दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे की टनल में जलभराव, 1000 करोड़ की इंजीनियरिंग पर सवाल
Jageshwar prasad | Aug 11, 2026, 17:37 IST
कोटा में 1000 करोड़ की मुकुंदरा टनल में भरा पानी
कोटा संभाग में तेज बारिश के बाद दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे की 1000 करोड़ रुपए से अधिक लागत वाली मुकुंदरा टनल में जलभराव हो गया। वायरल वीडियो में टनल का एक हिस्सा नहर जैसा दिखा, जिससे टनल की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
समझें क्या है पूरा मामला
- कोटा में 1000 करोड़ की मुकुंदरा टनल में भरा पानी।
- पानी से टनल बनी नहर, खोली इंजीनियरिंग की पोल।
- टनल में हुए जलभराव का वीडियो हो रहा है वायरल।
- पानी भरने से नई नवेली टनल के ड्रेनेज पर उठा सवाल।
- टनल में वाहन चालकों को हो रही है परेशानी।
करीब 1000 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस टनल में बारिश के दौरान पानी भरने की तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में टनल के भीतर पानी का तेज जमाव दिख रहा है, जिससे टनल का एक हिस्सा नहर जैसा नजर आ रहा है।
क्या दिखा वीडियो में?
पानी भरे रास्ते से वाहन चालक बेहद सावधानी और धीमी गति से गुजरते नजर आ रहे हैं। पहली बारिश में ही इस तरह जलभराव की तस्वीरें सामने आने के बाद अब टनल की ड्रेनेज और जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
कोटा में 1000 करोड़ की मुकुंदरा टनल में भरा पानी pic.twitter.com/hDdI4wPQbe
— Jageshwar Prasad (@JageshwarP5792) August 11, 2026
ट्रैफिक व्यवस्था कैसी है?
पानी भरे हिस्से से गुजरने वाले वाहन चालकों को धीमी रफ्तार से निकलना पड़ रहा है। लगातार बारिश को देखते हुए एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है।
1000 करोड़ की मुकुंदरा टनल में बारिश ने खोली इंजीनियरिंग की पोल, पानी से टनल बनी नहर
क्या है अधिकारियों की सलाह?
क्यों उठ रहे हैं सवाल?
फिलहाल वायरल वीडियो ने मुकुंदरा टनल की इंजीनियरिंग और ड्रेनेज सिस्टम को लेकर नई बहस छेड़ दी है। संबंधित विभाग की ओर से स्थिति और जलभराव के कारणों पर आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद तस्वीर और साफ होगी।
मुकुंदरा टनल
मूल रूप से यह 30 महीने का प्रोजेक्ट था। इसे जनवरी 2024 में पूरा होना था। खुदाई के दौरान सुरंग में भारी पानी भरने और भारी बारिश के कारण इसमें देरी हुई थी और इसे हाल ही में शुरू किया गया था।
साल 2022, 2023 और 2024 में यह सुरंग पानी में डूब गई थी। इस क्षेत्र की पर्यावरण-संवेदनशील प्रकृति को देखते हुए इसे दोबारा डिजाइन करना पड़ा फिर भी जलभराव की दिक्कत आई।
इस वजह से प्रोजेक्ट की लागत भी 1,000 करोड़ रुपए से बढ़कर 1,250 करोड़ रुपए हो गई। यह 8.3 किलोमीटर का प्रोजेक्ट है। इसमें हाईवे, एक ओपन रैंप, एक कवर्ड टनल और सुरंग के दोनों तरफ अंडरग्राउंड या माउंटेन टनल का निर्माण शामिल है।
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे टनल
ये भी पढ़ें:-
राजस्थान में प्राइवेट बसों का फिर होगा चक्का जाम, ऑनलाइन बुकिंग भी रहेगी बंद
ओबीसी आयोग ने सीएम को सौंपी रिपोर्ट, कंप्यूटर से तय होगा आरक्षण
कांवड़ यात्रियों के लिए राजस्थान पुलिस के दिशा-निर्देश, इन बातों का रखें ध्यान
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj