अशोक गहलोत का भाजपा पर आरोप, बोले- पुलिस के जरिए पार्षदों को डराया-धमकाया जा रहा

Ashish Bhardwaj | Sept 14, 2026, 16:08 IST
Share
अशोक गहलोत
अशोक गहलोत

राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भाजपा पर नगर निकाय चुनाव के बाद मेयर बनाने के लिए पुलिस के दुरुपयोग का आरोप लगाया। जोधपुर और अलवर में पार्षदों पर दबाव की बात कही गई है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • राजस्थान में हाल ही में नगरीय निकाय चुनाव हुए थे।
  • पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भाजपा पर पुलिस के दुरुपयोग का आरोप लगाया।
  • गहलोत ने कहा कि 10 में से 4 नगर निगमों में भाजपा हार चुकी है।
  • जोधपुर और अलवर में पार्षदों पर दबाव बनाने का दावा किया गया।
  • गहलोत ने अफसरों की जवाबदेही तय करने की चेतावनी दी है।
राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के नतीजों के बाद सियासत तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर सत्ता के दुरुपयोग का आऱोप लगाया है। उन्होंने एक्स पर लिखे पोस्ट में कहा कि भाजपा ने चुनाव जीतने के लिए हर तरीका अपनाया। इसमें मनमाने ढंग से परिसीमन करना शामिल था। सरकारी मशीनरी का पूरा इस्तेमाल भी किया गया।

गहलोत ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने खुद कई जगह रोड शो किए। इतनी कोशिशों के बावजूद भाजपा को नगरीय निकाय चुनाव में हार मिली। गहलोत ने कहा कि इस हार से भाजपा बौखला गई। अब पार्टी मेयर बनाने के लिए पुलिस का सहारा ले रही।

जोधपुर और अलवर में पार्षदों पर दबाव: गहलोत

पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत के मुताबिक कुल 10 नगर निगमों में चुनाव हुए थे। इनमें से पाली, बीकानेर, अजमेर और भरतपुर में भाजपा हार गई है। अब पार्टी जोधपुर और अलवर में अपनी स्थिति मजबूत करने में जुटी है। गहलोत ने आरोप लगाया कि यहां निर्दलीय और कांग्रेस पार्षदों को पुलिस के जरिए डराया जा रहा है। मकसद इन पार्षदों को भाजपा के पक्ष में लाना बताया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस इस मामले को गंभीरता से देख रही है।

गहलोत ने की प्रशासन से निष्पक्षता की अपील

गहलोत ने पुलिस और जिला प्रशासन से किसी भी तरह के पक्षपात से बचने की मांग की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में दबाव की कोई जगह नहीं होनी चाहिए। हर पार्षद को अपनी मर्जी से फैसला लेने का अधिकार है। किसी भी तरह की धमकी लोकतांत्रिक प्रक्रिया के खिलाफ मानी जाएगी।

अफसरों को दी गहलोत ने दी चेतावनी

अपने पोस्ट में गहलोत ने साफ कहा कि यदि कोई अधिकारी अनुचित तरीके से काम करता पाया गया तो उसकी जवाबदेही तय होगी। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष भूमिका निभाने की अपील दोहराई। गहलोत ने कहा कि जनता का भरोसा बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है। फिलहाल भाजपा की ओर से गहलोत के इन आरोपों पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। स्थानीय स्तर पर सियासी हलचल तेज हो गई है। आने वाले दिनों में मेयर चुनाव को लेकर स्थिति और साफ हो सकती है।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी एक्स पर पोस्ट कर प्रदेश सरकार पर सत्ता और सरकारी मशीनरी का बेजा इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने लिखा, नगर निकाय चुनावों में अधिकांश जगह कांग्रेस बढ़त में है, और भाजपा चुनाव हार रही, इसलिए सत्ता का बेजा इस्तेमाल कर जनादेश को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही।

उन्होंने आगे लिखा कि प्रदेश में जगह-जगह से जानकारी मिल रही है कि कम अंतर वाली सीटों के परिणामों को दबाव के जरिए बदलने और निर्दलीय एवं कांग्रेस पार्षदों को डरा-धमका अपने पक्ष में करने का खेल किया जा रहा।

ये खबर भी पढे़:-

निकाय चुनाव Live: पाली, बीकानेर, अजमेर में कांग्रेस बहुमत के करीब, भाजपा को 5 नगर-निगम में बढ़त

प्रदेशाध्यक्षों के गढ़ का रिजल्ट: डोटासरा के सीकर में कांग्रेस जीती, मदन राठौड़ का क्या हाल?

'द सूत्र' की खबर पर लगी मुहर: जोधपुर नगर निगम में बागी और निर्दलीय ही बनेंगे 'किंगमेकर'

जयपुर नगर निगम रिजल्ट LIVE: BJP 57 सीटों के साथ आगे, कांग्रेस 40 पर, निर्दलीय के खाते में 11

Tags:
  • राजस्थान
  • अशोक गहलोत
  • नगरीय निकाय चुनाव
  • अलवर
  • जोधपुर
विधायकों के आलीशान 4 बीएचके फ्लैट का नक्शा तैयार, भूपेश बघेल की योजना को अब मिलेगा आकार

By Arun Tiwari

विधायकों के आलीशान 4 बीएचके फ्लैट का नक्शा तैयार, भूपेश बघेल की योजना को अब मिलेगा आकार
RBSE ने लिया बड़ा फैसला, अब साल में दो बार होगी दसवीं की परीक्षा, जानें क्या किया गया है बदलाव?

By Jageshwar prasad

RBSE ने लिया बड़ा फैसला, अब साल में दो बार होगी दसवीं की परीक्षा, जानें क्या किया गया है बदलाव?
कूनो में फिर गूंजी किलकारी: भारत में जन्मी मादा चीता KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, देश में चीतों की संख्या 60 पहुंची

By Arohi Raj

कूनो में फिर गूंजी किलकारी: भारत में जन्मी मादा चीता KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, देश में चीतों की संख्या 60 पहुंची
संगठित अपराध और ड्रोन तस्करी पर DGP का बड़ा बयान, पुलिसिंग में बढ़ी महिला भागीदारी

By Jyoti Mahender Bhardwaj

संगठित अपराध और ड्रोन तस्करी पर DGP का बड़ा बयान, पुलिसिंग में बढ़ी महिला भागीदारी
निकाय चुनाव की शिकायत लेकर DGP से मिली कांग्रेस: जूली बोले- पुलिस राजनीतिक दबाव में ना करें काम

By Saurabh Mishra

निकाय चुनाव की शिकायत लेकर DGP से मिली कांग्रेस: जूली बोले- पुलिस राजनीतिक दबाव में ना करें काम
कब आएगी लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त? महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए, जानें जरूरी बातें

By Sourabh Bhatnagar

कब आएगी लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त? महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए, जानें जरूरी बातें
छत्तीसगढ़ में इलेक्शन हाईजैक! डाकिए की मिलीभगत से बैलेट गायब का आरोप, गड़बड़ी पर रोकी मतगणना

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ में इलेक्शन हाईजैक! डाकिए की मिलीभगत से बैलेट गायब का आरोप, गड़बड़ी पर रोकी मतगणना