दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर CNG लीकेज से कार में लगी आग, एक ही परिवार के 5 लोग जिंदा जले

Jageshwar prasad | Apr 30, 2026, 09:31 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान के अलवर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सीएनजी लीकेज के कारण चलती कार में भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में वैष्णो देवी से लौट रहे मध्य प्रदेश के एक ही परिवार के 5 सदस्य जिंदा जलकर राख हो गए। गंभीर रूप से झुलसे चालक का जयपुर में इलाज जारी है।

News In Short

  • दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हादसा,सीएनजी रिसाव से कार बनी आग का गोला।
  • वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत।
  • 80% झुलसा चालक विनोद जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती।
  • कार में सो रहे परिवार को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला।
  • केवल कंकाल के अवशेष बचने के कारण अब डीएनए से होगी पहचान।

News In Detail

Alwar: अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत मौजपुर (चैनल नंबर 115/300) के पास बीती रात करीब 11:00 बजे एक भयानक हादसा हुआ। वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की चलती कार में अचानक सीएनजी (CNG) रिसाव होने से आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि कार में सवार पांच लोगों को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला और वे जिंदा जलकर राख हो गए।



नींद में था परिवार, केवल चालक बच सका

जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के चैनपुरा गांव का यह परिवार किराए की टैक्सी लेकर वैष्णो देवी गया था। लौटते समय लक्ष्मणगढ़ के पास अचानक गैस रिसाव के कारण कार ने आग पकड़ ली।



बताया जा रहा है कि हादसे के समय परिवार के सदस्य नींद में थे, जिस कारण वे संभल नहीं पाए। चालक विनोद कुमार किसी तरह जलती कार से बाहर निकलने में कामयाब रहा, लेकिन वह भी लगभग 80 प्रतिशत तक झुलस गया है। उसे गंभीर हालत में जयपुर के SMS अस्पताल रेफर किया गया है।



हड्डियां तक गल गईं, डीएनए से होगी पहचान

घटना की सूचना मिलते ही एसपी सुधीर चौधरी और डीएसपी कैलाश जिंदल मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी नेकी राम ने बताया कि सीएनजी की आग इतनी भयंकर थी कि उसकी तपिश से शवों की हड्डियां तक गल गईं। इस हादसे में एक पुरुष, तीन महिलाएं और एक बच्ची की मौत हुई है।



शवों की स्थिति इतनी खराब है कि पहचान करना असंभव है। मौके पर मेडिकल टीम को बुलाया गया है और अब डीएनए (DNA) टेस्ट के जरिए ही मृतकों की पहचान सुनिश्चित की जाएगी।





WhatsApp Image 2026-04-30 at 08.34.26


पुलिस और दमकल की कार्रवाई

सूचना के बाद मौके पर पहुंची लक्ष्मणगढ़ पुलिस और दो दमकल गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और फिलहाल मामले की जांच जारी है।



ये भी पढ़ें:-

राजस्थान का हेल्थ सिस्टम बीमार, पीएचसी-सीएचसी में 50% जांचें भी नहीं हो रही, केंद्र ने पत्र लिखकर जताई कड़ी नाराजगी



फलौदी सट्टा बाजार का अनुमान: बंगाल में हो रहा खेला, भाजपा को बढ़त, पल-पल बदल रहे भाव



पदोन्नत हुए 52 नए डीएसपी को मिली पोस्टिंग, साइबर क्राइम और ACB में हुई नियुक्तियां



सात एडीजीपी संभालेंगे रेंज की कमान, कानून-व्यवस्था की करेंगे सीधी निगरानी



Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे
  • श्योपुर
  • अलवर
  • वैष्णो देवी
  • एसएमएस अस्पताल
  • दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हादसा