सांसद सीपी जोशी को फिर मिली अहम जिम्मेदारी, बने लोकसभा की याचिका समिति के सभापति

Jageshwar prasad | Apr 29, 2026, 17:46 IST
Share
Ashish Bhardwaj - 2026-04-29T173637.238
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के भाजपा सांसद सीपी जोशी को लोकसभा की 15 सदस्यीय याचिका समिति का दोबारा सभापति नियुक्त किया गया है। यह समिति नागरिकों की शिकायतों और संसद में पेश याचिकाओं पर सुनवाई कर सरकार को निर्देश देती है।

News In Short

  • चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी दूसरी बार लोकसभा की याचिका समिति के सभापति मनोनीत।
  • जोशी के साथ मनोज तिवारी और कमलजीत शेहरावत सहित 14 सांसद बने समिति के सदस्य।
  • सभापति बनने पर जोशी ने पीएम मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का आभार जताया।
  • याचिका समिति को नागरिकों की समस्याओं पर सीधे मंत्रालयों से जवाब-तलब करने का हक।
  • जोशी सहकारी समिति संशोधन विधेयक की संयुक्त समिति के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

News In Detail

Chittorgarh: राजस्थान में चित्तौड़गढ़ सांसद और भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी को एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें लोकसभा की महत्वपूर्ण याचिका (पिटीशन) समिति का दोबारा सभापति मनोनीत किया गया है। इस मनोनयन पर सांसद जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का आभार व्यक्त किया है।

15 सदस्यीय समिति का स्वरूप

सांसद जोशी के नेतृत्व वाली इस समिति में देश के विभिन्न क्षेत्रों से 14 अन्य सांसदों को सदस्य बनाया गया है। इस समिति के सदस्यों में मनोज तिवारी, कमलजीत शेहरावत, विष्णु दत्त शर्मा, राजू बिष्टा, एंटो एंटनी, सुखदेव भगत और डॉ. राजकुमार सांगवान सहित अन्य सदस्य शामिल हैं।

सी.पी. जोशी का संसदीय अनुभव

सीपी जोशी वर्तमान में केवल याचिका समिति के सदस्य ही नहीं हैं, बल्कि वे कई अन्य महत्वपूर्ण समितियों में भी सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। वे सार्वजनिक उपक्रम समिति (COPU) और ऊर्जा समिति के सदस्य हैं। इसके अलावा उन्होंने बहु-राज्य सहकारी समिति (संशोधन) विधेयक, 2022 की संयुक्त समिति के सभापति के रूप में भी अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दी हैं।

लोकसभा याचिका समिति

लोकसभा की याचिका समिति सीधे तौर पर आम नागरिकों से जुड़ी होती है। इसके मुख्य कार्य निम्नलिखित हैं:
आम जनता की सुनवाई: नागरिकों द्वारा संसद में उठाई गई याचिकाओं (Petitions) पर विचार करना।
जवाबदेही: याचिकाओं पर संबंधित मंत्रालयों और सरकार से राय मांगना।
समाधान: याचिकाओं के निपटान के लिए निर्देश देना और सदन में विस्तृत रिपोर्ट पेश करना।
अधिकारों की रक्षा: देश के नागरिकों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करना और प्रशासनिक पारदर्शिता लाना।

ये भी पढ़ें:-

मेवाड़ यूनिवर्सिटी फर्जी डिग्री कांड में पूर्व प्रेसिडेंट गिरफ्तार, एसओजी ने जयपुर से पकड़ा

जवाई लेपर्ड सफारी में अब नहीं बनेंगे नए होटल-रिसोर्ट, हाईकोर्ट ने निर्माण और माइनिंग पर लगाई रोक

कोटा के मॉल में भीषण आग, कई कोचिंग संस्थान कराए खाली, लपटों पर काबू पाने मं जुटीं 14 दमकल गाड़ियां

गुलाबी नगरी का फीका पड़ रहा रंग, क्या जयपुर खो देगा वर्ल्ड हेरिटेज का दर्जा?

Tags:
  • लोकसभा
  • सीपी जोशी
  • सभापति
  • चित्तौड़गढ़
  • लोकसभा याचिका समिति
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई