गुना में महिलाओं पर क्यों भड़कीं सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी राजे

Rahul Garhwal | Apr 26, 2024, 18:17 IST
Why did Jyotiraditya Scindia wife Priyadarshini Raje get angry on womens in Guna
मध्यप्रदेश के गुना में मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी राजे महिलाओं पर नाराज हो गईं। वायरल वीडियो में वे महिलाओं को डांटती हुई नजर आ रही हैं।

Jyotiraditya Scindia Wife Priyadarshini Raje Got Angry


GUNA. गुना-शिवपुरी लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी राजे का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रियदर्शनी राजे गांव की महिलाओं को डांटते हुए नजर आ रही हैं। दरअसल, महिलाएं प्रियदर्शनी राजे को पानी की समस्या बता रही थीं, इसी दौरान वे नाराज हो गईं।



क्यों गुस्सा हुईं प्रियदर्शनी ?



वायरल वीडियो बमोरी विधानसभा का है। खजूरी गांव में प्रियदर्शनी प्रचार करने पहुंची थीं। इस दौरान गांव की कुछ महिलाओं ने उन्हें पानी की परेशानी बताई। कार में बैठी प्रियदर्शनी ने कहा कि आवेदन लिखकर दे दीजिए। इस पर किसी महिला ने कह दिया कि आप लिख दो। इसी बात पर प्रियदर्शनी भड़क गईं। उन्होंने महिला से कहा आप लिखो और मुझे दो, मेरा काम नहीं है आपका काम करना। खुद अपना काम करना सीखो। इसके बाद महिलाओं ने कहा कि हां मैडम हम लिखेंगे। इसके साथ ही महिलाएं बोलीं कि एक बार गांव में जरूर आना, पानी की इतनी समस्या है कि लड़कों की शादी तक नहीं हो रही है।



ये खबर भी पढ़िए..



मध्यप्रदेश में टीचर्स की कमी से बिगड़ रहा रिजल्ट, करीब 35 हजार पद खाली, सिर्फ 8720 पदों पर हो रही भर्ती



पिछले 15 दिनों से प्रचार कर रही हैं प्रियदर्शनी राजे



प्रियदर्शनी राजे सिंधिया पिछले 15 दिनों से क्षेत्र में लगातार प्रचार कर रही हैं। वे लोगों से डोर टू डोर संपर्क कर रही हैं। इस दौरान वे कभी कैरम खेलती और कभी चूल्हे पर रोटियां बनाते नजर आईं। प्रियदर्शनी महिलाओं से भी मिलजुल रही हैं।



Priyadarshini Raje in Guna | Priyadarshini Raje got angry at women | गुना में प्रियदर्शनी राजे | महिलाओं पर नाराज हुईं प्रियदर्शनी राजे | Priyadarshini Raje Viral Video | प्रियदर्शनी राजे वायरल वीडियो



Tags:
  • Priyadarshini Raje
  • Priyadarshini Raje in Guna
  • Priyadarshini Raje got angry at women
  • Jyotiraditya Scindia wife Priyadarshini Raje
  • प्रियदर्शनी राजे
  • गुना में प्रियदर्शनी राजे
  • महिलाओं पर नाराज हुईं प्रियदर्शनी राजे
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी राजे
  • Priyadarshini Raje Viral Video
  • प्रियदर्शनी राजे वायरल वीडियो
  • Jyotiraditya Scindia Wife Priyadarshini Raje Got Angry