रिश्वतखोरी पर ACB का एक्शन: अजमेर में जॉइंट डायरेक्टर अरेस्ट, घर पर चलती रही सर्च
Jageshwar prasad | Sept 04, 2026, 12:21 IST
एसीबी ने अजमेर में जॉइंट डायरेक्टर को 3 लाख रिश्वत लेते पकड़ा
अजमेर में एसीबी ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के जॉइंट डायरेक्टर जयप्रकाश चारण को 3 लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। अधिकारी ने बिल पास करने की एवज में 5 लाख रुपए मांगे थे।
समझें क्या है पूरा मामला
- सामाजिक न्याय विभाग के जॉइंट डायरेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार।
- जॉइंट डायरेक्टर ने बिल पास करने के एवज में मांगी थी रिश्वत।
- आरोपी ने 5 लाख मांगे थे, 3 लाख लेते रंगे हाथ गिरफ्तार।
- अधिकारी ने बिना दलाल के खुद मांगी घूस, उसी दौरान एसीबी ने दबोचा।
- घर पर रिश्वत लेते पकड़ा गया अफसर, कॉलोनी में मची हलचल।
आरोपी अधिकारी ने एक एनजीओ के बकाया बिलों के भुगतान, एमओयू (MOU) जारी करने और पुराने कामों को स्वीकृत करने के बदले कुल 5 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की थी।
सत्यापन के बाद ACB ने बिछाया जाल
शिकायत में बताया गया था कि पूर्व में किए गए कार्यों के बिलों के भुगतान के बदले जॉइंट डायरेक्टर जयप्रकाश चारण 20 प्रतिशत कमीशन के रूप में 5 लाख रुपए की मांग कर रहे हैं। शिकायत मिलने पर एसीबी टीम ने गोपनीय सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हो गई।
घर पर बुलावा देकर ली 3 लाख घूस
जैसे ही पीड़ित ने 3 लाख रुपए नकद दिए, पहले से घात लगाकर बैठी जयपुर एसीबी की टीम ने दबिश देकर अधिकारी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
बिना किसी मध्यस्थ सीधे मांग रहा था रिश्वत
जयपुर एसीबी की टीम आरोपी को गिरफ्तार कर ले गई, जबकि अजमेर एसीबी की टीम देर रात तक अधिकारी के आवास की सघन तलाशी (सर्च ऑपरेशन) में जुटी रही।
ये भी पढ़ें:-
8 साल, 2 अफसर, ACB से अरेस्ट के बाद भी देवस्थान में वही म्यूजिकल चेयर
कृषि विभाग में ACB कार्रवाई पर किरोड़ी का बड़ा दांव, खुद मांगी CBI जांच
कलेक्ट्रेट मे ACB की बड़ी कार्रवाई, पीए को 1 लाख की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू
By Ashish Bhardwaj
जवाहर सर्किल के सब-वे की 20 दुकानें बनीं कबाड़घर: दो बार नीलामी फेल, अब बिजली पर ₹19.97 लाख का नया टेंडर
By Raghvendra Singh Rathore
पांच सितारा शेरेटन ग्रैंड पैलेस होटल ने गंदगी फैलाई, इंदौर नगर निगम ने किया ढाई लाख का स्पॉट फाइन
By Sanjay Gupta
सीएम मोहन यादव ने बोला हमला राहुल गांधी पर हमला, बोले-कांग्रेसी तब न सुधरे और ना अब सुधर रहे
By Sandeep Kumar
छत्तीसगढ़ सचिवालय में प्रमोशन की बड़ी खबर, एक अवर सचिव और दो अनुभाग अधिकारियों को मिली पदोन्नति
By VINAY VERMA
छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले
By VINAY VERMA
3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा
By Jageshwar prasad