मदन दिलावर को आशुतोष रांका की चुनौती,राजस्थान के 10 बेहतरीन स्कूल दिखाएं
समझें क्या है पूरा मामला
- फोटोग्राफी पर प्रतिबंध से विवाद।
- आशुतोष रांका का सोशल मीडिया ऑफर।
- जर्जर भवनों पर हाईकोर्ट सख्त।
- नाकामियों को छिपाने का आरोप।
राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की पहल पर शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में बाहरी व्यक्ति के प्रवेश,फोटो व वीडियोग्राफी पर रोक लगाने के आदेश दिए हैं। हालांकि दिलावर ने इसे बच्चों की निजता का हवाला देकर सही बताने की कोशिश की है।
इसी कड़ी में राजस्थान के अलवर में बीते दिनों जर्जर स्कूल भवन को लेकर सीजेपी (CJP) ने प्रदर्शन किया था। सीजेपी सह-संयोजक आशुतोष रांका ने भी इस प्रदर्शन में भाग लिया था। इसके अलावा भी राज्य के कई इलाकों में बच्चे प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके बाद ही शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के निर्देश पर सरकारी स्कूलों में बाहरी व्यक्ति के प्रवेश, फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर रोक लगा दी गई है।
सीजेपी एक बार फिर एक्टिव हो रही है और सीजेपी के सह-संयोजक आशुतोष रांका ने चुटकी लेते हुए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को चुनौती दी है।
रांका ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि एक ऑफर है। आपके कार्यकाल के दौरान बने 10 सबसे शानदार स्कूल बताइए। मैं और मेरी टीम वहां का भी दौरा करेगी। आपके पास दिखाने के लिए ऐसे 10 स्कूल तो होंगे ही? आशुतोष रांका के इस सोशल मीडिया पोस्ट को सीधे तौर पर शिक्षा मंत्री को चुनौती के रुप में देखा जा रहा है।
उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि
बंगाल में तीन दिन बिताने के बाद जयपुर वापसी कर रहा हूं। अगले कुछ दिन पूरी टीम के साथ राजस्थान के स्कूलों का दौरा करूंगा। मदन दिलवार जी, आपके लिए एक ऑफर है। आपके कार्यकाल के दौरान बने 10 सबसे शानदार स्कूल बताइए। मैं और मेरी टीम वहां का भी दौरा करेगी। आपके पास दिखाने के लिए ऐसे 10 स्कूल तो होंगे ही?
हाईकोर्ट कर रहा है सुनवाई
राजस्थान में पिछले साल जुलाई में झालावाड़ में एक स्कूल की बिल्डिंग गिरने से सात बच्चों की मौत के बाद से सरकारी स्कूल की बिल्डिंगों की गुणवत्ता व बच्चों की सुरक्षा मुद्दा बना हुआ है। राजस्थान हाईकोर्ट की दो एकलपीठ ने अलग-अलग प्रसंज्ञान भी लिए थे। इस मामले में राजस्थान हाई कोर्ट की एक विशेष खंडपीठ लगातार सुनवाई भी कर रही है और सरकार की खिंचाई हो रही है।
रांका की पोस्ट से हलचल
सोशल मीडिया पर आशुतोष रांका की इस पोस्ट से सियासी गलियारों में हलचल मच गई है। लोग उनकी इस पोस्ट को लेकर मायने निकाल रहे हैं। चर्चा है कि बीते दिनों शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सरकारी स्कूलों में बाहरी व्यक्ति के प्रवेश, फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर रोक लगाई थी। इसको लेकर आशुतोष रांका की पोस्ट को जोड़कर देखा जा रहा है। रांका ने शिक्षा मंत्री के आदेश को लेकर सोशल मीडिया पर दिलावर को ट्रोल किया था। इसमें रांका ने कहा था कि जब तक राजस्थान में स्कूलों की व्यवस्था नहीं सुधरेगा तब तक उनका मिशन जारी रहेगा। उन्होंने कहा था कि शिक्षा मंत्री ने अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए यह आदेश दिया है।
ये खबर भी पढे़:-
गोडावण चूजों के लिए 9 करोड़ की टनल, बच्चे सीख रहे है जंगल में जीने का तरीका
RGHS में शामिल कैंसर की CAR-T थेरेपी, जानें कैसे मिलेगा फायदा?
डोटासरा के लक्ष्मणगढ़ पर सरकार मेहरबान, 6 करोड़ के प्रोजेक्ट को मिली हरी झंडी
राजस्थान में निकाय चुनाव की घोषणा आज, शाम 4 बजें लागू होगी आदर्श आचार संहिता