कृषि विभाग में ACB कार्रवाई पर किरोड़ी का बड़ा दांव, खुद मांगी CBI जांच

Mukesh Sharma | Jul 29, 2026, 18:20 IST
Share
किरोड़ी लाल मीणा
किरोड़ी लाल मीणा

राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने अपने ही विभाग में एसीबी कार्रवाई की सीबीआई जांच के लिए सीएम को पत्र लिखने की घोषणा की है। गोविंद सिंह डोटासरा की चुनौती स्वीकार करते हुए उन्होंने कहा कि वे किसी भी निष्पक्ष जांच से पीछे नहीं हटेंगे।

समझें क्या है पूरा मामला

  • कृषि मंत्री अपने विभाग के मामले में सीबीआई जांच के लिए सीएम को लिखेंगे पत्र ।
  • REET 2021 मामले में 10 जनपथ और डोटासरा से पूछताछ की मांग की।
  • डोटासरा ने उठाया सवाल,ढाई साल से सत्ता में होने के बावजूद अब तक दोषियों को क्यों नहीं भेजा जेल।
  • डोटासरा के तंज पर मंत्री मीणा का पलटवार,सीबीआई जांच से दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।
राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने कृषि विभाग में पिछले महीने एसीबी कार्रवाई में दर्ज मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। उन्होंने कहा है कि यदि मामले में उनकी कोई भूमिका सामने आती है तो उसकी भी जांच की जाए।

बुधवार को उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग करेंगे। कृषि मंत्री ने कहा कि जांच होने से दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

रीट 2021 पेपर लीक पर लिखा पत्र

दरअसल पेपर लीक के मुद्दे पर राजस्थान में भाजपा-कांग्रेस में वार-पलटवार शुरू हो रहा है। मंत्री मीणा ने गहलोत सरकार के कार्यकाल में हुए पेपर लीक घटनाओं का उल्लेख् करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को रीट (REET) परीक्षा 2021 पेपर लीक मामले की विस्तृत जांच करवाने की मांग की है।

उन्होंने जांच का दायरा बढ़ाते हुए 10 जनपथ, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा,पूर्व मंत्री सुभाष गर्ग,राजीव गांधी स्टडी सर्कल के पदाधिकारियों तथा पूर्व मुख्यमंत्री कार्यालय के कर्मचारियों से पूछताछ और कार्रवाई की मांग की है।

डोटासरा ने किया था पलटवाल

इसी पत्र को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने पलटवार किया। डोटासरा ने कहा था कि राजस्थान में भाजपा सरकार को ढाई साल हो चुके हैं। सरकार और मंत्रिमंडल का हिस्सा होने के बावजूद किरोड़ी लाल मीणा ने इन मामलों की जांच क्यों नहीं करवाई और दोषियों को जेल क्यों नहीं भेजा ?

किरोड़ी लाल ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष को दी चुनौती

किरोड़ीलाल मीणा ने डोटासरा की चुनौती को स्वीकार करते हुए कहा, वह मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर कृषि विभाग में एसीबी की कार्रवाई से जुड़े पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग करेंगे। वह किसी भी जांच से पीछे नहीं हटेंगे। कृषि विभाग से जुड़े मामले में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। ताकि पूरे मामले की सच्चाई जनता के सामने आ सके।

ये खबर भी पढे़:-

अनाज बर्बादी में राजस्थान देश में अव्वल, 2089 टन खराब

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर होगी सख्ती, कैमरों से कटेगा चालान

कलेक्ट्रेट मे ACB की बड़ी कार्रवाई, पीए को 1 लाख की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

मृतक पहुंचा रजिस्ट्री करवाने, वारिसों ने पकड़ा जमीन रजिस्ट्री में फर्जीवाड़ा

Tags:
  • राजस्थान सरकार
  • किरोड़ीलाल मीणा
  • गोविंद सिंह डोटासरा
  • भजनलाल शर्मा
  • acb
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा