मेवाराम-हरीश चौधरी खेमे में टकराव, कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा बोले- मनमुटाव करेंगे ठीक
Saurabh Mishra | Aug 11, 2026, 20:25 IST
राजस्थान कांग्रेस
राजस्थान में पंचायत-निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस में गुटबाजी खुलकर सामने आई। बाड़मेर और अजमेर के नेताओं ने गोविन्द सिंह डोटासरा से शिकायत की, डोटासरा ने मनमुटाव मानते हुए सुलझाने की बात कही।
समझें क्या है पूरा मामला
- राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस में गुटबाजी सामने आई है।
- बाड़मेर से पूर्व विधायक मेवाराम जैन ने हरीश चौधरी पर मनमानी का आरोप लगाया।
- अजमेर से पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय जैन ने भी एक नेता के खिलाफ शिकायत की।
- दोनों गुटों ने जयपुर में पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से मुलाकात की।
- डोटासरा ने छोटी-मोटी बात मानते हुए मिलकर सुलझाने का भरोसा दिया।
बाड़मेर में विधायक हरीश चौधरी-मेवाराम जैन में टकराव
पूर्व विधायक मेवाराम जैन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कार्यकर्ता चाहते हैं कांग्रेस फिर से मजबूत बने। उन्होंने कहा कि बाड़मेर में गुटबाजी बहुत ज्यादा है और इसे राजस्थान पंचायत-निकाय चुनाव से पहले खत्म करना जरूरी। मेवाराम जैन ने बताया कि उन्होंने गुटबाजी करने वाले व्यक्ति का नाम प्रदेशाध्यक्ष को बता दिया। जैन ने कहा कि पुरानी बातों को भूलकर सबको एकजुट होना चाहिए।
पीसीसी में बाड़मेर से पूर्व विधायक मेवाराम जी जैन के नेतृत्व में पधारे सैंकड़ों नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। pic.twitter.com/21eo3300e8
— Govind Singh Dotasra (@GovindDotasra) August 11, 2026
अजमेर में भी कांग्रेस नेताओं के बीच खींचतान
विजय जैन ने कहा कि अजमेर में उपेक्षित किए गए लोगों ने अपनी बात कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा के सामने रखी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं को दरकिनार किया जा रहा। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति की वजह से पूरा सिस्टम बिगड़ गया है।
उन्होंने यह भी कहा कि बाहर से आया एक व्यक्ति अजमेर की राजनीति में दखल दे रहा। उनके मुताबिक कुछ छोटे नेता निजी फायदे के लिए पार्टी को कमजोर करने में जुटे हैं। इसी शिकायत को लेकर वे प्रदेशाध्यक्ष से मिले।
डोटासरा बोले-मिलकर बातचीत से सुलझाएंगे
डोटासरा ने बाड़मेर मामले पर कहा कि लोकसभा चुनाव के समय किसी कारण मेवाराम जैन पार्टी में नहीं थे। बाद में हाईकमान के फैसले के बाद वे वापस कांग्रेस में लौट आए। उन्होंने अजमेर को लेकर भी कहा कि वहां थोड़ी बहुत दिक्कत है, जिसे बातचीत से सुलझाया जाएगा।
यह पूरा घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब राज्य में निकाय और पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है। ऐसे में कांग्रेस के भीतर की यह गुटबाजी संगठन के लिए बड़ी चुनौती मानी जा रही है।
FAQ
- बाड़मेर कांग्रेस में गुटबाजी को लेकर किसने शिकायत की?
पूर्व विधायक मेवाराम जैन ने प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से मिलकर बायतू विधायक हरीश चौधरी पर मनमानी और गुटबाजी का आरोप लगाया। दोनों खेमों के बीच लंबे समय से टकराव चल रहा। - अजमेर में कांग्रेस नेताओं ने किस नेता पर गुटबाजी बढ़ाने का आरोप लगाया?
पूर्व जिलाध्यक्ष विजय जैन ने पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ पर गुटबाजी बढ़ाने का आरोप लगाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की भी शिकायत की। - पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने गुटबाजी पर क्या कहा?
राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा ने इसे छोटी-मोटी बात बताते हुए कहा कि संगठन बैठकर इसे सुलझा लेगा।
डोटासरा बोले- OBC जातियों को लड़ाने की साजिश, रिपोर्ट को सार्वजनिक करे सरकार
हरीश चौधरी ने बिना नाम लिए मेवाराम जैन पर साधा निशाना, बोले-चरित्रहीनों से समझौतों पर होगा नुकसान
राजस्थान भाजपा ने पंचायत-निकाय चुनाव समिति 8 दिन में बदली, घनश्याम तिवाड़ी की छुट्टी
राजस्थान कांग्रेस में बड़ा विवाद, डोटासरा के तंज पर गहलोत की सफाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By Umeshwari Baghel
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर
By Sanjay Gupta