Weather Update: एमपी-सीजी और राजस्थान में मौसम के तीन रंग, कहीं गर्मी, कहीं बारिश तो कहीं ओले का अलर्ट!

Amresh Kushwaha | Mar 25, 2026, 07:55 IST
weather update 25 march madhya pradesh chhattisgarh rajasthan
नमस्कार! स्वागत है आपका हमारे खास मौसम बुलेटिन में। यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के मौसम से जुड़ी ताजा और दिलचस्प जानकारी।

Weather Update: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मौसम के कई रंग दिख रहे हैं। कहीं पारा 38 डिग्री पार है, तो कहीं बारिश का अलर्ट है। एमपी के भोपाल और इंदौर में भीषण गर्मी पड़ रही है। राजस्थान में 26 मार्च से नया पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा। छत्तीसगढ़ में अब लू चलने और तापमान बढ़ने के आसार हैं।



मध्य प्रदेश के कई जिलों में ओलावृष्टि से फसलें खराब हुईं। राजस्थान के अजमेर और सीकर में पीला अलर्ट जारी हुआ है। 28 मार्च से फिर आंधी-बारिश का दौर शुरू हो सकता है। फिलहाल गर्मी और बेमौसम बरसात की लुका-छिपी जारी रहेगी। किसान भाई आने वाले खराब मौसम को लेकर सावधान रहें।



मध्यप्रदेश मौसम रिपोर्ट – 25 मार्च 2026:

मध्य प्रदेश मौसम अपडेट (MP Weather News)



मध्य प्रदेश में मौसम ने मंगलवार, 24 मार्च को दो अलग-अलग रंग दिखाए। एक तरफ पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में बादल छाए रहे, वहीं भोपाल, इंदौर और उज्जैन के इलाके में तेज गर्मी पाई गई। यहां का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के ऊपर चला गया। मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार, 25 मार्च को भी ऐसा ही मौसम रहेगा।



आंधी-बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने 27 और 28 मार्च को प्रदेश में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि 26 मार्च से उत्तर-पश्चिमी भारत में नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है, जिसका असर ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा क्षेत्रों में दो दिन तक रहेगा। 28 मार्च को एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो सकता है, जिससे और असर पड़ेगा।



रीवा-सागर में हल्की बारिश, खंडवा-रतलाम में गर्मी

मौसम विभाग के मुताबिक, बीती रात रीवा और सागर में हल्की बारिश हुई, लेकिन मालवा-निमाड़ में गर्मी ज्यादा रही। खंडवा में तापमान 38.1 डिग्री और रतलाम में 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, नर्मदापुरम में 37.8 डिग्री, खरगोन और रायसेन में 37.6 डिग्री, धार और मंडला में 36.5 डिग्री और नरसिंहपुर में 36 डिग्री रहा। प्रदेश के बड़े शहरों में उज्जैन में सबसे ज्यादा 35.8 डिग्री, भोपाल में 34.4 डिग्री, इंदौर में 35 डिग्री, ग्वालियर में 33.5 डिग्री और जबलपुर में 35.6 डिग्री सेल्सियस रहा।



किसानों की आंधी-बारिश और ओलावृष्टि ने बढ़ाई चिंता

पिछले दिनों में 45 जिलों में बारिश हुई और 17 जिलों में ओलावृष्टि भी हुई। तेज आंधी के कारण केले, पपीते और गेहूं की फसलों को नुकसान हुआ है। अब किसान मुआवजे की मांग कर रहे हैं, खासकर धार और खरगोन जैसे जिलों में ज्यादा नुकसान हुआ है।



छत्तीसगढ़ मौसम रिपोर्ट – 25 मार्च 2026:

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट (CG Weather Update)



बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के बाद अब मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल गया है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के ज्यादातर जिलों में गर्मी बढ़ने लगी है। मौसम में आए बदलाव के कारण अब तापमान में वृद्धि का दौर शुरू हो गया है, जो कुछ दिनों बाद महसूस होने लगा है।



