Rajasthan Top News: भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 35-40 लोग नामजद

Ashish Bhardwaj | Oct 12, 2026, 20:35 IST
Rajasthan Top News
भरतपुर में क्रेशर प्लांट को लेकर हुए विवाद में पूर्व विधायक और भाजपा नेता अतर सिंह भड़ाना पर हमला हुआ था, जिसमें उनकी मौत हो गई। उनके एक सहयोगी भी गंभीर घायल हैं। पत्नी कमलेश की शिकायत पर पुलिस ने 35 से 40 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

राजस्थान टॉप न्यूज

भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड में FIR दर्ज, 35-40 लोग नामजद, आरोपियों की तलाश तेज

भरतपुर में क्रेशर प्लांट को लेकर हुए विवाद में पूर्व विधायक और भाजपा नेता अतर सिंह भड़ाना पर हमला हुआ था, जिसमें उनकी मौत हो गई। उनके एक सहयोगी भी गंभीर घायल हैं। पत्नी कमलेश की शिकायत पर पुलिस ने 35 से 40 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें



जयपुर में 90 साल के पूर्व जज से 2.5 करोड़ की ठगी, CBI-RBI अधिकारी बनकर किया डिजिटल अरेस्ट

जयपुर में ठगों ने एक 90 वर्षीय पूर्व जिला जज को CBI और RBI अधिकारी बनकर ठगा। पीड़ित को मुंबई में 50 करोड़ रुपए के हवाला ट्रांजेक्शन में शामिल होने की धमकी दी गई। इसी डर के चलते उन्होंने कई बार पैसे अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर किए। पुलिस ने असम से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और 42 लाख रुपए होल्ड करवाए हैं।... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें



राजस्थान में भजनलाल सरकार के खिलाफ कर्मचारियों का आंदोलन 14 अक्टूबर से; पंचायत चुनाव में रखेंगे उपवास

राजस्थान में कर्मचारियों ने बकाया भुगतान और अन्य मांगों को लेकर भजनलाल सरकार के खिलाफ आंदोलन का ऐलान किया। 14 अक्टूबर को प्रदेशभर में ज्ञापन दिए जाएंगे। मांगें नहीं मानी गईं तो पंचायत चुनाव में मतदानकर्मी उपवास करेंगे और वित्त मंत्री के घर पर काली दिवाली मनाई जाएगी। पैसा समय पर नहीं मिलने का आरोप... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें



राजस्थान में तीन अस्पतालों पर आयकर विभाग की रेड, वित्तीय रिकॉर्ड और डिजिटल डेटा की जांच

राजस्थान में आयकर विभाग की टीमों ने सोमवार सुबह तीन अस्पतालों पर छापेमारी की, कार्रवाई जयपुर, सीकर और बहरोड़ के अस्पतालों में की गई, वित्तीय रिकॉर्ड और डिजिटल डेटा की जांच जारी है, झुंझुनूं के आरआर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में भी टीम पहुंची, पुलिस की मौजूदगी में कंप्यूटर और दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। ...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें



एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल: केंद्र ने बताया गैर-जरूरी, हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा अंतिम फैसला

राजस्थान में वकीलों के लिए सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्यों से तैयार किया गया एडवोकेट्स प्रोटेक्शन बिल-2023, अभी भी मंजूरी का इंतजार कर रहा है। राज्य सरकार बिल पर अंतिम विचार नहीं कर पाई है, जबकि हाईकोर्ट ने इसे चार सप्ताह में निर्णायक रूप से लाने का आदेश दिया था।... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें



कुचामन के जागृति क्लासेज में शिक्षक की हैवानियत: छात्र को गर्दन से पकड़ टेबल पर पटका, वीडियो हुआ वायरल

कुचामन सिटी में जागृति क्लासेस में एक शिक्षक ने छात्र के साथ मारपीट की। घटना 10 अक्टूबर को हुई थी। क्लासरूम में लगे कैमरे में यह पूरी घटना रिकॉर्ड हुई। छात्र के परिजनों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है, जिसमें घटना के कारणों की तलाश की जा रही है। ...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें



बांसवाड़ा में 40 हजार की रिश्वत लेते होमगार्ड ड्राइवर गिरफ्तार, CJM कोर्ट का रीडर भी पकड़ा गया

बांसवाड़ा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने एक ट्रैप कार्रवाई की। अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट के ड्राइवर को 40,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट के रीडर को भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि जमानत दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगी गई थी।... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

Tags:
  • rbi
  • cbi
  • cbi-rbi
  • अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड
  • भजनलाल सरकार
  • पंचायत चुनाव
  • आयकर विभाग
  • एंटी करप्शन ब्यूरो