खेड़ा के घर पर असम पुलिस के छापे से उबली कांग्रेस, नेताओं ने कहा-हार के डर से बौखलाई भाजपा
Mukesh Sharma | Apr 07, 2026, 20:18 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान के कांग्रेस नेताओं अशोक गहलोत, गोविंद सिंह डोटासरा और टीकाराम जूली ने पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा के घर पर असम पुलिस की छापेमारी को तानाशाही करार दिया है। नेताओं का आरोप है कि भाजपा बदले की राजनीति के तहत सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।
News In Short
- पवन खेड़ा के घर पर असम पुलिस के एक्शन की कांग्रेस ने की आलोचना।
- कांग्रेस नेताओं ने पवन खेड़ा के घर पुलिस के छापे को बताया कायराना हरकत।
- गहलोत बोले, असम के चुनाव में हार के डर से बौखलाई भाजपा।
- डोटासरा ने कहा, यह कार्रवाई भाजपा की तानाशाही का प्रमाण।
- जूली का तंज, जवाब देने के बजाय दमन और फर्जी एफआईआर पर उतरी भाजपा।
News In Detail
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने दो दिन पहले असम सीएम की पत्नी पर तीन पासपोर्ट रखने, विदेश में संपत्ति खरीदने और कंपनी खोलकर उसमें भारी रकम निवेश करने के आरोप लगाए थे। इसके बाद से ही असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा कांग्रेस प्रवक्ता खेड़ा के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कह रहे थे। इस सिलसिले में ही गुवाहाटी से आई पुलिस ने खेड़ा के निवास पर छापेमारी की है।
गहलोत बोले, हार के डर से बौखलाई भाजपा
असम चुनाव में हार के डर से भाजपा बौखला गई है। भाजपा की सबसे बड़ी कमजोरी यह है कि वह लोकतंत्र के बजाय पुलिस और सरकारी एजेंसियों के पीछे छिपकर वार करती है।
आज असम पुलिस का जिस तरह दुरुपयोग कर कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन श्री @Pawankhera के आवास पर छापेमारी की गई है, वह…
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) April 7, 2026
डोटासरा ने कहा-भाजपा तानाशाही पर उतरी
डोटासरा ने कहा कि पवन खेड़ा ने हाल ही प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के भ्रष्टाचार और उनकी पत्नी के 3-3 पासपोर्ट का पर्दाफाश किया था। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता मजबूती से खड़ा है।
भाजपा की राजनीति सिर्फ और सिर्फ डराओ, धमकाओ, एवं संस्थाओं के दुरुपयोग से विपक्षी दलों के नेताओं का दमन कर सच को छिपाओ की रह गई है।
असम पुलिस द्वारा AICC मीडिया व प्रचार विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा जी के खिलाफ फर्जी FIR दर्ज उनकी गिरफ्तारी के लिए दिल्ली आना और खोजबीन करना, साफ…
— Govind Singh Dotasra (@GovindDotasra) April 7, 2026
जूली बोले, असम पुलिस की छापेमारी कायराना हरकत
जवाब देने के बजाय भाजपा फर्जी एफआईआर, दमन और डराने-धमकाने की राजनीति में उतर आई है। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता मजबूती से खड़ा है। असम की जनता सब देख रही है और समय आने पर भाजपा को इसका उत्तर देगी।
असम चुनाव में हार की से बौखलाई भाजपा अब पुलिस और सरकारी एजेंसियों के सहारे विपक्ष को दबाने का प्रयास कर रही है।
कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन श्री पवन खेड़ा जी के आवास पर आज असम पुलिस द्वारा की गई छापेमारी न सिर्फ कायराना हरकत है, बल्कि भाजपा की तानाशाही का प्रमाण है।
श्री…
— Tika Ram Jully (@TikaRamJullyINC) April 7, 2026
ये भी पढे़:-
नहीं बदल रहा पुलिस का चेहरा, कांस्टेबल से लेकर आईपीएस अफसरों पर भ्रष्टाचार के मैले दाग
जानिए आईपीएस माधव उपाध्याय की संपत्ति का पूरा हिसाब, जो प्रोबेशन पीरियड में ही भ्रष्टाचार के आरोपों में फंसे
सरकारी शिक्षक ने गैंगस्टर बन मांगी 1 करोड़ 40 लाख की फिरौती, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari