राजस्थान में प्राइवेट बसों का फिर होगा चक्का जाम, ऑनलाइन बुकिंग भी रहेगी बंद

Ashish Bhardwaj | Aug 09, 2026, 21:12 IST
Share
प्राइवेट बस की हड़ताल
प्राइवेट बस की हड़ताल

राजस्थान में प्राइवेट बस ऑपरेटर्स ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया है। 10 अगस्त रात से बसों का संचालन और ऑनलाइन बुकिंग बंद रहेगी। परिवहन विभाग की कार्रवाई से नाराजगी बड़ी वजह है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • राजस्थान में प्राइवेट बस ऑपरेटर्स ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया।
  • 10 अगस्त रात 11:59 बजे से बस संचालन बंद करने का फैसला।
  • परिवहन विभाग की कार्रवाई के विरोध में ऑपरेटर्स नाराज।
  • ऑनलाइन बस बुकिंग भी हड़ताल तक पूरी तरह बंद रहेगी।
  • मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी।
प्रदेशभर के प्राइवेट बस ऑपरेटर्स ने परिवहन विभाग के खिलाफ फिर मोर्चा खोला है। उन्होंने अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया है। आज रात से सभी प्राइवेट बसों में बुकिंग बंद कर दी जाएगी। इससे निजी बसों में सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है। ऑपरेटर्स का कहना है कि उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं हुई, इसलिए यह कदम उठाया गया।

जयपुर में हुई बड़ी बैठक

परिवहन विभाग की कार्रवाई के विरोध में रविवार को जयपुर के एक निजी होटल में बैठक हुई। इसमें प्रदेशभर के बस ऑपरेटर्स और विभिन्न बस संगठनों ने हिस्सा लिया।

बैठक में परिवहन विभाग की कार्रवाई पर गहरी नाराजगी जताई गई। इसके बाद सर्वसम्मति से हड़ताल पर जाने का फैसला लिया गया। बस ऑपरेटरों के अनुसार 10 अगस्त की रात 11:59 बजे से प्रदेशभर में बसों का संचालन पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा।

परिवहन विभाग की कार्रवाई से नाराजगी

ऑल राजस्थान कॉन्ट्रैक्ट कैरिज बस ऑपरेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने इस मामले पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बस संचालकों के खिलाफ हो रही कार्रवाई से ऑपरेटरों में गहरा असंतोष है।

बैठक में प्रदेशभर के बस संगठनों, बस मालिकों और ऑपरेटरों ने इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की। सभी ने एकजुट होकर आंदोलन करने का फैसला लिया।

ऑनलाइन बुकिंग भी रहेगी पूरी तरह बंद

एसोसिएशन ने प्रदेश के सभी बस ऑपरेटरों और ट्रैवल्स एजेंटों को साफ निर्देश दिए हैं। 10 अगस्त से हड़ताल खत्म होने तक किसी भी बस की ऑनलाइन बुकिंग नहीं की जाएगी।

सभी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बुकिंग चार्ट बंद रखने को कहा गया है। अगर किसी ऑपरेटर या ट्रैवल्स एजेंसी का बुकिंग चार्ट खुला मिला, तो संगठन के नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

समाधान तक जारी रहेगा आंदोलन

बस ऑपरेटर्स ने साफ किया है कि यह आंदोलन किसी एक व्यक्ति या संगठन का नहीं है। यह प्रदेश के पूरे बस व्यवसाय से जुड़े लोगों के हित में उठाया गया कदम है।

ऑपरेटर्स के अनुसार जब तक परिवहन विभाग की कार्रवाई से जुड़े मुद्दों का समाधान नहीं होता, हड़ताल जारी रहेगी। बस संगठनों ने सभी ऑपरेटरों और ट्रैवल्स एजेंटों से सामूहिक फैसले का पालन करने की अपील की है।

ये खबर भी पढे़:-

ट्री प्रोटेक्शन एक्ट पर रविंद्र सिंह भाटी ने सरकार से पूछा- कब आएगा कानून?

90 साल के बुजुर्ग को किया ब्लैकमेल, 9 लाख की ठगी, बेटे ने दर्ज करवाई FIR

कुंभलगढ़ टाइगर रिजर्व बनने की राह साफ, अंतिम नोटिफिकेशन का इंतजार

खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़े, प्याज,तेल व अंडे सबसे महंगे, टमाटर-आलू सस्ते

Tags:
  • राजस्थान
  • परिवहन विभाग
  • बस ऑपरेटर्स
  • प्राइवेट बस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग