अपने आप को देश से बड़ा समझने की भूल ना करें मोदी- अशोक गहलोत

Mukesh Sharma | Feb 28, 2026, 16:13 IST
Photograph: (the sootr)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राजस्थान के अजमेर में कांग्रेस पर जमकर हमले किए। उन्होंने कांग्रेस को मुस्लिम लीग माओवादी कांग्रेस बताया था। इस पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने नाराजगी व्यक्त करते हुए पलटवार किया है।

News In Short

  • कांग्रेस की मुस्लिम लीग से तुलना पर नाराज हुए अशोक गहलोत
  • कांग्रेस पर देश बांटने का आरोप लगाना हास्यास्पद वैचारिक दिवालियापन
  • पीएम मोदी के अजमेर में दिए गए भाषण पर गहलोत का पलटवार

News In Detail

प्रधानमंत्री के शनिवार को अजमेर में कांग्रेस को मुस्लिम लीग माओवादी कांग्रेस बताने पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वंय केा देश से बड़ा समझने की भूल ना करें क्यों कि उनका (पीएम नरेंद्र मोदी का) विरोध देश का विरोध नहीं है।



वैचारिक दिवालियापन है यह

गहलोत ने कहा कि जिस विचारधारा ने आजादी की लड़ाई में नाखून तक नहीं कटवाया उनका गौरवशाली इतिहास वाली कांग्रेस पर देश बांटने जैसे आरोप लगाना ना केवल हास्यास्पद है बल्कि वैचारिक दिवालियेपन का प्रमाण है।



सरकारी मंच का दुरुपयोग है यह

गहलोत ने कहा कि यह दुखद है कि पीएम ने सरकारी मंच का उपयोग संकीर्ण राजनीति के लिए किया। उन्होंने कहा कि जनता उम्मीद कर रही थी कि पीएम उनके पत्र में उठाए गए जनहित के मुद्दों पर बोलेंगे। गहलोत ने सवाल किया कि क्या पीएम नहीं चाहते कि राजस्थान की तरह पूरे देश को 'Right to Health' मिले ? क्या गिग वर्कर्स वेलफेयर एक्ट और शहरी रोजगार गारंटी जैसे क्रांतिकारी फैसलों पर पीएम की कोई रुचि नहीं है ? ERCP का भाजपा सरकार ने नाम बदला है पर कोई काम नहीं किया है। राजस्थान की जनता सच जानती है।



हिम्मत है तो ओएमआर शीट घोटाले की जांच करे सरकार

गहलोत ने कहा कि पीएम को पेपर लीक पर राजनीति करने के बजाय राजस्थान के उस कड़े कानून की सराहना करनी चाहिए थी जिसमें उम्र कैद की सजा, 10 करोड़ रुपए जुर्माना, संपत्ति जब्त जैसे प्रावधान हैं। यह कानून देश में मिसाल बना है। युवाओं को बरगलाने की राजनीति करने की बजाय केन्द्र सरकार के स्तर से ऐसा सख्त कानून बनाने की बात करनी चाहिए थी। भाजपा की सरकार तो राजस्थान में भाजपा सरकार के दौरान हुए ओएमआर शीट घोटाले की जांच करने की हिम्मत तक नहीं दिखा पा रही।



डबल इंजन नहीं बल्कि डबल जीरो है

गहलोत ने कहा कि बेहतर यह होता कि पीएम विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस सरकार की योजनाएं बन्द न करने की अपनी गारंटी पर कायम रहते हुए आज मुख्यमंत्री को बन्द की गई योजनाओं को पुनः शुरू करने का निर्देश देते। क्योंकि राजस्थान में आपके 'डबल इंजन' का खोखला नारा अब 'डबल जीरो' साबित हो रहा है।



ये भी पढे़:-

पीएम मोदी ने 16,686 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास, रोजगार और महिलाओं को दी प्राथमिकता



राजस्थान में बढ़ा बाघों का कुनबा, मध्य प्रदेश से लाया गया एक और बाघ



कूनो नेशनल पार्क का चीता भटक कर राजस्थान आया, तीन दिन से नहीं किया हैं कोई शिकार



राजस्थान में आज उद्योगपतियों से मिलेंगे सीएम मोहन यादव, छत्तीसगढ़ का दौरा भी करेंगे



Tags:
  • पीएम नरेंद्र मोदी
  • राजस्थान
  • अशोक गहलोत
  • विधानसभा चुनाव
  • पेपर लीक
  • विचारधारा