भाजपा का निकाय चुनाव शंखनाद, जोधपुर-उदयपुर संभाग में प्रभारी घोषित

Mukesh Sharma | Aug 18, 2026, 20:13 IST
Share
भाजपा ने निकाय चुनाव के लिए जोधपुर-उदयपुर संभाग में प्रभारी घोषित किए
भाजपा ने निकाय चुनाव के लिए जोधपुर-उदयपुर संभाग में प्रभारी घोषित किए

राजस्थान निकाय चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा ने जोधपुर व उदयपुर संभाग में प्रभारियों की घोषणा की, वहीं कांग्रेस ने बैठकें कर ऑनलाइन टिकट पोर्टल लॉन्च किया। आरक्षण तय होने के बाद उम्मीदवारों की सक्रियता बढ़ गई है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • भाजपा ने जोधपुर और उदयपुर संभाग के जिलों में निकाय प्रभारी नियुक्त किए।
  • कांग्रेस में 27 जिलों की बैठक के साथ ऑनलाइन टिकट आवेदन पोर्टल शुरू।
  • वार्ड आरक्षण तय होते ही विधायकों और नेताओं के घर-दफ्तरों पर उमड़ी भीड़।
  • दोनों दलों में मंथन जारी, जल्द चुनाव कार्यक्रम घोषित होने की संभावना।
स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस ने काम शुरु कर दिया है। मंगलवार को भाजपा ने जोधपुर व उदयपुर संभाग में निकाय प्रभारियों की नियुक्तियां कर दी हैं।

जब​कि कांग्रेस ने मंगलवार को प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं की अगुआई में 27 जिलों के अध्यक्ष व अन्य नेता व कार्यकर्ताओं के साथ जिला प्रभारियों की बैठक की है। कांग्रेस ने टिकट आवेदन करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल भी लांच किया है।

स्थानीय निकायों के वार्ड आरक्षण तय होने के बाद से दोनों ही पार्टियों ने चुनावी तैयारियां तेज की हैं। वहीं चुनावी उम्मीदवारों ने भी अपनी-अपनी तैयारियां शुरु कर दी हैं। हालांकि अभी दोनों ही पार्टियों ने टिकटों की घोषणा नहीं की है।

इसके बावजूद उम्मीदवारों ने अपनी तैयारियों केा अमली जामा पहनाना शुरु कर दिया है। जल्द ही चुनावी कार्यक्रम घोषित होने की संभावना को देखते हुए स्थानीय विधायकों व दूसरे नेताओं के घर व दफ्तरों में भीड़ लगनी शुरु हो गई है।

भाजपा ने जारी की निकाय प्रभारियों की सूची

जोधपुर शहर एवं देहात:

नारायण सिंह देवल को जोधपुर नगर निगम का प्रभारी बनाया गया है। जोधपुर देहात की नगर पालिकाओं के लिए लक्ष्मी बारूपाल (बिलाड़ा), रेवत सिंह राजपुरोहित (पीपाड़सिटी), भूपेंद्र देवासी (भोपालगढ़),शैतान सिंह राठौड़ (मथानिया), मूलाराम चौधरी (तिंवरी) और जुगल किशोर व्यास (बालेसर) को जिम्मेदारी सौंपी है।



पाली जिला:

ओमप्रकाश भडाणा को पाली नगर निगम का प्रभारी नियुक्त किया है। नगर पालिकाओं के लिए जीवन सिंह बासिया (सुमेरपुर), दानाराम चौधरी (तख्तगढ़), जगराम विश्नोई (बाली), गेनाराम मेघवाल (फालना स्टेशन/खुडाला), दलीप सिंह (राणी/सादड़ी), लूंकरण जैन (रानी खुर्द),सहीराम विश्नोई (मारवाड़ जंक्शन),उर्जाराम पुरोहित (सोजत सिटी) और घेवरराम विश्नोई (सोजत रोड) को प्रभार दिया गया है।

फलोदी एवं जैसलमेर:

फलोदी नगर परिषद के लिए श्रवण सिंह राव (जालौर) और बाप नगर पालिका के लिए जेश राणा को नियुक्त किया गया है। जैसलमेर नगर परिषद का प्रभार जगदीश देवासी और पोकरण नगर पालिका का प्रभार रश्मि सिंह को सौंपा गया है।

बालोतरा एवं बाड़मेर:

