8 साल, 2 अफसर, ACB से अरेस्ट के बाद भी देवस्थान में वही म्यूजिकल चेयर

Mukesh Sharma | Aug 11, 2026, 22:46 IST
Share
देवस्थान विभाग
देवस्थान विभाग

राजस्थान के जयपुर देवस्थान विभाग में 2018 से दो RAS अफसर एक ही कुर्सी पर काबिज हैं। ACB गिरफ्तारी और निलंबन के बाद बहाल होते ही आकाश रंजन को फिर वहीं पोस्टिंग मिली।

समझें क्या है पूरा मामला

  • 2018 से देवस्थान विभाग में केवल दो आरएएस अफसरों के बीच ही ट्रांसफर-पोस्टिंग का खेल जारी है।
  • 2017 के रिश्वत मामले में फरार चल रहे आकाश रंजन को जुलाई 2024 में एसीबी ने गिरफ्तार किया था।
  • हालिया 183 आरएएस अफसरों की सूची में आकाश रंजन की दोबारा एंट्री।
  • दागी अफसर को संवेदनशील पद पर पुनः तैनात करने से प्रशासनिक व राजनीतिक हलकों में सवाल उठे।
राजस्थान के देवस्थान विभाग में सहायक आयुक्त जयपुर के पद पर साल 2018 से लगातार दो अफसरों का कब्जा बना हुआ है। स्थिति यह है कि एक जाता है तो दूसरा वापिस आ जाता है।

2018 में आकाश रंजन सहायक आयुक्त-प्रथम के पद पर पदस्थापित हुए थे। 2019 में उनके स्थान पर रतनलाल योगी आ गए। इसके बाद 2021 में फिर से आकाश रंजन आ गए।

2023 में आकाश रंजन भ्रष्टाचार के मामले में निलंबित हुए तो रतनलाल योगी फिर से आ गए। 2026 की पिछली तबादला सूची में योगी का तबादला हुआ तो बहाल होने के बाद आकाश रंजन फिर से सहायक आयुक्त-प्रथम,देवस्थान के पद पर आ गए हैं।

प्रशासनिक व राजनीतिक हलके में चर्चा

मंगलवार को जैसे ही 183 आरएएस अफसरों की तबादला सूची आई तो इसमें आकाश रंजन को देवस्थान में लगाने पर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

एसीबी गिरफ्तार कर चुकी है

एसीबी ने आकाश रंजन को जुलाई 2024 में सात साल पुराने 8000 रुपए की रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार कर लिया था। आकाश रंजन उस समय भी देवस्थान विभाग, जयपुर में सहायक आयुक्त के पद पर ही कार्यरत थे। रंजन को 7 साल पुराने यानी 2017 में अलवर के तिजारा में तहसीलदार रहते हुए रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। रिश्वतखोरी का यह मामला तत्कालीन वसुधंरा राजे की सरकार में सामने आया था। इस मामले में दलाल और एक लिपिक तो गिरफ्तार हो गए थे,लेकिन आकाश रंजन फरार हो गया था।

एसीबी ने मामले की जांच पूरी करने के बाद फरवरी 2022 में एसीबी कोर्ट अलवर में आरोप पत्र दाखिल किया था। कोर्ट में बार-बार बुलाए जाने पर भी आरोपी आकाश रंजन हाजिर नहीं हुए थे। इसके बाद कोर्ट ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था । एसीबी ने गिरफ्तारी वारंट की तामील करते हुए आकाश रंजन को 15 जुलाई 2024 को जयपुर के बड़ पीपली,सीकर रोड स्थित मेरी गोल्ड पब्लिक विद्यालय से गिरफ्तार करके अगले दिन कोर्ट में पेश किया था। गिरफ्तारी के बाद सरकार ने उन्हें निलंबित कर दिया था।

वरिष्ठ पत्रकार व एनयूजेआई के राष्ट्रीय महासचिव राकेश कुमार शर्मा का कहना है कि सरकार को देवस्थान जैसे संवेदनशील विभाग में बेहद सावधानी से ईमानदार अफसर की नियुक्ति करनी चाहिए। 2018 से लगातार दो ही अफसरों को बारी-बारी से तैनात करने से संदेह होना लाजिमी है। विशेषकर दागी अफसर की निलंबन के बाद बहाली होने पर फिर देवस्थान में लगाना संदेह को जन्म देता है। क्यों कि देवस्थान में कई धनपतियों के मामले चल रहे हैं। सरकार को इस पर तत्काल ध्यान देना चाहिए।

ये खबर भी पढे़:-

मेवाराम-हरीश चौधरी खेमे में टकराव, कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा बोले- मनमुटाव करेंगे ठीक

नरेश मीणा की जमानत याचिका खारिज, कहा-हाई कोर्ट जाएंगे

183 RAS अफसरों के तबादले, अजमेर में भरत राज, प्रवीण गुगरवाल को नई जिम्मेदारी

कैश वैन लूट में कैशियर ही निकला मास्टरमाइंड, बाल्टी में छिपाकर रखे थे 46 लाख

    गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
    भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

    By Jitendra Shrivastava

    भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
    UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

    By Sanjay Dhiman

    UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
    अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

    By Umeshwari Baghel

    अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
    RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

    By Ashish Bhardwaj

    RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
    वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

    By Arohi Raj

    वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
    हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

    By Umeshwari Baghel

    हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
    बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर

    By Sanjay Gupta

    बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर