18 शारीरिक शिक्षकों को किया बर्खास्त, डिग्री मिसमैच के बाद बड़ा एक्शन

Ashish Bhardwaj | Apr 22, 2026, 13:23 IST
Share
PTI
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में बांसवाड़ा जिले के सरकारी स्कूलों में 18 शारीरिक शिक्षकों (PTI) को बर्खास्त कर दिया गया है। यह एक्शन डिग्री मिसमैच होने के बाद हुआ। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

News In Short

  • बांसवाड़ा जिले में 18 शारीरिक शिक्षकों को डिग्री मिसमैच के कारण किया गया बर्खास्त।
  • ये शिक्षक 2022 की पीटीआई भर्ती में शामिल थे, जिनकी डिग्री बाद में जांच में पाई गई मिसमैच।
  • राजस्थान हाई कोर्ट के आदेश पर 3 सदस्यीय जांच कमेटी ने इनकी बर्खास्तगी की पुष्टि की।
  • बर्खास्त शिक्षकों की तैनाती बांसवाड़ा जिले के विभिन्न स्कूलों में की गई थी।
  • अब तक 134 से अधिक शिक्षकों को फर्जीवाड़े मामले में बर्खास्त किया जा चुका है।

News In Detail

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में 18 शारीरिक शिक्षकों (PTI) को बर्खास्त कर दिया गया है। यह कार्रवाई उनके द्वारा प्रस्तुत की गई डिग्री के मिसमैच होने के कारण की गई। बर्खास्त किए गए शिक्षकों ने जो डिग्री आवेदन के समय प्रस्तुत की थी, वह बाद में जमा किए गए दस्तावेजों से मेल नहीं खा रही थी। यह मामला 2022 में हुई ग्रेड थर्ड पीटीआई भर्ती से जुड़ा है। इसमें जिले के 18 शिक्षक शामिल थे।

कर्मचारी चयन बोर्ड ने की कार्रवाई

जिला शिक्षा अधिकारी जयदीप पुरोहित ने बताया कि यह कार्रवाई कर्मचारी चयन बोर्ड के निर्देशों पर की गई है। चयन बोर्ड ने इन अभ्यर्थियों को अपनी बात रखने का एक अवसर दिया था, लेकिन वे संतोषजनक जवाब देने और सही दस्तावेज प्रस्तुत करने में असफल रहे। इसके कारण चयन बोर्ड ने इनकी पात्रता को गलत माना और शिक्षा निदेशक को कार्रवाई के निर्देश दिए।

बर्खास्त आदेश किये जारी

बर्खास्त किए गए शिक्षक बांसवाड़ा जिले के विभिन्न स्कूलों में तैनात थे। इनमें मुख्य रूप से सज्जनगढ़, गांगड़तलाई, बागीदौरा और आनंदपुरी क्षेत्र के स्कूल शामिल हैं। इन सभी शिक्षकों की बर्खास्तगी के आदेश 17 अप्रैल को जारी कर दिए थे। इसके बाद 2 दिनों के भीतर संबंधित स्कूलों के प्रिंसिपल्स को बुलाकर बर्खास्तगी के आदेश दे दिए गए।

हाईकोर्ट ने गठित की कमेटी

इन शिक्षकों की डिग्री मिसमैच को लेकर पहले ही जांच की जा चुकी थी। हालांकि, इन अभ्यर्थियों ने निदेशालय के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील की थी। हाईकोर्ट के आदेश पर 3 सदस्यीय जांच कमेटी बनाई गई। इस मामले की पुनः जांच की और डिग्री मिसमैच पाए जाने के बाद इन शिक्षकों की बर्खास्तगी के आदेश दिए।

2022 में हुई पीटीआई भर्ती से हुए थे चयनित

पीटीआई भर्ती-2022 में 5546 पदों पर निकाली गई थी। इस भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों की डिग्री और अन्य दस्तावेजों का वेरिफिकेशन किया गया। इस जांच में कई दस्तावेज फर्जी या मिसमैच पाए गए थे, जिसके बाद एसओजी ने जांच कर 165 से अधिक अभ्यर्थियों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज किया था। अब तक 134 से अधिक शिक्षकों को बर्खास्त किया जा चुका है।

ये भी पढे़ :-

आवासन मंडल के हाथ से निकली B-2 बाईपास की 42 बीघा जमीन, एकलपीठ के आदेश पर रोक

जनजाति छात्रावासों में बड़ा घोटाला, नियमों को ताख पर रख खर्च कर दिए 70 करोड़ रुपए

प्रिंसिपल का कारनामा, एक दिन स्कूल आकर 7 शिक्षकों को किया एपीओ, हिल गया पूरा शिक्षा विभाग

पचपदरा रिफाइनरी में आग, सरकार कर सकती है SIT का गठन, हालत का जायजा लेने पहुंचे सीएम

Tags:
  • राजस्थान हाई कोर्ट
  • कर्मचारी चयन बोर्ड
  • जिला शिक्षा अधिकारी
  • एसओजी
  • पीटीआई भर्ती-2022
  • बांसवाड़ा
  • शारीरिक शिक्षक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती