183 RAS अफसरों के तबादले, अजमेर में भरत राज, प्रवीण गुगरवाल को नई जिम्मेदारी

Jageshwar prasad | Aug 11, 2026, 19:50 IST
Share
निकाय चुनाव से पहले सरकार ने किया प्रशासनिक फेरबदल
निकाय चुनाव से पहले सरकार ने किया प्रशासनिक फेरबदल

राजस्थान सरकार ने निकाय चुनावों से पहले 183 RAS अधिकारियों का बड़ा किया है। अजमेर में कई अफसर बदले गए हैं। विधायक अनिता भदेल से विवाद के बाद चर्चा में आए भरत राज गुर्जर को अजमेर नगर निगम में उपायुक्त बनाया गया है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • निकाय चुनाव से पहले सरकार ने किया प्रशासनिक फेरबदल।
  • 183 RAS अफसरों के तबादले, अजमेर में कई बड़े बदलाव।
  • अजमेर में भरत राज गुर्जर, प्रवीण गुगरवाल को नई जिम्मेदारी।
  • नगर निगम में उपायुक्त बने भरत राज, एडीएम सिटी बने प्रवीण।
  • अनिता भदेल से विवाद के बाद चर्चा में आए थे भरत राज गुर्जर।
राज्य सरकार ने आगामी निकाय चुनावों से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। 183 RAS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। अजमेर में भी कई अफसरों के पद बदले गए हैं।

इसी कड़ी में अजमेर विकास प्राधिकरण (ADM) के तत्कालीन डिप्टी कमिश्नर भरत राज गुर्जर को फिर से अजमेर नगर निगम में उपायुक्त के पद पर पोस्टिंग दी गई है। गुर्जर इससे पहले विधायक अनिता भदेल के साथ विवाद के कारण चर्चा में आए थे।

क्या हैं नए बदलाव?

अजमेर में कई महत्वपूर्ण पदों पर फेरबदल हुआ है। नरेन्द्र कुमार मीणा को हटाकर प्रवीण कुमार गुगरवाल को ADM सिटी बनाया गया है। मीणा को अब मालपुरा में ADM लगाया गया है।

अजमेर नगर निगम उपायुक्त के पद पर भरत राज गुर्जर को नियुक्त किया गया है। अजमेर विकास प्राधिकरण के खाली पड़े डिप्टी कमिश्नर पद पर अशोक कुमार को नियुक्त किया गया है।

दिव्या सोनी को अजमेर में सहायक कलेक्टर लगाया गया है। धर्मेन्द्र वर्मा (सावर), सुनील मीणा (भिनाय), मोहन चौधरी (पीसांगन), अर्चना बुगालिया (अराई) को उपखंड अधिकारी (SDM) के पद पर लगाया गया है।

भरत राज गुर्जर क्यों चर्चा में आए थे?

8 नवम्बर 2024 को नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा की जनसुनवाई में अजमेर दक्षिण विधायक अनिता भदेल ने पहुंचकर भरत राज गुर्जर पर गंभीर आरोप लगाए थे। विधायक का कहना था कि प्राधिकरण ने गैस गोदाम की स्वीकृति और फ्री-होल्ड पट्टा देने के बावजूद उसे सीज कर दिया।

उन्होंने गुर्जर पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा, चोर है, उचक्का है, मैं मारूंगी पकड़कर। विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि गुर्जर ने काम के लिए 50 हजार रुपए मांगे। शिकायत के बाद उसी दिन गुर्जर का जोन बदल दिया गया और कुछ दिनों बाद उनका अजमेर से तबादला हो गया।

RAS ट्रांसफर लिस्ट

ये भी पढ़ें:-

राजस्थान: CM के OSD योगेश श्रीवास्तव का तबादला, 183 RAS अफसर इधर से उधर

पुलिस में बड़ा फेरबदल, 49 RPS के ट्रांसफर, जयपुर-जोधपुर कमिश्नरेट में नए अफसर

शिक्षा विभाग में 5 हजार तबादले, 10 दिन में नई जगह जॉइन करने के निर्देश

कौन हैं आईपीएस जगमोहन मीणा, जिन्होंने 13 साल बाद छोड़ दी नौकरी

Tags:
  • झाबर सिंह खर्रा
  • अनिता भदेल
  • प्रशासनिक फेरबदल
  • 183 RAS अफसरों के तबादले
  • भरत राज गुर्जर
  • प्रवीण गुगरवाल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान