ठेले पर कपड़े प्रेस करने वाले को मिला 598 करोड़ का इनकम टैक्स नोटिस, देखकर उड़ गए होश!

Ashish Bhardwaj | Apr 08, 2026, 15:17 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान में अजमेर के जितेन्द्र कुमार बड़लिया को 598 करोड़ का आयकर नोटिस मिला है। वह सड़क किनारे एक ठेले पर कपड़े प्रेस करते हैं। नोटिस देखकर उसके होश उड़ गए।

News In Short

  • अजमेर के प्रेस करने वाले को मिला 598 करोड़ का इनकम टैक्स का नोटिस।
  • नोटिस में कहा है कि 600 करोड़ के हीरे-जवाहरात का हुआ है लेन-देन।
  • जांच में आया सामने, इस पैन कार्ड पर सूरत में रजिस्टर्ड है डायमंड फर्म।
  • जांच में पता चला कि पाली के शत्रुघ्न सिंह ने यह फर्जी फर्म रजिस्टर्ड करवाई।
  • पुलिस ने शत्रुघ्न सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर शुरू की जांच।

News In Detail

Ajmer: राजस्थान के अजमेर से ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसे सुनकर सभी दंग रह गए। यहां रामनगर क्षेत्र में सड़क किनारे ठेला लगाकर लोगों के कपड़े प्रेस करने वाले जितेन्द्र कुमार बड़लिया को 598 करोड़ 50 लाख 37 हजार 726 रुपए का आयकर नोटिस मिला है। जिस व्यक्ति की आमदनी चंद हजार रुपए भी नहीं है, उसके नाम पर आया यह नोटिस देखकर हैरान हैं।



पैन कार्ड गुम हुआ, फिर हीरों का खेल चालू

पीड़ित जितेन्द्र के अनुसार करीब 2 साल पहले उनका पैन कार्ड गुम हो गया था। उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि उनका यह छोटा सा कार्ड किसी बड़ी साजिश का हिस्सा बन जाएगा। जांच में सामने आया कि पाली के शत्रुघ्न सिंह ने जितेन्द्र के पैन कार्ड का दुरुपयोग कर सूरत (गुजरात) में मैसर्स मनन इंटरप्राइजेज नाम से एक फर्म रजिस्टर्ड करवाई। इस फर्म के जरिए महज 3 महीने में 600 करोड़ रुपए के हीरे-जवाहरात का लेन-देन कर डाला।



600 करोड़ का लेन-देन और बैंक चुप?

इस मामले में केवल जालसाज ही नहीं, बल्कि बैंक की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। पीड़ित के वकील राकेश ठाडा ने उस बैंक को भी नोटिस भेजा है जहाँ यह खाता संचालित हो रहा था। सवाल यह उठाया गया है कि आरबीआई की सख्त गाइडलाइन्स के बावजूद, इतने बड़े ट्रांजैक्शन की सूचना उच्च अधिकारियों को क्यों नहीं दी गई?



पीड़ित जितेन्द्र ने बताया कि 1 अप्रैल 2026 को जब नोटिस मिला, तो उनके होश उड़ गए। नोटिस में करोड़ों के हीरे-जवाहरात के लेन-देन का हिसाब माँगा गया था। डर के मारे उन्होंने काम पर जाना भी बंद कर दिया है। अब इस मामले में गंज थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी शत्रुघ्न सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



ये भी पढे़:-

आखिर पचपदरा रिफाइनरी के मुहूर्त की आ गई तारीख, पीएम मोदी 21 अप्रैल को करेंगे उद्घाटन



राजस्थान में संवैधानिक संकट, पंचायत-निकाय चुनावों में देरी पर गहलोत का कड़ा प्रहार



विधायक की शादी में महाजाम, डीसीपी समेत 6 पुलिस अधिकारियों पर एक्शन , जानिए पूरा मामला



खेड़ा के घर पर असम पुलिस के छापे से उबली कांग्रेस, नेताओं ने कहा-हार के डर से बौखलाई भाजपा



Tags:
  • राजस्थान
  • पैन कार्ड
  • आयकर नोटिस
  • अजमेर