डूंगरपुर में नगर परिषद की अजीबों-गरीब हरकत, निर्दलीय प्रत्याशी के ऑफिस के सामने छोड़े कुत्ते

Ashish Bhardwaj | Sept 06, 2026, 13:47 IST
डूंगरपुर वार्ड 31
राजस्थान के डूंगरपुर वार्ड 31 में निर्दलीय प्रत्याशी सुनील जैन के ऑफिस के सामने नगर परिषद की गाड़ी ने 15 कुत्ते छोड़े। उन्होंने इसे सत्ता का दुरुपयोग बताया।

समझें क्या है पूरा मामला

  • डूंगरपुर वार्ड 31 में कुत्ते छोड़ने पर विवाद।
  • निर्दलीय प्रत्याशी ने लगाया सत्ता दुरुपयोग का आरोप।
  • ऑफिस के बाहर छोड़े गए करीब 15 कुत्ते।
  • भाजपा बागी और प्रत्याशी के बीच मुकाबला तेज।
  • आचार संहिता में कार्रवाई को लेकर उठे सवाल।

राजस्थान में डूंगरपुर के वार्ड 31 में शुक्रवार को नगर परिषद के शेल्टर होम की गाड़ी ने निर्दलीय प्रत्याशी सुनील जैन के ऑफिस के सामने करीब 15 कुत्ते छोड़ दिए। स्थानीय लोगों ने मौके पर विरोध किया। सुनील जैन ने इसे सत्ता का खुला दुरुपयोग बताते हुए आरोप लगाया कि उन्हें कमजोर करने के लिए यह किया गया। यह वार्ड भाजपा और बागी प्रत्याशी के बीच कड़े मुकाबले के लिए चर्चा में है।



निर्दलीय प्रत्याशी सुनील जैन ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उनका आरोप है कि यह सत्ता का खुला दुरुपयोग है और उन्हें कमजोर करने की नीयत से यह हथकंडा अपनाया गया है।



उन्होंने कहा कि इस तरह की घटिया हरकतों से उनके चुनावी हौसले पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उनका कहना है कि वार्ड की जनता 9 सितंबर को मतदान के दिन वोट के जरिए इसका करारा जवाब देगी।



आचार संहिता के दौरान कार्रवाई पर आक्रोश

वार्ड 31 से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी और निवर्तमान उपसभापति सुदर्शन जैन चुनाव मैदान में हैं। उनके खिलाफ भाजपा के ही बागी सुनील जैन निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मजबूती से चुनाव लड़ रहे हैं। दोनों के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है।



चूंकि यह घटना आचार संहिता के लागू रहते हुई, इसलिए नगर परिषद की इस कार्रवाई पर स्थानीय निवासियों और समर्थकों में भारी आक्रोश है। इस मामले पर नगर परिषद या प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है।



टिकट न मिलने पर की थी बगावत

वार्ड 31 में इस बार भाजपा का टिकट वितरण सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा बना हुआ है। भाजपा ने अन्य वार्ड में रहने वाले निवर्तमान उपसभापति सुदर्शन जैन को टिकट दिया।



इसी वार्ड के निवासी सुनील जैन भी भाजपा से टिकट की दावेदारी कर रहे थे। लेकिन टिकट न मिलने पर उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में उतरने का फैसला किया।



जैन समुदाय के वोट निर्णायक भूमिका में

इस वार्ड में कांग्रेस से कनकमल जैन भी चुनाव मैदान में हैं। लेकिन मुख्य मुकाबला भाजपा प्रत्याशी सुदर्शन जैन और बागी सुनील जैन के बीच ही माना जा रहा है।



वार्ड में जैन समुदाय के मतदाताओं की संख्या निर्णायक भूमिका में है। इसके बाद सिंधी समुदाय के मतदाताओं की संख्या भी अहम मानी जा रही है।



ये खबर भी पढे़:-

राजस्थान के 2 SP को भाजपा और कांग्रेस ने सौंपी कमान, पंजाब में दिग्गज आमने-सामने



ज्वैलरी शॉप से 20 लाख के गहने लेकर भागी युवती, दुकानदार ने नहीं की कोई FIR



3 लाख रिश्वत में फंसे अफसर के बैंक लॉकर और खातों से निकले 2.10 करोड़, जांच तेज



आमेर में कांग्रेस प्रत्याशी का विरोध, टिकट को लेकर भड़का लोगों का गुस्सा



Tags:
  • राजस्थान
  • आचार संहिता
  • निर्दलीय प्रत्याशी
  • नगर परिषद
  • डूंगरपुर