कम नहीं हैं।



देश का नुकसान करना चाहते हैं

मंत्री पुत्र ने यह भी कहा कि यह लोग अवसर ढूंढ रहे हैं और जिस दिन अवसर मिलेगा देश और समाज का नुकसान करेंगे। इनसे और कांग्रेस से सतर्क रहना चाहिए। यह कुरान की बात करते हैं। यह गलत समझते और पढ़ते हैं।



पाकिस्तान, बांग्लादेश, लीबिया, ईरान, इराक की क्या हालत हो गई है। खुद लड़कर मर रहे हैं। चिंतन करना चाहिए और सोचना चाहिए कि देश पहले है। इस सोच के साथ ही काम करना चाहिए।



मालिनी गौड़ भी दे चुकीं तीखा बयान

इसी मामले में विधायक मालिनी गौड़ भी तीखा बयान दे चुकी हैं। उन्होंने रविवार 12 अप्रैल को कहा था कि इस देश में रहना होगा तो वंदे मातरम् कहना होगा। हम तो इन लोगों से वोट भी मांगने नहीं जाते हैं जो वंदे मातरम् नहीं गाते हैं।



ये खबर भी पढ़िए...



RSS और हिंदू संगठन फोन कर रुबीना इकबाल को बोल रहे वंदे मातरम्, परेशान होकर फोन किया बंद



वंदे मातरम् विवाद पर बोले सीएम मोहन यादव: पार्षदों पर कार्रवाई नहीं कर सकते तो इस्तीफा दें पटवारी



इंदौर का वंदे मातरम् विवाद: फौजिया के पति शेख अलीम और महापौर की साजिश? किसने लगाए आरोप



मुल्क से मोहब्बत जरूरी, लेकिन इबादत सिर्फ अल्लाह की: जमीअत का वंदे मातरम् पर बयान



Tags:
  • इंदौर
  • जीतू पटवारी
  • आकाश विजयवर्गीय
  • वंदे मातरम
  • फौजिया शेख
  • रुबीना इकबाल खान