बालोतरा नगर परिषद के लिए देवेंद्र सालेचा, जसोल के लिए खेमराज देसाई,सिवाना के लिए प्रेम ओड, समदड़ी के लिए मदन सिंह राजमथाई, सिणधरी के लिए मंगलाराम देवासी, धोरीमन्ना के लिए सुमेर सिंह कुमावत और गुड़ामलानी के लिए पुखराज पटेल को जिम्मेदारी दी गई है। बाड़मेर नगर परिषद का प्रभारप्रताप सिंह बीठिया और चौहटन का प्रभार मेघराज चौधरी को दिया गया है।

जालौर एवं सिरोही:

जालौर नगर परिषद का प्रभार मंछाराम परमार को सौंपा गया है। इसके अलावा सायला, सांचौर, भीनमाल और आहोर में भी निकाय प्रभारी घोषित किए गए हैं। सिरोही नगर परिषद के लिए लक्ष्मीनारायण दवे, शिवगंज के लिए संजय ओझा, माउंट आबू के लिए राजेंद्र कुमार गहलोत, पिंडवाड़ा के लिए बाबू सिंह राजगुरु (पराखिया), आबूरोड के लिए इंद्र सिंह बागवास और मंडार के लिए दीप सिंह धनाणी को नियुक्त किया गया है।

उदयपुर शहर एवं देहात:

कंवरलाल कटारा को उदयपुर नगर निगम का प्रभारी बनाया गया है। उदयपुर देहात की नगर पालिकाओं के लिए भंवर सिंह पंवार (फतेहनगर सनवाड़), खूबिलाल पालीवाल (मावली), दीपक शर्मा (कानोड़), चंद्रगुप्त सिंह चौहान (भींडर) और नरेंद्र सिंह आसोलिया (वल्लभनगर) को जिम्मेदारी सौंपी गई है।



सलूंबर एवं प्रतापगढ़:

सलूंबर नगर परिषद के लिए तख्त सिंह शक्तावत और अतुल चंडालिया को संयुक्त प्रभार दिया है। प्रतापगढ़ जिले में जसपाल गुर्जर (धरियावद), धनसिंह रावत (प्रतापगढ़ नगर परिषद),गणपत सुथार (छोटी सादड़ी) और बद्री जाट (अरनोद) को नियुक्त किया गया है।

राजसमंद जिला:

नंदलाल सिंघवी को आमेट, अजय सोनी को नाथद्वारा, सुशील कटारा को राजसमंद नगर परिषद, मदन सिंह चौहान को देवगढ़ और वीरेंद्र पुरोहित को भीम नगर पालिका का प्रभार सौंपा गया है।

चित्तौड़गढ़ जिला:

धर्मनारायण जोशी को चित्तौड़गढ़ नगर परिषद और रवींद्र श्रीमाली को निंबाहेड़ा नगर परिषद का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिले की नगर पालिकाओं के लिए अशोक नवलखा (बेगूं), ललित शारदा (रावतभाटा), भूपेंद्र सिंह सोलंकी (बड़ी सादड़ी), गब्बर सिंह अहीर (कपासन) और श्रवण सिंह राव (आकोला) को जिम्मेदारी दी गई है।

बांसवाड़ा एवं डूंगरपुर:

बांसवाड़ा नगर परिषद का प्रभार चुन्नीलाल गरासिया को सौंपा गया है, जबकि भगवत पुरी (कुशलगढ़) और देवेंद्र कटारा (परतापुर गढ़ी) को स्थानीय पालिकाओं का प्रभार मिला है। डूंगरपुर नगर परिषद की जिम्मेदारी वंदना मीणा और सागवाड़ा नगर पालिका का प्रभार गोपीचंद मीणा को दिया है।

ये भी पढ़ें:-

पंचायतीराज लॉटरी स्थगित, मुख्य सचिव समेत अफसरों को अवमानना नोटिस

पंचायती राज संस्थाओं की वार्ड लॉटरी स्थगित, अब सितंबर में होगी प्रक्रिया

जोधपुर नगर निगम के 100 वार्डों की लॉटरी निकली, 12 साल बाद फिर हुआ मेयर पद ओपन

जयपुर के 150 वार्डों में आरक्षण तय, महिलाओं के 50 वार्ड, OBC के 30 वार्ड

Tags:
  • भाजपा और कांग्रेस
  • स्थानीय निकाय चुनाव
  • वार्ड आरक्षण
  • चुनाव कार्यक्रम
  • जोधपुर नगर निगम
  • उदयपुर नगर निगम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच