30 घंटे का होगा दिन और 40 मिनट का घंटा, ज्योतिर्लिंगों पर लगेगी वैदिक घड़ी

Dolly patil | Oct 18, 2024, 14:23 IST
विक्रमादित्य वैदिक घड़ी
वैदिक घड़ी स्टैंडर्ड टाइम ( IST ) के आधार पर नहीं, बल्कि वैदिक समय गणना के अनुसार कार्य करती है। इसमें 60 मिनट का एक घंटा नहीं, बल्कि 48 मिनट का एक घंटा होता है। इसे लेकर मध्य प्रदेश में बड़ा काम होने जा रहा है।

उज्जैन में वैदिक घड़ी की महत्ता और उपयोगिता को लेकर एक परिचर्चा आयोजित की गई, जिसमें विद्वानों और पंचांग विशेषज्ञों ने भाग लिया। इस घड़ी की खासियत यह है कि यह वैदिक समय के अनुसार काम करती है और दोसूर्योदयके बीच 30 घंटे का समय दिखाती है।यह जानकारी उज्जैन में विश्व की पहली वैदिक घड़ी स्थापित करने वाले डॉ. आरोह श्रीवास्तव ने दी। जल्द ही यह वैदिक घड़ी मोबाइल एप, कलाई घड़ी और दीवार घड़ी के रूप में भी उपलब्ध होगी।



उपचुनाव : नामांकन प्रक्रिया शुरू, सीहोर-श्योपुर में आचार संहिता लागू



वैदिक घड़ी का विशेष महत्व

रतन टाटा पर बनेगी बायोपिक, इन एक्टर्स के नाम पर हो रही चर्चा



वैदिक घड़ी का अनोखा डिजाइन

प्राचीन भारतीय समय प्रणाली पर आधारित है। इसमें 30 मुहूर्त, 30 काल, और 30 काष्ठ की गणना की जाती है। एक मुहूर्त 48 मिनट के बराबर होता है, जिसमें 30 कला और 30 काष्ठ शामिल होते हैं। यह घड़ी लगातार दो सूर्योदय के बीच का समय दिखाती है, जो हर दिन परिवर्तनशील होता है। इसके साथ ही यह घड़ी मोबाइल एप के जरिए भी संचालित की जा सकेगी।



Khabar Kaam Ki | इंडियन रेलवे ने नियमों में किया बदलाव, जानिए क्या-क्या बदला ?



विक्रमादित्य वैदिक घड़ी

पंचांग और मुहूर्त की जानकारी इस वैदिक घड़ी को विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का नाम दिया गया है और यह दुनिया की पहली डिजिटल घड़ी है, जो भारतीय कालगणना को दर्शाती है। इसमें भारतीय पंचांग के साथ-साथ ग्रीनविच मीन टाइम (GMT) और इंडियन स्टैंडर्ड टाइम ( IST ) भी दिखाए जाएंगे। यह घड़ी योग, भद्रा, नक्षत्र, चंद्रमा की स्थिति, चौघड़िया, सूर्योदय और सूर्यास्त की जानकारी भी प्रदान करेगी।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • Madhya Pradesh
  • Vikramaditya Vedic Clock
  • World First Vedic Clock
  • Vedic Clock Ujjain
  • विक्रमादित्य वैदिक घड़ी
  • वैदिक घड़ी
  • उज्जैन में वैदिक घड़ी