सांसद विवेक तन्खा ने पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को क्यों दिया धन्यवाद

Rahul Garhwal | Apr 27, 2024, 01:11 IST
Why did mp Vivek Tankha thank former CM Shivraj Singh Chauhan
पूरे देश में विरासत टैक्स को लेकर सियासी बवाल मचा हुआ है। इसी बीच राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को ट्वीट करके धन्यवाद क्यों दिया है।

Vivek Tankha Thanked Shivraj Singh Chauhan


नील तिवारी, JABALPUR. विरासत टैक्स को लेकर पूरे देश में इन दिनों सियासी बवाल मचा हुआ है। पूरी भाजपा पार्टी और पीएम नरेन्द्र मोदी खुद इसे लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोल रहे हैं। इसी बीच शिवराज सिंह चौहान का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो ये कह रहे हैं कि जनता के दबाव में राजीव गांधी ने विरासत टैक्स को खत्म किया था। अब राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने ट्वीट कर शिवराज सिंह चौहान को शुक्रिया कहा है।



वीडियो में शिवराज ने क्या कहा ?



सामने आए वीडियो में शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि अमेरिका जैसे देशों में यदि व्यक्ति की मृत्यु हो जाए तो उसकी 55% संपत्ति सरकार की हो जाती है। पर भारत की संस्कृति के अनुसार चाहे किसान हो या गरीब व्यक्ति वह अपना पेट काटकर बचत करता है और अपने बच्चों के लिए संपत्ति छोड़कर जाता है और कांग्रेस यह परंपरा समाप्त करना चाहती है। आगे शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने इस कानून पर जनता के दबाव पर रोक लगाई थी। उसी समय जब स्वर्गीय इंदिरा गांधी की मृत्यु हो गई थी, शायद रोक इसलिए लगाई गई थी कि स्वर्गीय राजीव गांधी को स्वर्गीय इंदिरा गांधी की संपत्ति मिल सके।



ये खबर भी पढ़िए..



अधिकारियों पर रोब झाड़ता था चपरासी, कलेक्टर कार्यालय में भृत्य का दबदबा



विवेक तन्खा ने शिवराज को कहा धन्यवाद








शिवराज सिंह चौहान का वीडियो सामने आने के बाद विवेक तन्खा ने दो ट्वीट किए जिनमें उन्होंने लिखा कि बीजेपी में अब पीएम मोदी के खिलाफ सच बोलने का साहस तो किसी को हुआ। दो दिन पहले मोदी जी कह रहे थे कि विरासत टैक्स राजीव गांधी जी ने अपनी संपत्ति बचाने के लिए हटाया था। आज पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने साफ कर दिया कि यह टैक्स जनता के दबाव के चलते कांग्रेस सरकार ने हटाया था। देश जानता है कि कांग्रेस हमेशा जनहितैषी निर्णय लेती रही है। धन्यवाद शिवराज जी …आपको सच बोलने के लिए। मेरे पिता की मृत्यु 1978 में हुई थी। तब एस्टेट ड्यूटी टैक्स लागू था। पूरे देश में उसका विरोध था। कांग्रेस और राजीव जी की सरकार ने इसका अंत किया था।



Inheritance Tax | विवेक तन्खा ने शिवराज सिंह चौहान को दिया धन्यवाद



Tags:
  • Shivraj Singh Chauhan
  • शिवराज सिंह चौहान
  • Vivek Tankha
  • विवेक तन्खा
  • विरासत टैक्स
  • Inheritance Tax
  • Vivek Tankha thanked Shivraj Singh Chauhan
  • विवेक तन्खा ने शिवराज सिंह चौहान को दिया धन्यवाद