यशवंत क्लब में मैनेजिंग कमेटी चुनाव की 1 साल पहले बिछी बिसात, विरोधियों के लिए टोनी, गोरानी ने चली चाल
इंदौर और मध्यप्रदेश के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित क्लबों में शामिल यशवंत क्लब (YC) में वर्तमान चेयरमैन टोनी सचदेवा और सचिव संजय गोरानी की टीम ने चुनावी बिसात बिछा दी है। मैनेजिंग कमेटी के चुनाव जून 2026 में होना है, लेकिन अपने विरोधियों को मात देने के लिए अभी से वोटर्स बढ़ाने की रणनीति तैयार कर ली गई है। इसके तहत 29 जून रविवार को हुई एजीएम में एक बड़ा प्रस्ताव पास कराया गया।
टोनी-गोरानी टीम ने कर दिया यह खेल
यशवंत क्लब (Yashwant Club) की मैनेजिंग कमेटी ने 29 जून रविवार को वार्षिक साधारण सभा (AGM) बुलाई थी। इसमें एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखा गया कि क्लब को कुल 100 नए सदस्य बनाने की स्वीकृति पहले ही मिल चुकी थी। इन्हें चार साल में बनाना था।
अब तक 57 सदस्य बना लिए गए हैं। प्रस्ताव यह था कि बचे हुए 43 सदस्यों को दो साल में बनाने के बजाय, एक साथ इसी साल बना लिया जाए। यह प्रस्ताव एजीएम में सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। इसका असर ये होगा कि अगले चुनाव से पहले क्लब में 100 नए सदस्य जुड़ जाएंगे।
कैसे विरोधी पैनल को देंगे पटखनी
इस खेल की क्यों थी जरूरत
टोनी सचदेवा और संजय गोरानी की पैनल लगातार दो बार से चुनाव जीत रही है। लेकिन क्लब संविधान के अनुसार अब दोनों को पद छोड़ना होगा। ऐसे में उनकी जगह पैनल से नए उम्मीदवार मैदान में उतरेंगे। दूसरी ओर विरोधी पैनल, खासकर पूर्व चेयरमैन पम्मी छाबड़ा, वापसी की तैयारी में हैं।
जून 2024 के चुनाव में ज्यादा मुकाबला नहीं हुआ और कई निर्विरोध चुने गए। लेकिन 2026 में तस्वीर बदल सकती है। तीसरा पैनल भी मैदान में आ सकता है। इसलिए टोनी-गोरानी पैनल ने अभी से अपनी स्थिति मजबूत करने यह रणनीतिक चाल चली है।
कुल 110 दावेदारों में से केवल 43 को मिलेगी सदस्यता
क्लब में सदस्यता के लिए 185 फार्म भरे गए थे। इनके नाम अगस्त 2024 में प्रकाशित हुए। पहले चरण में 75 आवेदकों को इंटरव्यू के लिए चुना गया। इसके बाद 50 सदस्यीय वोटिंग कमेटी ने इन पर मतदान किया और 33 वोट कटऑफ रखा गया।
हालांकि, क्लब को 50 सदस्य ही बनाने थे लेकिन कटऑफ पर 7 आवेदक आए, इसलिए सभी को सदस्य बना लिया गया। क्लब द्वारा 100 सदस्य बनाने की स्वीकृति है, तो अब केवल 43 और को सदस्यता दी जाएगी। पहले दौर में कटऑफ नहीं पाने वाले 18 आवेदक अब सदस्यता की दौड़ से बाहर हो गए हैं।
कौन हैं 110 में प्रमुख दावेदार
बाकी बचे 110 दावेदारों में बिल्डर विवेक दम्मानी, सीए यश खंडेलवाल, नीलेश काबरा, गौरव मेहता, आकाश शुक्ला, आकाश चेलावत, गौरव चावला, रौनक दमानी, कबीर चुग, अमरिंदर घुम्मन, अजय मिश्रा, हर्षित चुग, संजय दासौद सहित कई अन्य नाम हैं।
ये 18 दावेदार अब दौड़ से बाहर
जो दावेदार पहले चरण की वोटिंग में 33 कटऑफ वोट नहीं ला सके, वे अब बाहर हो चुके हैं। इनमें सागर शुक्ला, नरेश विजयवर्गीय, योशिता मलूचंदानी, यशवंत यादव, अमन शर्मा, हरपाल सिंह भाटिया, अरुण बंसल, जया चुग, हरीश फतेहचंदानी, सुनील कपूर, गुरमीत सिंह भाटिया, प्रशांत अग्रवाल, सूरज बगानी, तरुण गुप्ता, टीना जैन और रविंद्र सिंह छाबड़ा शामिल हैं।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
इंदौर यशवंत क्लब | इंदौर यशवंत क्लब मामला | यशवंत क्लब न्यूज | यशवंत क्लब चेयरमैन | यशवंत क्लब सचिव संजय गोरानी | Indore News | MP News