अनाज बर्बादी में राजस्थान देश में अव्वल, 2089 टन खराब

Mukesh Sharma | Jul 29, 2026, 17:46 IST
Share
अनाज बर्बादी में राजस्थान
अनाज बर्बादी में राजस्थान

लोकसभा में खुलासा हुआ कि इस साल राजस्थान के एफसीआई गोदामों में भीगने से 2089 टन अनाज खराब हो गया। अनाज की बर्बादी में राजस्थान देश में पहले स्थान पर है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • बारिश में भीगा 2089 टन अनाज
  • 5 साल में 36 करोड़ का नुकसान
  • 18 कर्मचारियों पर हुई कार्रवाई
  • अब पीपीपी मॉडल से बनेंगे साइलो
भारतीय खाद्य निगम (FCI) के गोदामों में खाद्यान्न की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। इस साल (2025-26) राजस्थान के एफसीआई गोदामों में भारी बारिश और अन्य कारणों से 2089 टन अनाज खराब हो गया है। राजस्थान देश भर में गोदाम में अनाज खराब होने के मामले में पहले स्थान पर रहा है।

सांसदों द्वारा पूछे गए एक सवाल के लिखित जवाब में केंद्रीय खाद्य वितरण राज्य मंत्री निमुबेन जयंतीभाई बांभणियां ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।

सांसदों हनुमान बेनीवाल और चंद्रशेखर आजाद के सवालों के जवाब में मंत्री ने बताया कि राजस्थान में इस साल रिकॉर्ड 2089 टन अनाज सड़ गया। पिछले कुछ सालों में राज्य का यह आंकड़ा सबसे अधिक है।

वर्ष 2025-26: 2089 टन (देश में सर्वाधिक)

वर्ष 2024-25: 1 टन

वर्ष 2023-24: 6 टन

वर्ष 2022-23: 136 टन

वर्ष 2021-22: 63 टन

पिछले 5 साल में देश भर में 36 करोड़ का अनाज बर्बाद

भारतीय खाद्य निगम
भारतीय खाद्य निगम

जवाब के अनुसार पिछले पांच साल में देश के विभिन्न एफसीआई गोदामों में कुल 36 करोड़ रुपये मूल्य का खाद्यान्न बर्बाद हो चुका है। साल-दर-साल नुकसान का आंकड़ा—

2021-22 और 2022-23: 2.5 - 2.5 करोड़ रुपये

2023-24: 14.5 करोड़ रुपये

2024-25: 13.9 करोड़ रुपये

2025-26: 3.20 करोड़ रुपये

सरकार की गलती नहीं है

खाद्य राज्य मंत्री ने जवाब में कहा है कि गोदामों में कुप्रबंधन के कारण गेहूं या चावल को नुकसान नहीं हुआ है। बल्कि चक्रवात,अचानक आई बाढ़ और भारी बारिश जैसी प्राकृतिक आपदाओं के कारण खराब हुआ है। मामले में हुई त्रिस्तरीय जांच में दोषी पाए गए 18 कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।

अन्य राज्यों का हाल और तकनीकी सुधार

साल 2023-24 में हरियाणा में 2511 टन और पंजाब में 7746 टन अनाज खराब हुआ था। जबकि 2024-25 में उत्तर प्रदेश में 2254 टन और तमिलनाडु में 3001 टन अनाज बर्बाद हुआ था।

PPP मॉडल पर बनेंगे साइलो

जवाब में बताया है कि अनाज की बर्बादी को रोकने और स्टोरेज क्षमता को आधुनिक बनाने के लिए सरकार पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर काम कर रही है। देश में अब तक 79 जगहों पर 39 लाख टन क्षमता के साइलो बनाए जा चुके हैं। जबकि अन्य जगहों पर निर्माण और टेंडर की प्रक्रिया तेजी से जारी है।

FAQ

  1. राजस्थान में इस साल कितना अनाज खराब हुआ?
    राजस्थान के एफसीआई गोदामों में 2025-26 में 2089 टन अनाज खराब हुआ। यह देशभर में सबसे ज्यादा है।
  2. सरकार ने अनाज खराब होने की वजह क्या बताई?
    सरकार के अनुसार यह नुकसान कुप्रबंधन से नहीं, बल्कि चक्रवात और भारी बारिश जैसी प्राकृतिक वजहों से हुआ। जांच में 18 कर्मचारी दोषी पाए गए।
  3. भविष्य में अनाज बर्बादी रोकने के लिए क्या किया जा रहा है?
    सरकार पीपीपी मॉडल पर आधुनिक साइलो बना रही है। अब तक 79 जगहों पर 39 लाख टन क्षमता के साइलो तैयार हो चुके हैं।

ये खबर भी पढे़:-

RBI में नौकरी, लंच ब्रेक में पढ़ाई, बिना कोचिंग के IAS बनीं सृष्टि डबास

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर होगी सख्ती, कैमरों से कटेगा चालान

RBI में नौकरी, लंच ब्रेक में पढ़ाई, बिना कोचिंग के IAS बनीं सृष्टि डबास

कलेक्ट्रेट मे ACB की बड़ी कार्रवाई, पीए को 1 लाख की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Tags:
  • हनुमान बेनीवाल
  • चंद्रशेखर आजाद
  • हरियाणा
  • FCI
  • भारतीय खाद्य निगम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच