सात एडीजीपी संभालेंगे रेंज की कमान, कानून-व्यवस्था की करेंगे सीधी निगरानी

Mukesh Sharma | Published:
Share
Ashish Bhardwaj (97)
Ashish Bhardwaj (97)

राजस्थान में पुलिस रेंज प्रभारियों की जिम्मेदारी में बदलाव किया है। इसके तहत अतिरिक्त महानिदेशक (ADGP) स्तर के 7 अधिकारियों को विभिन्न रेंज का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

News In Short

  • राजस्थान में पुलिस रेंज प्रभारियों की जिम्मेदारी में किया बदलाव।
  • एडीजीपी स्तर के 7 अधिकारियों को सौंपी रेंज की कमान।
  • ये एडीजीपी अपनी रेंज में कानून-व्यवस्था की सीधी निगरानी करेंगे।
  • रेंज में काम कर रहे आईजी स्तर के अधिकारी यथावत कार्य करेंगे।
  • दावा-इन नियुक्तियों के माध्यम से बेहतर समन्वय स्थापित होगा।

News In Detail

Jaipur : राजस्थान सरकार ने कानून व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए रेंज प्रभारियों में फेरबदल किया है। अतिरिक्त महानिदेशक (ADGP) स्तर के 7 अधिकारियों को विभिन्न रेंज का प्रभारी बनाया है। यह कदम जमीनी स्तर पर पुलिसिंग की गुणवत्ता सुधारने और मुख्यालय की प्राथमिकताओं की नियमित समीक्षा के उद्देश्य से उठाया गया है। रेंज में काम कर रहे आईजी स्तर के अधिकारी यथावत अपनी जिम्मेदारी संभालते रहेंगे।

मुख्यमंत्री की सीधी निगरानी

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बार-बार स्पष्ट कर चुके हैं कि प्रदेश में अपराध और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। हाल ही में उन्होंने पुलिस मुख्यालय में हुई उच्च स्तरीय समीक्षा बैठकों में मुख्यमंत्री ने पुलिस तंत्र को अधिक आधुनिक, जवाबदेह और सक्रिय बनाने के निर्देश दिए थे।

ये सभी एडीजीपी अपनी रेंज में कानून-व्यवस्था की सीधी निगरानी करेंगे। यानी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अब केवल दफ्तरों से नहीं, बल्कि सीधे ग्राउंड जीरो पर जाकर कानून-व्यवस्था को देखेंगे।

कौन किस रेंज का प्रभारी

IPS बीजू जॉर्ज जोसफ— भरतपुर रेंज

IPS दिनेश एमएन—जयपुर रेंज (एडीजी एटीएस और एजीटीएफ के साथ अतिरिक्त जिम्मेदारी)

संजीव कुमार नर्जारी— बीकानेर रेंज

विशाल बंसल— कोटा रेंज

हवा सिंह घुमरिया—जोधपुर रेंज व आयुक्तालय

एस.सेंगथिर—उदयपुर रेंज

रुपिन्दर सिंघ—अजमेर रेंज

जवाबदेही तय, परिणाम पर फोकस

नई व्यवस्था के तहत वरिष्ठ अधिकारी न केवल रेंज स्तर पर कानून-व्यवस्था की निगरानी करेंगे, बल्कि राज्य सरकार की प्राथमिकताओं जैसे-महिला सुरक्षा, साइबर अपराध नियंत्रण, संगठित अपराध पर लगाम और नशा मुक्ति अभियान की प्रगति की भी नियमित समीक्षा करेंगे।

सरकार का लक्ष्य है कि पुलिस प्रशासन इतना पारदर्शी और संवेदनशील हो कि फरियादी को न्याय के लिए भटकना न पड़े। पुलिस मुख्यालय ने दावा किया है कि इन नियुक्तियों के माध्यम से अब मुख्यालय और जिलों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा।

ये भी पढे़;-

पदोन्नत हुए 52 नए डीएसपी को मिली पोस्टिंग, साइबर क्राइम और ACB में हुई नियुक्तियां

फलौदी सट्टा बाजार का अनुमान: बंगाल में हो रहा खेला, भाजपा को बढ़त, पल-पल बदल रहे भाव

राजस्थान का हेल्थ सिस्टम बीमार, पीएचसी-सीएचसी में 50% जांचें भी नहीं हो रही, केंद्र ने पत्र लिखकर जताई कड़ी नाराजगी

सांसद सीपी जोशी को फिर मिली अहम जिम्मेदारी, बने लोकसभा की याचिका समिति के सभापति

Tags:
  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
  • IPS दिनेश एमएन
  • एडीजीपी
  • IPS बीजू जॉर्ज जोसफ
  • कानून व्यवस्था
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर