3 लाख रिश्वत में फंसे अफसर के बैंक लॉकर और खातों से निकले 2.10 करोड़, जांच तेज

Jageshwar prasad | Updated:
Share
अजमेर रिश्वतकांड में एसीबी का बड़ा खुलासा
अजमेर रिश्वतकांड में एसीबी का बड़ा खुलासा

अजमेर घूसकांड में एसीबी ने आरोपी संयुक्त निदेशक जयप्रकाश चारण के बैंक लॉकर से 945 ग्राम सोना और 1 किलो 27 ग्राम चांदीबरामद की। उनके बैंक खातों में 64 लाख रुपए भी मिले हैं।

समझें क्या है पूरा मामला

  • सामाजिक न्याय विभाग के संयुक्त निदेशक की काली कमाई का सच उजागर।
  • एसीबी ने अधिकारी के लॉकर से 1.46 करोड़ के जेवरात बरामद किए।
  • अफसर के लॉकर से निकला 945 ग्राम सोना और 1 किलो चांदी।
  • संयुक्त निदेशक के बैंक लॉकर और खातों में 2.10 करोड़ की संपत्ति।
  • NGO बिल पास करने की एवज में मांगी घूस, अब अधिकारी पर भ्रष्टाचार का केस।
राजस्थान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक जयप्रकाश चारण के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) का शिकंजा कसता जा रहा है। अजमेर में 3 लाख रुपए की घूस लेते रंगे हाथों धरे गए इस अफसर की काली कमाई का दायरा अब खुलता जा रहा है।

आरोपी संयुक्त निदेशक के बैंक लॉकर से 1.46 करोड़ का सोना-चांदी मिला है। उनके बैंक खातों में 64 लाख रुपये भी मिले हैं। आरोपी ने एनजीओ के बिल पास करने के लिए 3 लाख रिश्वत ली थी। एसीबी अब आय से अधिक संपत्ति की जांच कर रही है।

लॉकर और खातों में क्या मिला

एसीबी के अनुसार आरोपी और उसके परिवार के संयुक्त बैंक लॉकर में 945 ग्राम सोना और 1 किलो 27 ग्राम चांदी मिली है। बाजार में इनकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 46 लाख 33 हजार रुपए है।

इसके अलावा आरोपी और उसके परिजनों के बैंक खातों में कुल 64 लाख 26 हजार 780 रुपए शेष पाए गए हैं। इस तरह अब तक करीब 2.10 करोड़ रुपए की संपत्ति का खुलासा हो चुका है।

क्या है पूरा मामला

यह पूरा घूसकांड एक एनजीओ से जुड़ा है। परिवादी ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि उसके एनजीओ का अनुबंध पत्र जारी करने और लंबे समय से अटके बिलों का भुगतान कराने के एवज में संयुक्त निदेशक 5 लाख रुपए की मांग कर रहा था। सौदेबाजी के बाद आरोपी 3 लाख रुपए लेने पर अड़ा था।

एसीबी ने कैसे पकड़ा

जयपुर एसीबी ने अजमेर में गुरुवार देर रात आरोपी को 3 लाख रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। एसीबी ने स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी के घर पर रेड की थी। शुक्रवार को उसे एसीबी कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

आगे की जांच

एसीबी अब आय से अधिक संपत्ति के मामले में जांच कर रही है। बैंक लॉकर और खातों में मिली राशि और आभूषणों के स्रोतों की पड़ताल की जा रही है। जांच अधिकारियों का कहना है कि प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़ें:-

रिश्वतखोरी पर ACB का एक्शन: अजमेर में जॉइंट डायरेक्टर अरेस्ट, घर पर चलती रही सर्च

घूस की पहली किस्त ली ,दूसरी लेते ACB ने फूड सेफ्टी ऑफिसर को पकड़ा

8 साल, 2 अफसर, ACB से अरेस्ट के बाद भी देवस्थान में वही म्यूजिकल चेयर

कृषि विभाग में ACB कार्रवाई पर किरोड़ी का बड़ा दांव, खुद मांगी CBI जांच





Tags:
  • भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो
  • एसीबी
  • सामाजिक न्याय विभाग
  • काली कमाई
हड़ताल के दूसरे दिन स्वास्थ्य मंत्री से चर्चा, संविदा और डेली वेजेस नर्सों ने संभाली ड्यूटी, नियमित नर्सों की हड़ताल जारी

By VINAY VERMA

हड़ताल के दूसरे दिन स्वास्थ्य मंत्री से चर्चा, संविदा और डेली वेजेस नर्सों ने संभाली ड्यूटी, नियमित नर्सों की हड़ताल जारी
कान्हा में बाघों की मौत पर हाईकोर्ट का पारा हाई, AAG को लगाई फटकार, डायरेक्टर तलब

By Neel Tiwari

कान्हा में बाघों की मौत पर हाईकोर्ट का पारा हाई, AAG को लगाई फटकार, डायरेक्टर तलब
देवउठनी एकादशी पर 20 नवंबर को रायपुर में लोकल हॉलिडे, नवा रायपुर से राजधानी तक सभी सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

By VINAY VERMA

देवउठनी एकादशी पर 20 नवंबर को रायपुर में लोकल हॉलिडे, नवा रायपुर से राजधानी तक सभी सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद
जयपुर में घर की छत बन सकती है आपका किचन गार्डन, 70% सरकारी सब्सिडी पर उगाएं ऑर्गेनिक सब्जियां

By Jageshwar Prasad

जयपुर में घर की छत बन सकती है आपका किचन गार्डन, 70% सरकारी सब्सिडी पर उगाएं ऑर्गेनिक सब्जियां
5.51 करोड़ की जमीन की रजिस्ट्री 8 लाख में, DLC दरों पर हाईकोर्ट सख्त; स्वतः लिया संज्ञान

By Ashish Bhardwaj

5.51 करोड़ की जमीन की रजिस्ट्री 8 लाख में, DLC दरों पर हाईकोर्ट सख्त; स्वतः लिया संज्ञान
छत्तीसगढ़ में स्कूल हैं या प्रयोगशाला, 26 साल में चार सरकारें कर चुकीं सात प्रयोग, पढ़ाई लिखाई पर कोई असर नहीं

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ में स्कूल हैं या प्रयोगशाला, 26 साल में चार सरकारें कर चुकीं सात प्रयोग, पढ़ाई लिखाई पर कोई असर नहीं
100 रुपए दो और लड़की के साथ डेट पर जाओ! बजरंग दल के विरोध के बाद AIIMS रायपुर ने स्पीड डेटिंग इवेंट किया बंद

By VINAY VERMA

100 रुपए दो और लड़की के साथ डेट पर जाओ! बजरंग दल के विरोध के बाद AIIMS रायपुर ने स्पीड डेटिंग इवेंट किया बंद