गर्मी बढ़ने का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, अब गर्मी बढ़ने की संभावना है। फिलहाल प्रदेश के कई हिस्सों में पारा सामान्य से 2 से 4 डिग्री नीचे बना हुआ है। लेकिन अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है। बुधवार, 25 मार्च को प्रदेश के किसी हिस्से में बारिश या ओलावृष्टि का अलर्ट नहीं है। राजधानी रायपुर में भी गर्मी बढ़ने की संभावना है।



तापमान में बढ़ोतरी

मौसम विभाग ने बताया कि ड्राई मौसम के कारण तेज धूप होगी, जिससे सुबह से ही गर्मी का एहसास होगा। वहीं, बीते 24 घंटों की बात की जाए तो उत्तर छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो पूरे प्रदेश में सबसे कम रहा। वहीं, राजनांदगांव जिले में दोपहर की गर्मी सबसे ज्यादा महसूस हो रही है। यहां अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस के आसपास है।



गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अब अगले तीन से चार दिनों में तापमान में वृद्धि होगी। मौसम ड्राई रहेगा, जिससे तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।



बरसात और ओलावृष्टि का यह रहा असर

बीते एक सप्ताह से छत्तीसगढ़ में मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा था। कई जिलों में गर्मी पड़ रही थी तो कहीं बारिश और ओले गिरे। प्रदेश के कई हिस्सों में हो रही झमाझम बारिश और ओलावृष्टि के कारण राज्य के तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। जगदलपुर, कोंडागांव, धमतरी, बलरामपुर समेत कई जिलों में ओलावृष्टि हुई थी।



राजस्थान मौसम रिपोर्ट – 25 मार्च 2026:

राजस्थान मौसम अपडेट (Rajasthan Weather Update)



    राजस्थान में मार्च के पहले हफ्ते में ही गर्मी का अहसास होने लगा था, जैसे कि अप्रैल और मई की गर्मी आ गई हो। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिससे तापमान गिरा और ठंड का एहसास होने लगा। मौसम विभाग के अनुसार, 26 मार्च से फिर से बारिश होने की संभावना है। कुछ जगहों पर बारिश के साथ आंधी का अलर्ट भी जारी किया गया है।



    आने वाले दिनों में और बारिश का अलर्ट

    मौसम विभाग ने बताया कि 28 मार्च से 31 मार्च तक एक और नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, जिससे मेघगर्जन के साथ आंधी और बारिश की संभावना है। कुछ इलाकों में हल्की बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है।



    आज का मौसम: थोड़ी गर्मी, थोड़ी राहत

    जयपुर मौसम विभाग के अनुसार, आज राज्य में मौसम साफ रहेगा। कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दिन के तापमान में वृद्धि होगी। लेकिन 26 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम फिर से करवट लेगा, और आंधी के साथ बारिश की संभावना है। अप्रैल में मौसम सामान्य होने की उम्मीद है, लेकिन तापमान बढ़ने से गर्मी बढ़ सकती है।



    येलो अलर्ट: ये इलाके हो सकते हैं प्रभावित

    मौसम विभाग ने अजमेर, सीकर और बारां जिलों के आसपास के क्षेत्रों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश और तेज हवा (20-30 किमी/घंटा) की संभावना जताई गई है।



    ये खबरें भी पढ़ें...

    पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बदलेगा मौसम, नए साल में छाएगा घना कोहरा



    एमपी, सीजी और राजस्थान का मौसम बदला, तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी!



    एमपी, सीजी और राजस्थान में मौसम का ट्रिपल अटैक, आंधी-बारिश और ओलों ने तबाह की फसलें!



    MP Weather update: बारिश का अलर्ट, इन जिले में ओलावृष्टि गिरने का अनुमान, जानें मौसम का हाल



    Tags:
    • MP weather news
    • छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट
    • Weather update
    • Rajasthan weather update
    • राजस्थान मौसम अपडेट
    • मध्य प्रदेश मौसम अपडेट
    • CG Weather Update