राजस्थान को मिलेगा हिमाचल से पानी, सीएम करेंगे जल समझौते पर हस्ताक्षर
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का 15 सितम्बर, मंगलवार (आज) का प्रस्तावित यात्रा कार्यक्रम जारी किया गया है। सुबह वे जयपुर से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। दोपहर में वे नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में एक महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे। इसके बाद अपराह्न में वे पुनः जयपुर लौटेंगे।
कर्तव्य भवन में होगा समझौता
कर्तव्य भवन-3 में दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना के निर्माण से जुड़े समझौते पर हस्ताक्षर कार्यक्रम रखा गया है। हाल में सामने आई जानकारी के अनुसार यह करार केंद्रीय गृह मंत्री की मौजूदगी में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के बीच होना तय हुआ है। समझौते के बाद परियोजना को अंतिम मंजूरी के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल के सामने रखा जाएगा।
राजस्थान को क्या मिलेगा फायदा
रिपोर्ट्स के अनुसार इस परियोजना के तहत हिमाचल प्रदेश के हिस्से का पानी दिल्ली और राजस्थान को मिलेगा। इसके बदले दोनों राज्य हिमाचल के बिजली घटक की लागत में योगदान देंगे। यह पानी राजस्थान के शेखावाटी जैसे पानी की कमी वाले इलाकों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है। परियोजना के जल घटक की लागत का बड़ा हिस्सा केंद्र सरकार वहन करेगी, जबकि बाकी खर्च शामिल राज्यों के बीच बांटा जाएगा।
हस्ताक्षर के बाद वापसी की तैयारी
समझौते पर हस्ताक्षर के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1.10 बजे कर्तव्य भवन-3 से रवाना होंगे। वे दोपहर 1.55 बजे नई दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से 2.05 बजे जयपुर के लिए उड़ान भरेंगे। कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री दोपहर 2.50 बजे जयपुर एयरपोर्ट वापस पहुंच जाएंगे। इस तरह पूरी यात्रा एक ही दिन में पूरी होगी।
यह खबरें भी पढ़ें...
जयपुर निगम चुनाव: बीजेपी उम्मीदवार नहीं जाएंगे काउंटिंग सेंटर, मेयर के चेहरे पर मंथन शुरू
जयपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड 62 के बूथ 23 पर 13 सितंबर को पुनर्मतदान, जानें वजह
अशोक गहलोत का भाजपा पर आरोप, बोले- पुलिस के जरिए पार्षदों को डराया-धमकाया जा रहा
जोधपुर नगर निगम चुनाव: फलोदी सट्टा बाजार का आया अनुमान, जानें किसका पलड़ा भारी