100 पर्सेंटाइल के साथ रचा इतिहास, किसान पुत्र पुलकित गोयल बने UGC NET टॉपर
समझें क्या है पूरा मामला
- अलवर में किसान के बेटे पुलकित गोयल ने रचा इतिहास।
- UGC NET जून 2026 में पाई ऑल इंडिया पहली रैंक।
- इतिहास विषय में हासिल किया 100 पर्सेंटाइल स्कोर।
- सीमित संसाधनों में कड़ी मेहनत से हासिल की सफलता।
- समस्त परिवार और गांव में जश्न का माहौल।
राजस्थान के ग्रामीण अंचल की प्रतिभाओं ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सफलता का परचम लहराया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जारी UGC NET जून 2026 के परिणामों में अलवर जिले के एक साधारण किसान के बेटे पुलकित गोयल ने इतिहास विषय में 100 पर्सेंटाइल स्कोर हासिल करते हुए ऑल इंडिया पहली रैंक (AIR-1) प्राप्त की है।
पुलकित अलवर जिले के खोह दरीबा गांव के रहने वाले हैं। एक बेहद साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले पुलकित की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से उनके पूरे क्षेत्र, परिवार और गांव में जश्न का माहौल है।
जयपुर से की तैयारी
सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी लगन और निष्ठा के बल पर यह मुकाम हासिल करने वाले पुलकित गोयल ने अपनी UGC NET परीक्षा की तैयारी जयपुर स्थित एक संस्थान से की थी।
पुलकित ने बताया कि परीक्षा की तैयारी के दौरान अकादमी और वहां के शिक्षकों का मार्गदर्शन बेहद निर्णायक साबित हुआ। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का मुख्य श्रेय अकादमी के निदेशक व विषय विशेषज्ञ को दिया। पुलकित के अनुसार सही रणनीति, नियमित अध्ययन और सही मार्गदर्शन से ही यह ऑल इंडिया रैंकसंभव हो सकी।
गुदड़ी का लाल बना युवाओं की प्रेरणा
ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले पुलकित ने 'गुदड़ी का लाल' कहावत को पूरी तरह चरितार्थ कर दिखाया है। उनके पिता एक साधारण किसान हैं, जिन्होंने हमेशा अपने बेटे को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
UGC NET परीक्षा में इतिहास जैसे गहन विषय में देश भर में पहला स्थान प्राप्त करने के बाद पुलकित अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे राजस्थान और देश के लाखों युवाओं के लिए एक नई प्रेरणा बन गए हैं।
ये भी पढ़ें:-
SI भर्ती-2021 रि-एग्जाम में याचिकाकर्ताओं को मिलेगा मौका, हाई कोर्ट ने दिया आदेश
SI भर्ती से इस नियम को हटाने की मांग हुई तेज, 15 राज्य पहले ही बदल चुके है नियम
SI भर्ती-2025 का रिजल्ट हुआ जारी, 1086 पदों के लिए अप्रैल में हुई थी परीक्षा
RPSC अब 20 दिन में देगा रिजल्ट, कोर्ट स्टे रोकने के लिए कैविएट की तैयारी