10 बार माफी मांगने के लिए तैयार हूं- सोफिया पर विवादित बयान पर बोले विजय शाह, नड्डा ने जताई नाराजगी
मध्य प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए विवादास्पद बयान ने राजनीति में हलचल मचा दी है। शाह का यह बयान भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के ध्यान में आया, जिसके बाद पार्टी ने जल्द ही इस मुद्दे पर कार्रवाई की। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्य संगठन से रिपोर्ट मांगी। बता दें कि thesootr पर मामला उजागर होते ही सरकार और संगठन ने कड़ी आपत्ति जताई जिसके बाद शाह ने सफाई दी। इसको लेकर सीएम मोहन यादव ने भी कड़ी नाराजगी जाहिर की है।
खबर यह भी...सोफिया कुरैशी पर बयान देकर फंसे मंत्री विजय शाह, सरकार ने तरेरी आंख तो देते फिर रहे सफाई
मंत्री विजय शाह का विवादास्पद बयान
खबर यह भी...विस उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने मंत्री विजय शाह और भूपेन्द्र सिंह पर उठाए सवाल
बयान पर भाजपा का रुख
शाह के बयान के बाद भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व ने तुरंत संज्ञान लिया और उन्हें पार्टी मुख्यालय तलब किया। जानकारी के अनुसार, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने शाह को तलब कर उनसे इस बयान के लिए माफी मांगने को कहा। वहीं सूत्रों के मुताबिक, शाह ने अपनी गलती मानते हुए भविष्य में ऐसे बयान न देने का आश्वासन दिया। इसके बाद, उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से भी मुलाकात की और अपनी सफाई पेश की।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने बयान को बताया शर्मनाक
इस विवाद पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (Twitter) पर लिखा, "भाजपा के मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री ने कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में बेहद अपमानजनक और शर्मनाक टिप्पणी की है।" खड़गे ने आगे कहा, "पहलगाम में आतंकी देश को बांटना चाहते थे, लेकिन ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देश एकजुट था और आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया।"
मंत्री बोले- 10 बार माफी मांगने के लिए तैयार हूं
बंगले पर कालिख पोतकर मंत्री को बर्खास्त करने की मांग
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार रात करीब 9:00 बजे मध्य प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह के भोपाल स्थित बंगले पर कालिक फेंक दी। साथ ही, कार्यकर्ताओं ने 'भारत माता की जय' और 'विजय शाह मुर्दाबाद' के नारे भी लगाए। कांग्रेस का आरोप है कि मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में जो विवादास्पद बयान दिया, वह न केवल अपमानजनक था, बल्कि बेहद शर्मनाक भी था। मंत्री के बयान ने न केवल उनका बल्कि पूरे भारतीय सेना का अपमान किया है। इस बयान के बाद विपक्ष ने मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की है, जबकि भाजपा ने मामले की जांच के बाद उचित कार्रवाई की बात की है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
कुरैMinister Vijay Shah apologized for the controversial statement. Minister Vijay Shah's controversial statement regarding Colonel Sofia Qureshi, Colonel Sofia Qureshi latest update, MP News | Cविजय शाह सोफिया कुरैशी बयानM मोहन यादव | कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे | MP BJP Chief VD Sharma | विजय शाह सोफियाशी बयान CM मोहन यादव