यशवंत क्लब में टीम गोरानी पूरी, पम्मी पैनल का इंतजार, बागड़िया बढ़ा रहे धड़कनें
News In Short
- इंदौर यशवंत क्लब के चुनाव जून माह में होने हैं।
- दो बार लगातार चुनाव जीतने के बाद सचदेवा, गोरानी नहीं लड़ेंगे।
- गोरानी का पैनल तैयार हो चुका है, लेकिन विरोधी पैनल घोषित नहीं हुआ है।
- उधर अजय बागड़िया और उनके साथ अतुल सेठ ताल ठोक रहे हैं।
- तीसरा पैनल आया तो फिर बाकी की मुश्किलें बढ़ेंगी।
News In Detail
इंदौर के यशवंत क्लब के चुनाव पर शहर के साथ ही पूरे प्रदेश की नजरें होती हैं। इस बार चेयरमैन टोनी सचदेवा और सचिव संजय गोरानी खुद मैदान में नहीं हैं।
कारण है कि दो बार लगातार चुनाव जीतने के चलते संविधान के मुताबिक, वह लगातार तीसरी बार नहीं लड़ सकते हैं। वहीं, उनका पैनल पूरी दमखम से फिर उतर रहा है। कुल 9 पदों पर उनके उम्मीदवार तैयार हो गए हैं और प्रचार शुरू हो चुका है।
गोरानी पैनल से यह उम्मीदवार तय
इस बार इस पैनल से चेयरमैन पद के लिए जितेंद्र उर्फ जीतू जैन, सचिव के लिए विजय कस्तूरी, सह सचिव के लिए तेजवीर जुनेजा और कोषाध्यक्ष के लिए रूपल पारिख हैं। वहीं कार्यकारिणी के पांच सदस्यों के लिए वैभव दुआ, गुनीत चड्ढा, राजेश तलवार और भारती बडोतिया के नाम तय हो चुके हैं। पांचवां नाम भी लगभग तय है।
पम्मी पैनल के यह हाल
उधर पूर्व चेयरमैन पम्मी छाबड़ा के पैनल के उम्मीदवारों का इंतजार है। अभी यह पैनल तैयार नहीं हुई है। हालांकि माना जा रहा है कि एक सप्ताह में इनके नाम भी सामने आ जाएंगे।
उधर पम्मी छाबड़ा का कहना है कि मैं किसी गुट/पैनल में नहीं हूं, केवल सत्ता के संतुलन और क्लब हित में चेयरमैन पद पर उतर रहा हूं। बाकी कोई क्लब हित में साथ आता है तो अच्छी बात है लेकिन मैं चेयरमैन पद पर लड़ रहा हूं।
वरिष्ठ अधिवक्ता बागड़िया पर सभी की नजरें
उधर टीम गोरानी की ओर से पहले वरिष्ठ अधिवक्ता अजय बागड़िया के चेयरमैन पद का उम्मीदवार बनने की बात थी लेकिन मामला जमा नहीं। उधर बागड़िया अब अपने स्तर पर ही चुनाव में उतरने की मंशा बना रहे हैं। इनके साथ अतुल सेठ हैं जो लंबे समय से सचिव पद के लिए उतरने की मंशा लिए हुए हैं।
ऐसे में दोनों मिलकर पैनल के रूप में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन इनके इन दावों ने बाकी पैनल की धड़कनें बढ़ा दी हैं। तीसरा पैनल उतरा तो दोनों के वोट कटेंगे। हालांकि क्लब में बहुत ही कम बार देखने में आया है कि तीन पैनलें उतरी हों। ऐसे में सभी उम्मीद यही कर रहे हैं कि कोई न कोई रास्ता निकलेगा।
ये खबर भी पढ़िए...
मध्यप्रदेश यशवंत क्लब में चुनाव के पहले सत्ता में बने रहने संविधान बदलने की तैयारी
MP News: इंदौर के यशवंत क्लब चुनाव में टीम गोरानी से जीतू जैन, कस्तूरी को उतारने की तैयारी
इंदौर यशवंत क्लब के बाहर नगर निगम ने ढोल बजवा करवा दी मुनादी, 2.64 करोड़ संपत्ति कर बकाया
इंदौर यशवंत क्लब पर दो करोड़ का टैक्स बाकी, चुनाव के पहले भवन मंजूरी की कोशिश, उलझा नगर निगम