बाड़मेर जिले में स्कूल बस हादसा, ट्रक की टक्कर से एक बच्चे की मौत, 20 घायल
News In Short
- बाड़मेर जिले में स्कूल बस को ट्रक ने टक्कर मारी, एक बच्चे की मौत और 20 घायल।
- घायलों को बालोतरा अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां एक बच्चे की मौत हो गई।
- हादसा नेशनल हाईवे 25 पर बायतू पेट्रोल पंप के पास हुआ, ट्रक चालक फरार है।
- प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों का इलाज शुरू कराया।
- पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया, ट्रक चालक की तलाश जारी है।
News In Detail
राजस्थान के बाड़मेर जिले के बायतू क्षेत्र में 20 अप्रैल को एक सड़क हादसा हो गया है। इसमें एक स्कूल बस को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई है, जबकि 20 बच्चे घायल हुए हैं। हादसा नेशनल हाईवे 25 पर बायतू पेट्रोल पंप के पास हुआ। घटना के समय बस में कुल 36 बच्चे सवार थे। यह घटना उस समय घटी, जब बायतू सरस्वती स्कूल की प्राइवेट बस को पीछे से कूलर से लदे ट्रक ने जोरदार टक्कर मारी।
शुरू हुआ घायल बच्चों का इलाज
हादसे के बाद घायल बच्चों को तत्काल बालोतरा के जिला अस्पताल लाया गया है, जहां चिकित्सकों की टीम ने उनका इलाज शुरू किया। अस्पताल में इलाज के दौरान एक बच्चे, विरधाराम की मौत हो गई। कई बच्चों के हाथ-पैरों में फ्रैक्चर और अन्य गंभीर चोटें आईं हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई लेकिन स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
मौके पर पहुंचे SDM और SP
हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस महकमे में हलचल मच गई। बाड़मेर एसपी चूनाराम जाट भी घटना स्थल पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। जिला अस्पताल में SDM अशोक विश्नोई, DSP अनिल पुरोहित और CI हिंगलाजदान ने पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया।
ट्रक चालक फरार
प्रारंभिक जांच के अनुसार हादसा ट्रक चालक की लापरवाही के कारण हुआ। दुर्घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक फरार मौके से फरार हो गया है। पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है। बायतू थानाधिकारी मनोहर विश्नोई ने बताया कि ट्रक ने बस को पीछे से टक्कर मारी, जिससे बच्चे बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
दोषी के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
बाड़मेर पुलिस ने हादसे की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू की है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की स्पष्टता के लिए ट्रक चालक की तलाश तेज कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे इस हादसे से जुड़े सभी तथ्यों की गहनता से जांच करेंगे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढे़:-
विधायक पुत्री के प्रमाण-पत्र जांचने हॉस्पिटल पहुंची SOG, फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट का है मामला
राजस्थान में बीटी कपास उगाने की तैयारी, 34 कंपनियों को मिली हरी झंडी, सख्त नियमों का करना होगा पालन
सरिस्का में सफारी के नाम पर विनाश, हजारों पेड़ कटे, बाला किला की दीवार ढहाई
18 शारीरिक शिक्षकों को किया बर्खास्त, डिग्री मिसमैच के बाद बड़ा एक्शन