रेप केस में लापरवाही पर 2 DSP के खिलाफ होगा एक्शन; नाबालिग को थाने बुलाकर धमकाने का आरोप

Jageshwar prasad | Apr 21, 2026, 18:30 IST
Share
Ashish Bhardwaj (51)
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के उदयपुर की पॉक्सो कोर्ट-2 ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस की लापरवाही पर सख्त रवैया दिखाया है। कोर्ट ने दो डीएसपी शिप्रा राजावत और तपेंद्र मीणा के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

News In Short

  • कोर्ट ने रेप केस में पुलिस लापरवाही पर 2 डीएसपी के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए।
  • कोर्ट ने माना डीएसपी शिप्रा राजावत और तपेंद्र मीणा ने पॉक्सो एक्ट का उल्लंघन किया।
  • अदालत ने ये भी माना कि पुलिस ने न्याय दिलाने के बजाय पीड़िता को ही प्रताड़ित किया।
  • उदयपुर में एक महिला ने अपनी 17 साल की बेटी के साथ हुए रेप की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
  • महिला ने पुलिस की कार्यप्रणाली से तंग आकर कोर्ट में एफआर पेश कर दी, जो मंजूर हुई।

News In Detail

Udaipur: राजस्थान के उदयपुर की पॉक्सो कोर्ट-2 ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस की गंभीर लापरवाही और संवेदनहीनता पर सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने जांच अधिकारी रहे दो डीएसपी (DSP) शिप्रा राजावत और तपेंद्र मीणा के खिलाफ दंडात्मक और विभागीय कार्रवाई करने के लिए पुलिस के उच्चाधिकारियों को पत्र लिखने का आदेश दिया है। अदालत ने माना कि पुलिस ने न्याय दिलाने के बजाय पीड़िता को ही प्रताड़ित किया।

क्या था मामला?

27 मार्च 2023 को सूरजपोल थाने में एक महिला ने अपनी 17 साल की बेटी के साथ हुए रेप की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप नाथूलाल नामक व्यक्ति पर था। पहले डीएसपी तपेंद्र मीणा और फिर डीएसपी शिप्रा राजावत ने मामले की जांच की। पुलिस ने अंत में इस केस को 'झूठा' करार दिया और कोर्ट में एफआर पेश कर दी।

न्याय के बदले मिला टॉर्चर

सुनवाई के दौरान पीड़िता की मां ने पुलिस के काले चेहरे को बेनकाब किया। उन्होंने कोर्ट को बताया महिला अधिकारी ने उनकी बात सुनने के बजाय बेटी को धमकाया। थाने में नाबालिग को रोककर उसके बयान बदलवा दिए गए। पुलिस की 4 साल की सुस्ती और प्रताड़ना से हारकर मां ने कार्रवाई न करने का फैसला लिया, क्योंकि उन्होंने अब बेटी की शादी कर दी है।

पॉक्सो एक्ट की उड़ाई धज्जियां

न्यायाधीश संजय कुमार भटनागर ने पुलिस की कार्यप्रणाली को पॉक्सो एक्ट के विरुद्ध करार दिया। कोर्ट ने जांच में निम्नलिखित खामियां पाईं:

गिरफ्तारी व मेडिकल में कोताही: पुलिस ने आरोपी को न गिरफ्तार किया और न ही उसका मेडिकल कराया।

साक्ष्यों से खिलवाड़: आरोपी के खून के नमूने तक नहीं लिए गए और मौका नक्शा बनाने में जानबूझकर देरी की गई।

नाबालिग का उत्पीड़न: पॉक्सो नियमों के खिलाफ जाकर नाबालिग को बिना कोर्ट की अनुमति के बार-बार थाने बुलाकर प्रताड़ित किया गया।

एफआर मंजूर, लेकिन अधिकारियों पर गिरेगी गाज

अदालत ने माना कि पुलिस की प्रताड़ना के कारण ही मां को पीछे हटना पड़ा। कोर्ट ने पीड़िता की इच्छा का सम्मान करते हुए केस को बंद (एफआर स्वीकार) तो कर दिया, लेकिन दोनों डीएसपी की लापरवाही को माफ नहीं किया और उनके विरुद्ध दंडात्मक और विभागीय कार्रवाई का आदेश दिया है।

ये भी पढ़ें:-

भूमाफिया ने बसा दी बस्तियां, अफसर देखते रहे, जानिए चंबल घड़ियाल अभयारण्य का पूरा हाल

आंखों की रोशनी गई तो ताने सुने, पर हार नहीं मानी; अब RAS में ब्लाइंड कैटेगरी में दूसरी रैंक की हासिल

पुलिस के साये में निकली बारात, प्रशासन की सख्ती से दबंगों की धमकी हुई फेल

बाघों के डर से चीता ने छोड़ा रणथंभौर नेशनल पार्क, अब रिहायशी इलाकों में ढूढ़ रहा है आशियाना

Tags:
  • पॉक्सो एक्ट
  • दुष्कर्म
  • नाबालिग
  • रेप केस
  • पॉक्सो कोर्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा