सचिवालय में सरप्राइज रेड, अधिकतर कर्मचारी सीट पर नहीं पाए, अब एक्शन की तैयारी

Ashish Bhardwaj | Apr 07, 2026, 19:21 IST
Share
chapa
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के जयपुर में शासन सचिवालय की लाइब्रेरी बिल्डिंग में प्रशासनिक सुधार विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 61 में से 36 कर्मचारी अपनी सीटों पर नहीं मिले। विभाग अब सख्त एक्शन की तैयारी कर रहा है।

News In Short

  • जयपुर सचिवालय में एआरडी टीम ने मंगलवार को औचक निरीक्षण किया।
  • निरीक्षण के दौरान 61 कर्मचारियों में से 36 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।
  • एआरडी टीम ने कर्मचारियों के अटेंडेंस रजिस्टर को अपनी कस्टडी में लिया।
  • निरीक्षण के दौरान 59 प्रतिशत कर्मचारी कार्यालय से गायब पाए गए।
  • अब अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ सख्त एक्शन की हो रही तैयारी।

News In Detail

प्रशासनिक सुधार विभाग (ARD) की टीम ने जयपुर सचिवालय की लाइब्रेरी बिल्डिंग में मंगलवार सुबह अचानक निरीक्षण किया। इस सरप्राइज रेड में कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। यह निरीक्षण कर्मचारियों के समय पालन की जांच करने के लिए किया गया था। इस कार्रवाई का नेतृत्व एसीएस दिनेश कुमार ने किया।

कर्मचारियों की अनुपस्थिति

निरीक्षण के दौरान एकमात्र गजेटेड अधिकारी समय पर अपने दफ्तर में मिले, वहीं अधिकतर कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। लाइब्रेरी बिल्डिंग में कुल 61 कर्मचारियों में से 36 कर्मचारी अपनी सीटों से नदारद पाए गए। इससे यह सामने आया कि कर्मचारी समय पर कार्यालय में नहीं पहुंचते हैं और समय पालन में लापरवाही बरत रहे हैं।

पांच रजिस्टर कस्टडी में लिए

एआरडी टीम ने निरीक्षण के दौरान 5 महत्वपूर्ण रजिस्टर अपनी कस्टडी में ले लिए। इससे कोई भी कर्मचारी अटेंडेंस रजिस्टर में हेरफेर न कर सके। विभाग ने अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की योजना बनाई है। निरीक्षण में मिली जानकारी के आधार पर 59 प्रतिशत कर्मचारी कार्यालय से गायब पाए गए। प्रशासन ने इसे अनुशासनहीनता माना और अब इस मामले पर सख्त कदम उठाने की तैयारी कर ली है।

एआरडी टीम ने की रिपोर्ट तैयार

इस घटना के बाद एआरडी टीम ने एक रिपोर्ट तैयार की है। इसमें अनुपस्थित पाए गए 36 कर्मचारियों के खिलाफ एक्शन करने की सिफारिश की गई है। संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। अब प्रशासनिक सुधार विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लिया है।

ये भी पढे़:-

क्या ईसाई समुदाय भाजपा की चुनावी नैया पार लगाएगा, केरल की हवाओं में तैर रहा बड़ा सवाल

नहीं बदल रहा पुलिस का चेहरा, कांस्टेबल से लेकर आईपीएस अफसरों पर भ्रष्टाचार के मैले दाग

जानिए आईपीएस माधव उपाध्याय की संपत्ति का पूरा हिसाब, जो प्रोबेशन पीरियड में ही भ्रष्टाचार के आरोपों में फंसे

सरकारी शिक्षक ने गैंगस्टर बन मांगी 1 करोड़ 40 लाख की फिरौती, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tags:
  • औचक निरीक्षण
  • जयपुर सचिवालय
  • एआरडी टीम
  • प्रशासनिक सुधार विभाग
  • कर्मचारी अनुपस्थित
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि