महिला पुलिस अधिकारी पर फब्तियां कसना पड़ा भारी, सिखाया ऐसा पाठ

Ashish Bhardwaj | Jul 09, 2026, 19:23 IST
अधिकारी पर फब्तियां कसना पड़ा भारी
राजस्थान के कोटपूतली में बस जांच अभियान के दौरान स्कॉर्पियो सवार युवकों ने महिला डीएसपी को हूटिंग की। पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी कर छह युवकों को पकड़ लिया।

समझें क्या है पूरा मामला

  • कोटपूतली-बहरोड़ में महिला डीएसपी से हूटिंग करने वाले छह युवक पकड़े गए।
  • स्कॉर्पियो सवार युवकों ने तेज रफ्तार में वाहन लहराते हुए की हूटिंग।
  • डीएसपी लक्ष्मी सुथार ने तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना देकर नाकाबंदी कराई।
  • NH-48 पर पुलिस ने कार्रवाई कर ब्लैक स्कॉर्पियो को रोक लिया।
  • पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त बस जांच के दौरान हुआ पूरा मामला।

कोटपूतली-बहरोड़ में पुलिस लग्जरी बसों की जांच कर रही थी। इसी दौरान स्कॉर्पियो सवार युवकों ने महिला डीएसपी को हूटिंग की। डीएसपी लक्ष्मी सुथार ने तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस ने फौरन नाकाबंदी कर दी। कुछ ही देर में छह युवकों को पकड़ लिया गया।



राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले में एक पुलिस कार्रवाई के दौरान अजीब वाकया सामने आया। स्कॉर्पियो सवार कुछ युवकों का महिला डीएसपी को हूटिंग करना उन्हें भारी पड़ गया।



बुधवार को राजस्थान के कई शहरों में लग्जरी स्लीपर बसों की विशेष जांच चल रही थी। इसी क्रम में कोटपूतली में भी पुलिस एक लग्जरी बस की जांच कर रही थी।



हूटिंग के बाद तुरंत नाकाबंदी

तभी तेज रफ्तार से गुजरती एक ब्लैक स्कॉर्पियो में सवार युवकों ने पुलिस को देखकर हूटिंग कर दी। वाहन लहराते हुए वे मौके से भाग निकले।



यह देखते ही डीएसपी लक्ष्मी सुथार ने तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दी। उन्होंने फौरन नाकाबंदी का आदेश दिया। पुलिस ने कुछ ही देर में ब्लैक स्कॉर्पियो को रोककर छह युवकों को पकड़ लिया।



जानकारी के अनुसार सभी आरोपी दिल्ली के रहने वाले है। सभी छह युवकों को दस्तयाब कर लिया है। ये सभी आरोपी खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रहे थे।



NH-48 पर चल रही थी संयुक्त जांच

यह पूरा घटनाक्रम बुधवार देर शाम राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर गोपालपुरा कट के पास हुआ। परिवहन विभाग, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा – District Legal Services Authority) और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम यह अभियान चला रही थी।



संयुक्त कार्रवाई के दौरान बसों में यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े मानकों की बारीकी से जांच हो रही थी। अधिकारी इमरजेंसी एग्जिट, फायर सेफ्टी उपकरण और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे थे।



इसका मकसद नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन संचालकों पर कार्रवाई करना था। इस अभियान में डालसा सचिव नीलम मीणा, परिवहन विभाग के अधिकारी सुनील सैनी और डीएसपी लक्ष्मी सुथार मौके पर मौजूद थीं।



पुलिस और परिवहन विभाग की टीमें भी साथ तैनात थीं। कार्रवाई पूरी गंभीरता के साथ चल रही थी और एक-एक बस को रोककर जांच की जा रही थी।



कैसे हुई हूटिंग की घटना

इसी दौरान डीएसपी लक्ष्मी सुथार एक बस की जांच पूरी करने के बाद दूसरी बस की ओर बढ़ रही थीं। तभी पीछे से एक ब्लैक स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में ट्रेलर को ओवरटेक करते हुए उनके बिल्कुल पास से निकली।



प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो में तेज आवाज में लाउड म्यूजिक बज रहा था। उसमें छह युवक सवार थे। युवकों ने तेज आवाज में हूटिंग की और वाहन लहराते हुए तेज गति से आगे बढ़ा दिया।



कुछ ही पलों में वे वहां से निकल गए। लेकिन डीएसपी की सतर्कता और तुरंत हुई नाकाबंदी के चलते वे ज्यादा दूर नहीं जा सके।



ये खबर भी पढ़े:-

बिना प्रोत्साहन कैसे सफल होगी वनमित्र योजना, हर पंचायत से होंगे 7 सदस्य



कुंभलगढ़ टाइगर रिजर्व का प्रस्ताव ठंडे बस्ते में, NTCA से नहीं मिली हरी झंडी



महिला ने एक साथ दिया 4 बच्चों को जन्म, प्रसूता और सभी नवजात स्वस्थ



सतर्क! 3 दवाएं नॉट ऑफ स्टैंडर्ड क्वालिटी घोषित, जांच लें अपनी दवाई



Tags:
  • परिवहन विभाग
  • राष्ट्रीय राजमार्ग
  • डीएसपी
  • कोटपूतली-बहरोड़