जनजाति छात्रावासों में बड़ा घोटाला, नियमों को ताक पर रख खर्च कर दिए 70 करोड़ रुपए

Ashish Bhardwaj | Published:
Share
Ashish Bhardwaj (56)
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के जनजाति छात्रावासों में खाद्य सामग्री की खरीद में करोड़ों का घोटाला सामने आया है। नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए खाद्य सामग्री खरीद पर करोड़ों रुपए खर्च कर दिए गए।

News In Short

  • जनजाति छात्रावासों में खाद्य सामग्री की खरीद में 70 करोड़ रुपए का घोटाला सामने आया।
  • वार्डनों ने करोड़ों रुपए खर्च किए, टेंडर प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया।
  • घी, दाल, आटा और चावल के दामों में भारी फर्जीवाड़ा पाया गया।
  • पूर्व मंत्री अर्जुन बामनिया ने इसे बड़ा घोटाला बताते हुए ठोस सबूत पेश किए।
  • जांच कमेटी का गठन हुआ, लेकिन अब तक कोई जांच शुरू नहीं हो पाई है।

News In Detail

राजस्थान के जनजाति छात्रावासों में खाद्य सामग्री की खरीद को लेकर बड़ा घोटाला सामने आया है। सरकारी नियमों के अनुसार छात्रावासों में खाद्य सामग्री की खरीद के लिए 10 हजार रुपए की सीमा तय है, लेकिन वार्डनों ने इस सीमा का उल्लंघन करते हुए करोड़ों रुपए खर्च कर डाले। सबसे चौकाने वाली बात यह है कि जुलाई 2025 से मार्च 2026 के बीच करीब 70 करोड़ रुपए खर्च किए गए, लेकिन न तो टेंडर प्रक्रिया अपनाई गई और न ही किसी स्तर पर जांच या सत्यापन हुआ।

376 छात्रावासों में हुई अवैध खरीदारी

प्रदेश के 376 जनजाति छात्रावासों में बड़े पैमाने पर खाद्य सामग्री खरीदी गई है। इससे यह मामला और भी गंभीर हो गया है। सरकार ने पारदर्शिता के लिए बाद में टेंडर प्रक्रिया शुरू की, लेकिन जब टेंडर जारी किए गए तो सिर्फ एक ही फर्म सामने आई। अब उसकी दरों का बाजार दर से मिलान किया जा रहा है। लेकिन सरकारी नियम के अनुसार जब तक टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं होती है तब तक वार्डन ही खाद्य सामग्री की खरीदारी करेंगे।

सामान के दामों में बड़ा अंतर

जब अलग-अलग छात्रावासों से प्राप्त बिलों की तुलना की गई तो भारी गड़बड़ी सामने आईं। उदाहरण के तौर पर घी 500 से 900 रुपए प्रति किलो तक खरीदी गई, जो कि एक बड़ा फर्जीवाड़ा है। दाल, आटा और चावल के दामों में भी बड़ा अंतर पाया गया।

यह मामला विधानसभा तक पहुंचा, जहां विधायक अर्जुन बामनिया ने इसे बड़ा घोटाला बताते हुए ठोस सबूत पेश किए। इसके बाद 17 फरवरी 2026 को 4 सदस्यीय जांच कमेटी बनाई गई, लेकिन हैरानी की बात यह है कि आज तक इस जांच की शुरुआत भी नहीं हो पाई है।

पारदर्शिता की कमी

जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने बताया कि उपभोक्ता भंडार से सप्लाई न मिलने के कारण वार्डन को खाद्य सामग्री की खरीद वार्डन स्तर पर करनी पड़ी। हालांकि, उन्होंने यह स्वीकार किया कि खरीद नियमों से अधिक हो गई थी। इसका असर यह हुआ कि कुछ भुगतान वित्त विभाग में अटक गए हैं। वर्तमान में नई खरीद के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है। दरों का बाजार से मिलान किया जा रहा है। यह पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता की कमी का परिणाम है।

ये भी पढे़:-

पचपदरा रिफाइनरी में आग, सरकार कर सकती है SIT का गठन, हालत का जायजा लेने पहुंचे सीएम

भूमाफिया ने बसा दी बस्तियां, अफसर देखते रहे, जानिए चंबल घड़ियाल अभयारण्य का पूरा हाल

पचपदरा रिफाइनरी में आग: गहलोत बोले-यह बहुत बड़ी घटना, इसकी गहराई से जांच हो

रेप केस में लापरवाही पर 2 DSP के खिलाफ होगा एक्शन; नाबालिग को थाने बुलाकर धमकाने का आरोप

Tags:
  • खाद्य सामग्री
  • फर्जीवाड़ा
  • बाबूलाल खराड़ी
  • जनजाति छात्रावास
  • अर्जुन बामनिया
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर