Harda Blast: पटाखा फैक्ट्री का मालिक कौन ? प्रशासन बेबस क्यों ?

Rahul Garhwal | Feb 06, 2024, 19:33 IST
harda factory blast
हरदा में जिस पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ है उसका मालिक राजीव अग्रवाल है। उसका अवैध साम्राज्य ढाई एकड़ में फैला हुआ है। उस फैक्ट्री के आसपास सैकड़ों लोग रहते थे। प्रशासन ने उसे फैक्ट्री चलाने की अनुमति दी थी। कांग्रेस का आरोप है कि राजू सजायाफ्ता है।

HARDA. हरदा की पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। कई लोग घायल हैं। हरदा ब्लास्ट (Harda Blast) में प्रशासन की लापरवारी सामने आई है। इस अवैध फैक्ट्री के मालिक का नाम राजीव अग्रवाल है। उसका साम्राज्य ढाई एकड़ में फैला हुआ है। ढाई एकड़ जमीन के आसपास सैकड़ों लोग रहते थे।



बिना अनुमति के चल रहीं दोनों फैक्ट्री


कांग्रेस का आरोप है कि दोनों फैक्ट्री बिना परमिशन के चल रही थीं। फैक्ट्री में 2 साल पहले हुए हादसे में 3 लोगों की जान गई थी। लोगों ने कलेक्टर से 4-5 बार शिकायत की थी, लेकिन शिकायतों को नजरअंदाज कर दिया गया।



दबंग है फैक्ट्री का मालिक


Rajeev Agrawal


लोगों के मुताबिक हरदा फैक्ट्री मालिक राजीव अग्रवाल (Harda Factory Owner Rajeev Agrawal) दबंग है। प्रशासन पर उसकी अच्छी पकड़ है, इसलिए उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। वो मनमाने ढंग से फैक्ट्री चलाता है।



फैक्ट्री मालिक गायब


पटाखा फैक्ट्री का मालिक राजीव अग्रवाल, भाई परेश अग्रवाल हरदा ब्लास्ट (Harda-Blast) के बाद से गायब हैं। घर पर ताला लगा हुआ है और परिजन भी गायब हैं।




फैक्ट्री के आसपास के घरों में किया गया था अवैध भंडारण


राजीव अग्रवाल की फैक्ट्री करीब 20 साल से चल रही है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री मालिक ने आसपास के घरों में बारूद का अवैध भंडारण करके रखा था। SDM ने बताया कि फैक्ट्री फिट नहीं थी इसलिए हादसा हुआ। मामले की जांच जारी है।



Tags:
  • harda blast
  • Harda factory owner
  • harda factory owner rajeev agrawal