दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की 8-लेन सुरंग जुलाई में खुलेगी
दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर मुकुन्दरा टनल खुली, एक तरफ से यातायात चालू
Jageshwar prasad | Published:
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की 8-लेन सुरंग जुलाई में खुलेगी
दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर मुकुन्दरा टनल यातायात के लिए खोल दी गई। फिलहाल सोमवार से मुंबई से दिल्ली की तरफ का यातायात चालू किया गया। दूसरी ट्यूब का कार्य अंतिम चरण में है। इसे भी जल्द शुरू किया जाएगा।
समझें क्या है पूरा मामला
- राजस्थान की सबसे चौड़ी मुकुन्दरा टनल आज से खुली।
- दिल्ली-मुंबई का सफर होगा आसान, टनल में 8 लेन।
- दर्रा घाटी के जाम से राहत, सफर होगा तेज और सुरक्षित।
- अब कोटा से मध्यप्रदेश होते गुजरात का सफर निर्बाध।
- दूसरी ट्यूब का काम अंतिम चरण में, जल्द शुरू होगी।
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट के तहत मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व क्षेत्र के नीचे निर्मित देश की पहली 8-लेन जुड़वां सुरंग पर ट्रैफिक का संचालन शुरू कर दिया गया है।
इसके चालू होने से एनएच-52 (कोटा-झालावाड़ मार्ग) पर गाड़ियों का दबाव घट गया है और घंटों का ट्रैफिक जाम से अब यात्रियों को निजात मिल गई है।
वन्यजीवों का भी खास ख्याल
सुरंग 1,386 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट की सबसे अहम कड़ियों में से एक है। 22 मीटर चौड़ाई और 11 मीटर ऊंचाई वाली यह सुरंग देश की सबसे चौड़ी सुरंगों में से एक है।
इसे बनाने के लिए सैंडस्टोन, शेल, सिल्टस्टोन, मडस्टोन और चूना पत्थर जैसी कई तरह की चट्टानों को काटा गया है।
पर्यावरण और वन्यजीवों को कोई नुकसान न हो, इसके लिए सुरंग के दोनों तरफ कुल मिलाकर लगभग 1,564 मीटर का हिस्सा कट एंड कवर तकनीक से बनाया गया है।
सुरंग में 480 मीटर और 1084 मीटर के दो कट एंड कवर हिस्से हैं। इन्हें खास तौर पर छिपाया गया है, जिससे जानवर बिना किसी बाधा के एक से दूसरी तरफ आ-जा सकें।
इंजीनियरिंग का अजूबा यह सुरंग
मूल रूप से यह 30 महीने का प्रोजेक्ट था। इसे जनवरी 2024 में पूरा होना था। खुदाई के दौरान सुरंग में भारी पानी भरने और भारी बारिश के कारण इसमें देरी हुई।
साल 2022, 2023 और 2024 में यह सुरंग पानी में डूब गई थी। इस क्षेत्र की पर्यावरण-संवेदनशील प्रकृति को देखते हुए इसे दोबारा डिजाइन करना पड़ा।
इस वजह से प्रोजेक्ट की लागत भी 1,000 करोड़ रुपए से बढ़कर 1,250 करोड़ रुपए हो गई। यह 8.3 किलोमीटर का प्रोजेक्ट है। इसमें हाईवे, एक ओपन रैंप, एक कवर्ड टनल और सुरंग के दोनों तरफ अंडरग्राउंड या माउंटेन टनल का निर्माण शामिल है।
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की 8-लेन सुरंग जुलाई में खुलेगी
एक्सप्रेसवे के अन्य हिस्से
मध्य प्रदेश-गुजरात सीमा से वडोदरा तक का एक और 148 किलोमीटर का हिस्सा अक्टूबर 2026 तक शुरू होने की उम्मीद है।
इसके साथ ही 1,386 किलोमीटर लंबे इस प्रोजेक्ट का कुल 912 किलोमीटर हिस्सा अक्टूबर 2026 तक दिल्ली से वडोदरा के बीच चालू हो जाएगा।
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की 8-लेन सुरंग जुलाई में खुलेगी
24 घंटे का सफर रह जाएगा सिर्फ 12 घंटे का
राजस्थान में इस एक्सप्रेसवे का पहला 246 किलोमीटर का दिल्ली-दौसा-लालसोट हिस्सा 12 फरवरी, 2023 को खुला था।
इसके बाद 100 किलोमीटर का लाबाण-गोपालपुरा और 25 किलोमीटर का चेचट-झालावाड़ हिस्सा खोला गया।
साथ ही 224 किलोमीटर का झालावाड़-रतलाम-मध्य प्रदेश और गुजरात सीमा और 67 किलोमीटर का बांदीकुई-जयपुर हिस्सा खोला जा चुका है।
ये भी पढ़ें:-
HPCL प्रदेश में 300 से ज्यादा पेट्रोल पंप खोलेगा, 400 करोड़ का होगा निवेश
PM मोदी करेंगे जयपुर मेट्रो फेज-2 का शिलान्यास, चार जुलाई की तारीख तय
टोंक रोड बनेगी मॉडल कॉरिडोर, पार्किंग और अतिक्रमण पर सख्ती
शहडोल में युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए रास्ते! CM मोहन यादव ने किया 4000 करोड़ की औद्योगिक इकाई लगाने का ऐलान
By Sandeep Kumar
सनी देओल की सूर्या पर रिलीज से पहले संकट, डॉक्टरों के विरोध पर हाईकोर्ट सख्त, निर्माता से मांगा जवाब
By Mukesh Sharma
भोपाल में धरना-प्रदर्शन करना अब आसान नहीं! रैली और आमसभा से पहले लेनी होगी अनुमति, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई
By Amresh Kushwaha
ओरछा रामराजा मंदिर के खजाने का नहीं टूटा ताला! प्रशासन ने कहा- डबल लॉक में पूरी तरह सुरक्षित
By Amresh Kushwaha
भोपाल में 26 नवंबर को कांग्रेस निकालेगी संविधान रक्षा मार्च, राहुल गांधी हो सकते हैं शामिल
By Sandeep Kumar
CG Top News : छत्तीसगढ़ में चुनावी बिगुल से गरमाई सियासत, आदिवासी वोटों पर कांग्रेस का दांव, युवाओं के लिए मेडिकल में खुले नए रास्ते
By Umeshwari Baghel
MP में बस यात्रियों के लिए गुड न्यूज! 280 नए रूट पर चलेंगी बसें, यूपी-राजस्थान समेत 5 राज्यों का सफर होगा आसान
By Amresh Kushwaha