जानिए आईपीएस माधव उपाध्याय की संपत्ति का पूरा हिसाब, जो प्रोबेशन पीरियड में ही भ्रष्टाचार के आरोपों में फंसे

Ashish Bhardwaj | Published:
Share
ips upadya
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में अवैध खनन करने वालों से वसूली के आरोपों से घिरे आईपीएस माधव उपाध्याय के पास करोड़ों की संपत्ति है। संभवत: यह पहला मामला है, जब प्रोबेशन पीरियड में किसी आईपीएस अधिकारी पर भ्रष्टाचार के लांछन लगे हैं।

News In Short

  • अवैध खनन करने वालों से वसूली के आरोपों से घिरे आईपीएस माधव उपाध्याय।
  • आईपीएस अधिकारी उपाध्याय को भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद एपीओ कर दिया गया।
  • माधव उपाध्याय 2023 बैच के राजस्थान कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं।
  • माधव उपाध्याय मूल रूप से राजस्थान की राजधानी जयपुर के रहने वाले हैं।
  • आईपीएस माधव उपाध्याय के पास करोड़ों रुपए मूल्य की संपत्ति हैं।

News In Detail

Jaipur: राजस्थान कैडर के 2023 बैच के आईपीएस अधिकारी माधव उपाध्याय करियर की शुरुआत में ही विवाद में आ गए हैं। भीलवाड़ा में अवैध खनन माफियाओं से वसूली के गंभीर आरोपों के बाद उपाध्याय को एपीओ कर दिया गया है।

पुलिस विभाग में संभवतः यह पहला मामला है, जहां प्रोबेशन पीरियड के दौरान किसी आईपीएस अधिकारी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। फिर उन्हें पद से हटाया गया है। उपाध्याय मूल रूप से जयपुर के रहने वाले हैं।

जयपुर में तीन संपत्तियों का खुलासा

वर्ष 2026 में सार्वजनिक किए गए अचल संपत्ति विवरण के अनुसार माधव उपाध्याय के पास जयपुर के प्राइम लोकेशंस पर बेशकीमती संपत्तियां हैं। जयपुर में उनके पास तीन संपत्तियां हैं।

जयपुर के अखिल नगर में एक फ्लैट है, जिसकी वर्तमान बाजार कीमत लगभग 30 लाख रुपये बताई गई है। यह संपत्ति उनके पिता बाल कृष्ण शर्मा के नाम पर दर्ज है। इसी तरह टोंक रोड स्थित सूर्या नगर में उनका एक मकान है। इस मकान की अनुमानित कीमत करीब 60 लाख रुपये आंकी गई है, जो उनके दादा घीसा लाल शर्मा के नाम पर है।

उपाध्याय के पास जयपुर के बस्सी (दनाऊ कलां) क्षेत्र में पुश्तैनी जमीन है। यह जमीन हिंदू अविभाजित परिवार के अंतर्गत आती है और इसकी कीमत भी करोड़ों में बताई जा रही है।



WhatsApp Image 2026-04-07 at 1.46.37 PM
WhatsApp Image 2026-04-07 at 1.46.37 PM


जयपुर के MNIT से की इंजीनियरिंग

​माधव उपाध्याय का अब तक का सफर शैक्षणिक रूप से काफी प्रभावशाली रहा है। मूल रूप से जयपुर के रहने वाले माधव ने प्रतिष्ठित एमएनआईटी जयपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने देश की सबसे कठिन मानी जाने वाली यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में 148वीं रैंक हासिल कर आईपीएस कैडर प्राप्त किया।

वह 2023 बैच के अधिकारी हैं। फिलहाल भीलवाड़ा में पुलिस उपाधीक्षक के रूप में तैनात होकर अपना प्रोबेशन पूरा कर रहे थे, लेकिन अवैध खनन करने वालों से वसूली करने के आरोपों पर उन्हें एपीओ कर दिया गया।

​कैसे शुरू हुआ विवाद

भीलवाड़ा का जहाजपुर इलाका गारनेट (रक्तमणि या तामड़ा) के अवैध खनन के लिए कुख्यात है। आरोप है कि इस क्षेत्र में सक्रिय एक अवैध वसूली गिरोह के साथ आईपीएस माधव उपाध्याय की कथित सांठगांठ थी।

जांच में सामने आया है कि एक गिरोह पुलिस का डर दिखाकर अवैध खनन माफियाओं से लाखों रुपये की वसूली कर रहा था। पुलिस ने जब इस गिरोह के खिलाफ शिकंजा कसा और कई लोगों को हिरासत में लिया, तो अजय पांचाल नामक व्यक्ति का नाम सामने आया। अजय के मोबाइल की फोरेंसिक जांच और व्हाट्सएप चैट खंगालने पर पुलिस के होश उड़ गए।

​जांच की आंच तक पहुंचे आईपीएस

​गिरफ्तार आरोपी अजय पांचाल के मोबाइल से आईपीएस माधव उपाध्याय के साथ हुई बातचीत के रिकॉर्ड मिले हैं। इन चैट्स में वसूली, सेटलमेंट और माफियाओं को अनुचित लाभ पहुंचाने से संबंधित संदिग्ध जानकारियां मिलने का दावा किया जा रहा है। इसी साक्ष्य के आधार पर पुलिस मुख्यालय ने मामले की आंतरिक जांच शुरू की और सरकार को रिपोर्ट भेजी। इसके बाद उन्हें एपीओ कर दिया गया।

​माधव उपाध्याय की सफाई

इस पूरे मामले में प्रोबेशनरी आईपीएस माधव उपाध्याय ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि मुझ पर लगे सभी आरोप गलत हैं। यह एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा है। अजय पांचाल के साथ मेरी जो भी बातचीत या मुलाकात हुई, वह पूरी तरह से एक केस की आधिकारिक कार्यवाही और जांच से संबंधित थी। चैट्स को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। दरअसल, पांचाल जहाजपुर से भाजपा विधायक गोपीचंद मीणा के पीए हैं। विधायक ने ही पांचाल को पुलिस अधिकारियों से परिचय कराया था।



1200-675-26410345-thumbnail-16x9-ipsupadhyays-aspera
1200-675-26410345-thumbnail-16x9-ipsupadhyays-aspera


भ्रष्टाचार के आरोपों ने उठाए सवाल

​युवा आईपीएस माधव उपाध्याय का इस तरह के गंभीर विवाद में फंसना पुलिस की छवि पर सवालिया निशान लगा रहा है। भ्रष्टाचार के इन आरोपों ने न केवल उनकी व्यक्तिगत साख को नुकसान पहुंचाया है, बल्कि यह भी संदेश दिया है कि खनन माफियाओं की जड़ें कितनी गहरी हैं। फिलहाल मामला जांच के अधीन है।

ये भी पढे़:-

सरकारी शिक्षक ने गैंगस्टर बन मांगी 1 करोड़ 40 लाख की फिरौती, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पंजीकरण कहीं और इलाज कर रहे दूसरे राज्य, तीन साल बाद भी डॉक्टरों का डेटाबेस तैयार नहीं

अवैध खनन करने वालों से वसूली में दो आरपीएस एपीओ, आईपीएस पहले ही हटाए

फर्जी आधार-पैन से डीजीएफटी पोर्टल में सेंध, निर्यातकों के 400 करोड़ रुपए डकारे



Tags:
  • प्रोबेशन पीरियड
  • अजय पांचाल
  • भाजपा विधायक गोपीचंद मीणा
  • आईपीएस माधव उपाध्याय
  • भीलवाड़ा में अवैध खनन
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर