Weather Update: राजस्थान में ओले, एमपी में गर्मी का अलर्ट, सीजी को मिली बारिश से राहत!

Amresh Kushwaha | Mar 24, 2026, 07:48 IST
weather update 24 march madhya pradesh chhattisgarh rajasthan
नमस्कार! स्वागत है आपका हमारे खास मौसम बुलेटिन में। यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के मौसम से जुड़ी ताजा और दिलचस्प जानकारी।

Weather Update: मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में मौसम फिर बदल रहा है। एमपी में गर्मी का अलर्ट है, पर 26 मार्च से बारिश होगी। राजस्थान में कल हुई ओलावृष्टि से गुलाबी ठंड लौट आई है। जयपुर समेत कई जिलों में कल फिर से बारिश का अलर्ट है।



छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन पारा 4 डिग्री तक बढ़ सकता है। राजनांदगांव में सबसे ज्यादा गर्मी है, जबकि अंबिकापुर काफी ठंडा है। तीनों राज्यों में मार्च अंत तक मौसम का मिजाज बदलता रहेगा।



मध्यप्रदेश मौसम रिपोर्ट – 24 मार्च 2026:

मध्य प्रदेश मौसम अपडेट (MP Weather News)



मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से हो रही आंधी-बारिश और ओलावृष्टि अब थम गई है। मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है, क्योंकि मौसम विभाग ने अब प्रदेश में तेज गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है।



वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, 26 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे कुछ इलाकों में बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है।



      सोमवार को प्रदेश में मौसम तो शुष्क रहा, लेकिन उत्तर-पश्चिम राजस्थान के चक्रवातीय प्रभाव से नमी का असर बना हुआ था। कई जिलों में बादल छाए रहे और कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी देखी गई।



      ग्वालियर और भोपाल में मौसम में बदलाव

      ग्वालियर में साढ़े 12 बजे मौसम में बदलाव आया, जबकि राजधानी भोपाल में शाम चार बजे। इस दौरान कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हुई और तापमान में भी बदलाव आया।



      तापमान में गिरावट और चक्रवातीय असर

      ग्वालियर में अधिकतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस घटकर 29.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। वहीं, रायसेन में 38.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।



      उत्तर-पश्चिम राजस्थान का चक्रवातीय सिस्टम मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्से की ओर बढ़ा, जिससे बादल छा गए। प्रदेश में उत्तरी हवाएं भी चल रही हैं।



      मार्च के अंतिम सप्ताह का मौसम अनुमान

      मार्च के अंतिम सप्ताह में मौसम ऐसा ही रहेगा। 26 और 29 मार्च को दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इससे हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।



      गर्मी से राहत की उम्मीद

      हालांकि, इस बदलाव से तापमान में ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। भीषण गर्मी से राहत बनी रहेगी। अगले 24 घंटों में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन हल्की बूंदाबांदी की संभावना भी है।



      छत्तीसगढ़ मौसम रिपोर्ट – 24 मार्च 2026:

      छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट (CG Weather Update)



      छत्तीसगढ़ के लोग अगले 3 दिनों में गर्मी से परेशान हो सकते हैं। तापमान 2 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, 24 मार्च को पूरे छत्तीसगढ़ का मौसम साफ और सूखा रहेगा। दिनभर तेज धूप पड़ सकती है।



      रायपुर का मौसम: तेज धूप के साथ राहत

      रायपुर में भी 24 मार्च को मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री रहेगा। पिछले कुछ दिनों की तुलना में तापमान में 2 से 3 डिग्री की कमी आई है।



      राजनांदगांव में सबसे ज्यादा गर्मी

      राजनांदगांव में सबसे ज्यादा तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री था।



      आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ेगी

      मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है। बारिश या तूफान की संभावना नहीं है।



      राजस्थान मौसम रिपोर्ट – 24 मार्च 2026:

      राजस्थान मौसम अपडेट (Rajasthan Weather Update)



        राजस्थान में सोमवार को मौसम ने अचानक मिजाज बदला। जयपुर, अजमेर, कोटा, अलवर और भरतपुर में बारिश हुई। वहीं, बालोतरा में ओलावृष्टि भी हुई। बारिश से ठंडक बढ़ गई और गुलाबी ठंड का एहसास हुआ। जयपुर में सुबह 8 बजे से बारिश शुरू हुई। विजिबिलिटी कम हो गई, जिससे सड़कों पर गाड़ियों की हेडलाइट जलानी पड़ी।



        क्या कह रहे हैं मौसम विशेषज्ञ?

        मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि 24 मार्च को मौसम सूखा रहेगा। हालांकि, 25 और 26 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके कारण पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। 25 मार्च को 15 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट है।



        कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम?

        जयपुर में 24 मार्च को मौसम सूखा रहेगा, लेकिन हल्के बादल जरूर होंगे। इसके बाद 25 और 26 मार्च को हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।



        ये खबरें भी पढ़ें...

        पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बदलेगा मौसम, नए साल में छाएगा घना कोहरा



        एमपी, सीजी और राजस्थान का मौसम बदला, तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी!



        एमपी, सीजी और राजस्थान में मौसम का ट्रिपल अटैक, आंधी-बारिश और ओलों ने तबाह की फसलें!



        MP Weather update: बारिश का अलर्ट, इन जिले में ओलावृष्टि गिरने का अनुमान, जानें मौसम का हाल



        Tags:
        • Weather update