विधायक आवास में NSUI के महासचिव के साथ मारपीट, हमलावरों में MLA के पोते का भी नाम

Ashish Bhardwaj | Feb 27, 2026, 17:57 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान के जयपुर में ज्योति नगर स्थित विधायक आवास में एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव अनिल सारण के साथ मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना में खींवसर विधायक रेवंतराम डांगा के पोते पर भी आरोप है।

News In Short

  • राजस्थान में एनएसयूआई के महासचिव अनिल सारण पर जयपुर के विधायक आवास में हमला किया गया।
  • हमलावरों ने अनिल को लात-घूंसे से पीटा, अनिल ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।
  • अनिल सारण ने ज्योति नगर थाने में FIR दर्ज करवाई और CCTV फुटेज की मांग की।
  • खींवसर विधायक रेवंतराम डांगा के पौते पर हमला करने का आरोप।
  • यह हमला अब राजनीतिक विवाद का रूप ले चुका है, पुलिस जांच कर रही है।

News In Detail

राजस्थान विधानसभा के ठीक सामने विधायक आवास में गुरुवार को एनएसयूआई के प्रदेश पदाधिकारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के अनुसार एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव अनिल सारण किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी ने मिलने पहुंचे थे। उनके नहीं मिलने पर वह भोपालगढ़ विधायक गीता बरवड़ से मिलने उनके फ्लैट पर चले गए थे। वहीं उन्हें फोन करके नीचे बुलाया गया और



हमलावरों ने अनिल पर किया हमला

जैसे ही अनिल नीचे पहुंचे बीजेपी विधायक रेवंतराम डांगा के सोशल मीडिया इंचार्ज, उनके पौते रवींद्र डांगा और उनके ड्राइवर समेत 8-10 लोगों ने उन्हें घेर लिया। बिना किसी कारण अनिल को गालियाँ दीं और फिर लात-घूंसे से बेरहमी से पीटा। अनिल किसी तरह अपनी जान बचाकर भागने में सफल रहे और पुलिस को सूचना दी।



FIR हुई दर्ज

अनिल ने ज्योति नगर थाने में FIR दर्ज करवाई और विधानसभा प्रशासन से घटना स्थल के CCTV फुटेज की मांग की है। पुलिस अब उस फुटेज की तलाश कर रही है जो इस मारपीट को साबित कर सके। यदि फुटेज में मारपीट की पुष्टि होती है तो विधायक रेवंतराम डांगा के करीबी रिश्तेदारों के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं।



राजनीतिक विवाद का रूप लेना

यह हमला अब राजनीतिक विवाद का रूप ले चुका है। खींवसर से ताल्लुक रखने वाले अनिल और विधायक पक्ष के बीच यह विवाद अब सत्ता और संगठन के गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। ज्योति नगर पुलिस इस मामले की जांच कर रही है, और यह जानने की कोशिश कर रही है कि हमले के पीछे कोई पुरानी रंजिश थी या यह तात्कालिक विवाद था।



कौन हैं रेवंतराम डांगा

रेवंतराम डांगा नागौर जिले की खींवसर विधानसभा से भाजपा से विधायक हैं। उन्होंने 2013, 2018, और 2023 में चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।



ये खबर भी पढे़:-

मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, जानें ताजा अपडेट



राजस्थान में आज उद्योगपतियों से मिलेंगे सीएम मोहन यादव, छत्तीसगढ़ का दौरा भी करेंगे



भाजपा विधायक कालीचरण सर्राफ बोले, महंगी बिजली के कारण राजस्थान में नहीं हो रहा निवेश



होली पर मिलेगी ट्रेनों में वेटिंग से राहत, राजस्थान को मिली एक और स्पेशल ट्रेन



Tags:
  • एनएसयूआई
  • मारपीट
  • विधानसभा
  • महासचिव
  • बीजेपी विधायक रेवंतराम डांगा
  • विधायक आवास