जयपुर नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने जारी किया जयपुर 2032 पांच वर्षीय जन-घोषणापत्र
समझें क्या है मामला पूरा मामला
- सुशासन व जन-भागीदारी: वार्ड सभाएं और 25 वार्ड मित्र
- स्मार्ट बुनियादी ढांचा:150 शहरी केंद्र और ट्रैफिक सुधार
- पर्यावरण व जल प्रबंधन:100 फीसदी कचरा संग्रहण व सौर ऊर्जा
- अर्थव्यवस्था व विरासत: 10 आर्थिक क्लस्टर व हेरिटेज वॉक
जयपुर नगर निगम चुनाव से पहले मिशन 100% अभियान के तहत जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने जयपुर 2032: परिवर्तन का संकल्प (2027–2032) नाम से अपना पांच वर्षीय जन-घोषणापत्र और कार्ययोजना जारी की है।
जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा ने बताया कि यह दस्तावेज़ चुनावी वादों के बजाय ठोस परिणामों पर ध्यान केंद्रित करता है। जिसमें जयपुर के बुनियादी ढांचे,प्रशासन और सतत विकास को आधुनिक बनाने की व्यापक योजना दी है।
जिला अध्यक्ष शर्मा ने बताया कि इस घोषणापत्र को डॉ. बी. एम. शर्मा की अध्यक्षता वाली कमेटी ने तैयार किया है। कमेटी में पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास तथा विधायक रफीक खान और अमीन कागजी जैसे नेता शामिल हैं।
सुशासन और नागरिक भागीदारी:
अंतर-विभागीय समन्वय के लिए जयपुर समन्वय तंत्र की स्थापना की जाएगी। स्थानीय नागरिक सुविधाओं और सफाई की निगरानी के लिए प्रत्येक वार्ड में हर साल कम से कम 4 वार्ड सभाएं होंगी, जिन्हें 25 वार्ड मित्रों का स्वैच्छिक नेटवर्क सहयोग देगा।
वार्ड शहरी केंद्र और बुनियादी ढांचा:
2032 तक 150 एकीकृत वार्ड शहरी केंद्र विकसित करने का लक्ष्य है। इनमें पार्किंग,ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन,खेल सुविधाएं और व्यवस्थित विक्रय क्षेत्र होंगे। साथ ही 500 किमी निरंतर फुटपाथ और 300 किमी साइकिल ट्रैक का निर्माण किया जाएगा।
यातायात और सार्वजनिक परिवहन:
यात्रा के समय में 15–20 फीसदी की कमी लाने के लिए मशीन लर्निंग और डेटा सेंसर के माध्यम से 50 प्रमुख मार्गों और 100 चौराहों का आधुनिकीकरण किया जाएगा। इसके अलावा 100 बस मार्ग, 50 मेट्रो सहायक मार्ग और 25 पार्क-एंड-राइड केंद्र प्रस्तावित हैं।
जल प्रबंधन और स्वच्छता:
जलभराव वाले क्षेत्रों में 80% तक की कमी लाने और 2032 तक 100% घरों से पृथक कचरा संग्रहण सुनिश्चित करने का लक्ष्य है। शहर में 300 नए या पुनर्निर्मित सार्वजनिक शौचालय बनाए जाएंगे।
अर्थव्यवस्था,विरासत और पर्यटन:
रत्न-आभूषण,वस्त्र और हस्तशिल्प क्षेत्रों को बढ़ावा देने के लिए 10 आर्थिक समूह,10 शिल्प समूह और 5 साझा कारीगर सुविधा केंद्र स्थापित किए जाएंगे। सूरजपोल से चांदपोल तक हेरिटेज वॉक—वे और 365 दिवसीय पर्यटन कैलेंडर की योजना बनाई गई है।
स्वास्थ्य, शिक्षा और हरियाली:
25 नगर उप-चिकित्सालय,10 चलित चिकित्सा इकाइयां,150 सार्वजनिक पुस्तकालय केंद्र स्थापित किए जाएंगे। बिजली की लागत 25% कम करने के लिए सभी उपयुक्त सार्वजनिक भवनों में सौर ऊर्जा प्रणाली लगाई जाएगी।
कार्यान्वयन चरण और जवाबदेही
2027 (सर्वेक्षण चरण)—जल, यातायात, कचरा प्रबंधन, हरित क्षेत्र और संपत्तियों का आधारभूत सर्वेक्षण।
2028 (निर्माण चरण)—वार्ड शहरी केंद्रों, जल निकासी प्रणालियों, पुस्तकालयों और प्रमुख सड़कों का निर्माण।
2029 (विस्तार चरण)—प्रारंभिक परियोजनाओं का स्वतंत्र मूल्यांकन और सफल मॉडलों का शहर भर में विस्तार।
2030 (आर्थिक चरण)—स्थानीय विनिर्माण, स्टार्टअप, शिल्प बाजारों और निवेश को गति देना।
2031–2032 (स्थायित्व)— परियोजनाओं का समापन, वित्तीय ऑडिट, सार्वजनिक रिपोर्ट कार्ड और बदलावों को स्थायी बनाना।
कांग्रेस ने एक समर्पित जयपुर परिवर्तन कार्यालय स्थापित करने का संकल्प लिया है, जो हर साल परियोजनाओं की प्रगति, बजट खर्च और प्रदर्शन के आंकड़े सार्वजनिक करेगा।
ये भी पढ़े :-
ग्रीन टैक्स के 2284 करोड़ पर सवाल: बसों का घाटा और सैलरी चुकाने में खर्च हुआ फंड
मदन दिलावर की दल बदलने वालों को वोट न देने की अपील, कहा- बिक जाते हैं निर्दलीय प्रत्याशी
हाई कोर्ट भवन घटिया निर्माण मामला, RSRDC अफसरों व ठेकेदारों समेत 5 गिरफ्तार