पचपदरा रिफाइनरी में आग: गहलोत बोले-यह बहुत बड़ी घटना, इसकी गहराई से जांच हो

Mukesh Sharma | Apr 21, 2026, 20:05 IST
Share
Ashish Bhardwaj (53)
Photograph: (the sootr)

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने पचपदरा रिफाइनरी में आग लगने की घटना पर चिंता जताते हुए इसे गंभीर माना। उन्होंनेे कहा कि नई रिफाइनरी में आग नहीं लगती है। इसलिए यह आग की घटना असामान्य है।

News In Short

  • अशोक गहलोत ने पचपदरा रिफाइनरी में आग को गंभीर घटना बताया।
  • गहलोत ने कहा कि नई रिफाइनरी में आग लगते कभी नहीं सुना।
  • उन्होंने आगे कहा कि यह असामान्य घटना है इसकी जांच होनी चाहिए।
  • गहलोत ने किसानों के कर्ज माफ करने की भी मांग रखी।
  • महिला आयोग की अध्यक्ष नियुक्ति पर गहलोत ने सरकार को घेरा।

News In Detail

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा है कि पुरानी रिफाइ​नरियों में आग लगती रहती है, लेकिन नई रिफाइनरी में आग लगते कभी नहीं सुना। देश का प्रधानमंत्री कहीं जाए और इतनी बड़ी दुर्घटना हो जाए, एसपीजी दो-तीन दिन पहले पहुंच जाती है, वहां इस घटना को मामूली नहीं मान सकते यह बहुत बड़ी घटना है। मैंने आज ऑस्ट्रेलिया के एक्सपर्ट से बात की थी, उनका कहना था कि 20-25 साल पुरानी रिफाइनरी में आग लगती रहती है, कोई बड़ी बात नहीं है लेकिन नई रिफाइनरी में आग नहीं लगती है।

गहलोत ने आगे कहा कि नई पचपदरा रिफाइनरीमें आग लगने के पीछे या तो कोई चूक हुई है या फिर जल्दबाज़ी में काम पूरा करने का मनोवैज्ञानिक दबाव रहा होगा। कोई चूक हुई है या कोई दबाव पड़ा होगा कि जल्दी करो। इसके पीछे दो-तीन कारण हो सकते हैं। एक्सपर्ट कह रहे थे कि ऑस्ट्रेलिया में सबसे पहले सीखते हैं कि सेफ्टी पहले होनी चाहिए चाहे वक्त लग जाए, प्रोडक्शन से पहले सेफ्टी का ध्यान रखो यह सोच है। हमारी रिफाइनरी में आग लगना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है,इसकी गहराई में जाना चाहिए। यह भी हो सकता है कोई साजिश, सबोटाज हुआ हो।

इंतजारशास्त्र से सरकार हिल गई

गहलोत ने तंज कसते हुए कहा कि इंतजारशास्त्र के कारण पूरी सरकार ही हिल गई, सरकार डिफेंस में आ गई, बयानबाजी खूब की लेकिन तथ्यों के साथ जवाब नहीं दे पाए कि कौन सा प्रोजेक्ट कब शुरू होगा। सरकार का दायित्व होता है कि वो जवाब दे।

किसानों का कर्ज माफ करे सरकार

गहलोत ने आगे कहा कि किसान कर्ज माफी का इंतजार कर रहे हैं। जिस तरह हमने कर्ज माफी की, उसी तर्ज पर किसानों का कर्ज माफ होना चाहिए। किसानों को लेकर हाल ही मुख्यमंत्री ने जिस तरह का बयान दिया उसे लेकर हर किसान में रोष है। मेरे पास भी कई किसान आते हैैं, वे इस बयान की चर्चा जरूर करते हैं।

महिला आयोग अध्यक्ष तक नहीं बना पाई सरकार

गहलोत ने ये भी कहा कि बीजेपी के लोग महिला सशक्तिकरण की बात करते हैं। बीजेपी सरकार अब तक महिला आयोग की अध्यक्ष तक नहीं बना पाई है। इन्होंने शिक्षक भर्ती में 33% से बढ़कर 50% आरक्षण लागू करने की बात की थी लेकिन अभी तक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया।

गांव गांव तक भ्रष्टाचार पहुंच गया

गहलोत ने भ्रष्टाचार पर भी अपने विचार रखे और कहा कि सरकार में हर स्तर पर भारी भ्रष्टाचार हावी है। पैसे के बना कोई काम नहीं हो रहा। अब तो गांव तक भ्रष्टाचार पहुंच गया। हर कोई भ्रष्टाचार की बात कर रहा है।

ये भी पढ़ें:-

रेप केस में लापरवाही पर 2 DSP के खिलाफ होगा एक्शन; नाबालिग को थाने बुलाकर धमकाने का आरोप

वन्यजीव बोर्ड का बड़ा फैसला, वन क्षेत्रों में चरागाहों के लिए होगा देशव्यापी अध्ययन

भूमाफिया ने बसा दी बस्तियां, अफसर देखते रहे, जानिए चंबल घड़ियाल अभयारण्य का पूरा हाल

आंखों की रोशनी गई तो ताने सुने, पर हार नहीं मानी; अब RAS में ब्लाइंड कैटेगरी में दूसरी रैंक की हासिल

Tags:
  • अशोक गहलोत
  • महिला सशक्तिकरण
  • कर्ज माफ
  • महिला आयोग
  • पचपदरा रिफाइनरी
  • इंतजारशास्त्र
  • रिफाइनरी में आग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज