कैश वैन लूट में कैशियर ही निकला मास्टरमाइंड, बाल्टी में छिपाकर रखे थे 46 लाख

Ashish Bhardwaj | Aug 11, 2026, 18:55 IST
Share
बीकानेर कैश वैन लूट
बीकानेर कैश वैन लूट

राजस्थान के बीकानेर में कैश वैन से लूटे 51 लाख में से 46 लाख रुपए झाड़ियों में बाल्टी में छिपे मिले। पुलिस ने कैशियर विक्रम सिंह सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। लूट की साजिश कैशियर ने ही रची थी।

समझें क्या है पूरा मामला

  • बीकानेर कैश वैन लूट मामले में 46 लाख रुपए बरामद।
  • आरोपियों ने बाल्टी में भरकर झाड़ियों में छिपाए थे पैसे।
  • कैशियर विक्रम सिंह निकला लूट की साजिश का मास्टरमाइंड।
  • पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 7 दिन की रिमांड ली।
  • लूट के दो आरोपी अभी भी फरार, तलाश जारी।
राजस्थान के बीकानेर में कैश वैन से लूटे गए 51 लाख रुपए में से 46 लाख रुपए बाल्टी में डालकर झाड़ियों में छुपाए गए थे। पुलिस को बाल्टी में 500 और 100 रुपए के नए नोटों की गड्डियां मिलीं। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने मंगलवार सुबह यह रकम बरामद कर ली।

कैसे हुई थी लूट की वारदात

यह मामला पांचू थाना क्षेत्र का है। डीएसपी जरनैल सिंह के अनुसार 5 अगस्त को कैश वैन से 51 लाख रुपए की लूट हुई थी। इस मामले में पुलिस ने सोमवार को वैन के कस्टोडियन यानी कैशियर विक्रम सिंह (23) निवासी चरकड़ा, नोखा और श्यामसुंदर (20) निवासी स्वरूपसर, पांचू को गिरफ्तार किया।

इनके दो साथी अशोक निवासी दावा, नोखा और मनीष निवासी देवगांव, नागौर अभी भी फरार हैं। पुलिस ने 46 लाख रुपए अशोक के गांव दावा की रोही से बरामद किए हैं।

आईटीआई के दोस्तों ने रची साजिश

डीएसपी ने बताया कि मनीष और श्यामसुंदर ने नागौर के एक ही कॉलेज से आईटीआई (ITI) की पढ़ाई की थी। कैशियर विक्रम सिंह भी इन्हीं के साथ रहता था।

एक अन्य साथी अशोक के साथ मिलकर इन सभी ने 4 अगस्त को नोखा के डूडी स्टेडियम में लूट की पूरी साजिश रची थी। कैशियर विक्रम ने अपने साथियों से कह दिया था कि उसके आते ही पिस्तौल दिखा दें, उसके बाद वह खुद वैन का दरवाजा खोल देगा।

सीनियर होने का उठाया फायदा

5 अगस्त को एसबीआई (SBI) से 51 लाख रुपए लेने के बाद विक्रम ने अपने सीनियर होने का फायदा उठाया। उसने गाड़ी में सवार अन्य कैशियर, गार्ड और ड्राइवर को अपने भरोसे में ले लिया।

उसने साथियों को बताया कि पहले सारुंडा के एटीएम में पैसे डालेंगे, फिर नोखा के एटीएम में। इसके बाद विक्रम ने अपने साथियों को फोन से मैसेज भेजकर सूचना दे दी।

विक्रम के तीनों साथी पहले ही बोलेरो कैंपर लेकर साधुना और सारूंडा गांव के बीच सड़क पर खड़े हो गए थे। जैसे ही कैश वैन वहां पहुंची, बोलेरो कैंपर ने पीछा कर साइड से टक्कर मार दी और ड्राइवर पर पिस्तौल तान दी।

विक्रम ने डर का नाटक करते हुए कैश वैन का पिछला गेट अंदर से खोल दिया। इसके बाद कैंपर में सवार तीनों आरोपियों ने वैन में रखे 51 लाख रुपए लूट लिए और मौके से फरार हो गए।

दोनों आरोपी 7 दिन की रिमांड पर

डीएसपी के अनुसार गिरफ्तार दोनों आरोपियों को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं।

कैश वैन में लगे सीसीटीवी के डीवीआर (DVR) में कोई रिकॉर्डिंग नहीं मिली है। इसकी रिकॉर्डिंग रिकवर करने के लिए डीवीआर को एफएसएल (FSL) भेजा गया है।

ये खबर भी पढे़:-

थानों की सीमाएं होंगी नए सिरे से तय, 5 सदस्यीय पुलिस समिति का होगा पुनर्गठन

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे की टनल में जलभराव, 1000 करोड़ की इंजीनियरिंग पर सवाल

राजस्थान: RTO इंस्पेक्टर की वसूली गैंग बेनकाब, ACB ने 2 दलालों को दबोचा

कांग्रेस में दो पूर्व विधायकों की री-जॉइनिंग पर ब्रेक, गुटों की सहमति का इंतजार

Tags:
  • राजस्थान
  • एफएसएल
  • बीकानेर
  • SBI
  • बीकानेर कैश वैन लूट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान