सोफिया कुरैशी पर बयान देकर फंसे मंत्री विजय शाह, सरकार ने तरेरी आंख तो देते फिर रहे सफाई
Sanjay Gupta | May 13, 2025, 11:33 IST
vijay-shah-controversial-comments-PM MODI-Sofia Qureshi
मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने महू विधानसभा के मानपुर में पीएम नरेंद्र मोदी और कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया।
MP News :भारत- पाकिस्तान के तनाव के बीच नेशनल हीरो की तरह से छाईं कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक बयान देकर मंत्री विजय शाह मुश्किल में फंस गए हैं। thesootr पर मामला उजागर होते ही सरकार और संगठन ने कड़ी आपत्ति जताई तो शाह सफाई देने में जुट गए हैं। इसको लेकर सीएम मोहन यादव ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला…
अपने बिगड़े बोल के लिए अलग पहचान बना चुके मप्र के कैबिनेट मंत्री विजय शाह एक बार फिर बोलते हुए ट्रैक से उतर गए। एक के बाद एक धड़ल्ले गंदे शब्दों का उपयोग किया। उन्हें करना तो कर्नल सोफिया कुरैशी की तारीफ थी, लेकिन वह ऐसे शब्द बोल गए जो पीएम नरेंद्र मोदी और कुरैशी की शान के खिलाफ था। इसके पहले शाह तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह की पत्नी के लिए भी अपशब्द कह चुके हैं।
शाह ने महू विधानसभा के मानपुर में तालाब खुदाई के दौरान अपने संबोधन में कहा कि- मोदी जी समाज के लिए जी रहे हैं और समाज के लिए जान लगा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि जिन्होंने हमारी बेटियों के लिए सिंदूर उजाड़े थे, वह कटे-फिटे लोगों को, हमने उन्हीं की बहन भेजकर उनकी ऐसी की तैसी करवाई।
खबर यह भी...डिंडोरी में क्यों बोले मंत्री विजय शाह - " या तो हम छूते नहीं या फिर छोड़ते नहीं "
Vijay Shah | PM Modi | sofia qureshi | colonel sofiya qureshi | MP N एमपी महू घटना | Indore News ews
अपने बिगड़े बोल के लिए अलग पहचान बना चुके मप्र के कैबिनेट मंत्री विजय शाह एक बार फिर बोलते हुए ट्रैक से उतर गए। एक के बाद एक धड़ल्ले गंदे शब्दों का उपयोग किया। उन्हें करना तो कर्नल सोफिया कुरैशी की तारीफ थी, लेकिन वह ऐसे शब्द बोल गए जो पीएम नरेंद्र मोदी और कुरैशी की शान के खिलाफ था। इसके पहले शाह तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह की पत्नी के लिए भी अपशब्द कह चुके हैं।
यह बोले विजय शाह
मध्य प्रदेश : मंत्री विजय शाह के बिगड़े बोल, कर्नल सोफिया कुरैशी पर बोले- उनकी बहन को ही मोदी जी ने... https://t.co/0vIbdPYsCO #VijayShah #SophiaQureshi #PMModi #NarendraModi #bjp #OperationSindoor #IndiaPakistanWar #India #Pakistan #pahalgamattack #PahalgamTerrorAttack… pic.twitter.com/JepKV3P4ZY
— TheSootr (@TheSootr) May 13, 2025
इसके बाद और भी निचले स्तर पर आए
शाह ने यह भी कहा कि- उन्होंने (आतंकियों) कपड़े उतार-उतार के हमारे हिंदुओं को मारा, और मोदी जी ने उनकी बहन (कर्नल सोफिया कुरैशी) को उनकी ऐसी की तैसी करने उनके घर भेजा। अब मोदी जी कपड़े तो उतार नहीं सकते थे इसलिए उनकी समाज की बहन को भेजा कि तुमने हमारी बहनों को विधवा किया है तो तुम्हारे समाज की बहन आकर तुम्हें नंगा करके छोड़ेगी। देश का सम्मान और मान-सम्मान और हमारी बहनों के सुहाग का बदला तुम्हारी जाति, समाज की बहनों को पाकिस्तान भेजकर बदला ले सकते हैं। मोदी जी ने कहा था कि घर में घुसकर मारूंगा। जमीन के अंदर गाड़ दूंगा। आतंकवादी तीन मंजिला घर में बैठे थे। बड़े बम से छत उड़ाई, फिर बीच की छत उड़ाई और अंदर जाकर उनके परिवार की ऐसी की तैसी कर दी। यह 56 इंच का सीना वाला ही कर सकता है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
Vijay Shah | PM Modi | sofia qureshi | colonel sofiya qureshi | MP N एमपी महू घटना | Indore News ews
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari