राजस्थान में निकाय चुनाव की घोषणा आज, शाम 4 बजें लागू होगी आदर्श आचार संहिता
Ashish Bhardwaj | Aug 19, 2026, 11:24 IST
आदर्श आचार संहिता
राजस्थान में निकाय चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही शाम 4 बजें से आचार संहिता लागू होगी। विकास की नई योजनाएं रुकेंगी, लेकिन चालू कार्य व आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी। मतदान दो चरणों में संभावित है।
समझें क्या है पूरा मामला
- चुनाव तारीखों के ऐलान के साथ नए विकास कार्यों व घोषणाओं पर रोक लग जाएगी।
- दो चरणों में मतदान की संभावना,सितंबर के पहले और दूसरे सप्ताह में मतदान करा सकता है।
- पहले से स्वीकृत वर्क ऑर्डर और नियमित जन-सुविधा कार्य अप्रभावित रहेंगे।
- आचार संहिता के दौरान बिल पेश किए जा सकेंगे, पर प्रचार नियमों की कड़ाई रहेगी।
जानकारी के अनुसार स्वायत्त शासन विभाग ने निकायों के आरक्षण और परिसीमन से जुड़ी रिपोर्ट निर्वाचन आयोग को भेज दी है। आयोग इस समय रिपोर्ट की समीक्षा कर रहे हैं और यदि रिपोर्ट में कोई कमी नहीं पाई गई तो बुधवार को ही चुनावी कार्यक्रम घोषित कर दिया जाएगा।
चुनावी कार्यक्रम जारी होते ही संबंधित शहरी निकायों की सीमा में तुरंत प्रभाव से आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो जाएगी। इसका प्रभाव प्रशासनिक निर्णयों और स्थानीय विकास योजनाओं पर पड़ेगा।
दो चरणों में मतदान संभव
आदर्श आचार संहिता में क्या बंद होगा और क्या चालू रहेगा?
हालांकि जिन विकास परियोजनाओं के वर्क ऑर्डर आचार संहिता प्रभावी होने से पहले ही जारी किए जा चुके हैं वे जारी रहेंगे।इसके अलावा जो निर्माण कार्य पहले से ही जमीन पर चल रहे हैं, उन पर आचार संहिता का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति और स्ट्रीट लाइट जैसी आवश्यक नागरिक सेवाएं नियमित रूप से चलती रहेंगी।
विधानसभा में पेश होने वाले बिल
लेकिन सरकार ऐसे किसी भी निर्णय या प्रचार माध्यम का उपयोग नहीं कर सकती जिससे आम मतदाता प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित हों। प्रचार संबंधी गतिविधियों और सरकारी विज्ञापनों पर आचार संहिता के कड़े नियम लागू रहेंगे। लेकिन,इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि यदि सरकार ने वर्तमान विधानसभा सत्र में समान नागरिक संहिता का बिल पेश किया तो यह प्रत्यक्ष रुप से मतदाताओं की गोलबंदी करने का काम करेगा।
ये खबर भी पढे़:-
चुनावों से पहले पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 57 एएसपी का किया ट्रांसफर
चुनावों से पहले पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 57 एएसपी का किया ट्रांसफर
भाजपा का निकाय चुनाव शंखनाद, जोधपुर-उदयपुर संभाग में प्रभारी घोषित
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA