डोटासरा बोले- OBC जातियों को लड़ाने की साजिश, रिपोर्ट को सार्वजनिक करे सरकार

Jageshwar prasad | Aug 11, 2026, 15:57 IST
Share
डोटासरा बोले- OBC जातियों को आपस में लड़ाने की साजिश
डोटासरा बोले- OBC जातियों को आपस में लड़ाने की साजिश

राजस्थान OBC आयोग की रिपोर्ट को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर आरोप लगाए हैं। PCC अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि सरकार आरक्षण बढ़ाने की नहीं, बल्कि OBC जातियों को आपस में लड़ाने की साजिश कर रही है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • डोटासरा बोले- OBC जातियों को आपस में लड़ाने की साजिश।
  • डोटासरा ने आगे कहा- रिपोर्ट को सार्वजनिक करे सरकार।
  • कांग्रेस का आरोप- OBC आबादी 55% है, फिर 21% आरक्षण क्यों?
  • OBC रिपोर्ट लीक होने के आरोप, डोटासरा बोले- सरकार ही लीक है।
  • कांग्रेस ने सरकार से पूछा- OBC आरक्षण बढ़ाएंगे या नहीं।
राज्य ओबीसी आयोग की रिपोर्ट ने प्रदेश की राजनीति को गरमा दिया है। कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

उनका कहना है कि सरकार ओबीसी आरक्षण बढ़ाने की बजाय जातियों को आपस में लड़ाने का काम कर रही है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग की है।

क्या है कांग्रेस का आरोप?

पीसीसी अध्यक्ष डोटासरा ने कहा कि OBC आयोग की रिपोर्ट तीन महीने में आनी चाहिए थी, लेकिन इसमें डेढ़ साल लग गए। उन्होंने सवाल उठाया कि जब सरकार कह रही है कि रिपोर्ट में क्या है, इसकी जानकारी किसी को नहीं है, तो अखबारों में रोजाना आंकड़े कैसे आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार इतनी लीक है कि OBC आयोग की रिपोर्ट भी लीक हो गई।

OBC आरक्षण पर सवाल

डोटासरा ने कहा कि यदि OBC की आबादी 55 प्रतिशत है तो 21 प्रतिशत आरक्षण ही क्यों है? उन्होंने पूछा कि क्या सरकार OBC आरक्षण को बढ़ाएगी या नहीं?

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार का उद्देश्य OBC का आरक्षण बढ़ाना नहीं है, बल्कि अलग-अलग जातियों को आंकड़ों के नाम पर आपस में लड़ाने की कोशिश है।

मुख्यमंत्री पर निशाना

डोटासरा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद मुख्यमंत्री दिल्ली जाकर केंद्रीय नेतृत्व से पूछ रहे हैं कि रिपोर्ट का क्या करना है। उन्होंने कहा कि इससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति क्या हो सकती है कि प्रदेश से जुड़ी रिपोर्ट पर मुख्यमंत्री खुद निर्णय नहीं ले पा रहे।

निकाय चुनाव की लॉटरी पर भी असमंजस

डोटासरा ने कहा कि प्रदेश में चर्चा है कि 13 या 14 अगस्त को आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी, लेकिन अभी तक कोई स्पष्ट सरकारी आदेश नहीं आया है। उन्होंने कहा कि जब 21 प्रतिशत आरक्षण पहले से लागू है तो नई रिपोर्ट के बाद OBC के हिस्से में बढ़ोतरी होनी चाहिए या नहीं, सरकार को इसका जवाब देना चाहिए।

नेता प्रतिपक्ष की मांग

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी कहा कि सरकार यह नहीं बता रही कि रिपोर्ट में वास्तव में क्या है, लेकिन मीडिया में अलग-अलग आंकड़े आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अगर रिपोर्ट में कोई कमी नहीं है तो उसे सार्वजनिक करने में सरकार को डर किस बात का है? उन्होंने कहा कि OBC आयोग की रिपोर्ट किसी राजनीतिक दल के लिए नहीं बल्कि प्रदेश के लोगों के अधिकारों को मजबूत करने के लिए बनी है।

डांगावास प्रकरण पर सवाल

टीकाराम जूली ने डांगावास प्रकरण को लेकर भी सरकार से न्याय की मांग की। उन्होंने कहा कि इस मामले में छह लोगों की हत्या हुई, जिनमें पांच दलित थे। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा सवाल यह है कि इन लोगों की हत्या किसने की? उन्होंने कहा कि सीबीआई जांच में भी यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा कि हत्यारे कौन हैं, यह चिंताजनक है।

ये भी पढ़ें:-

डोटासरा का आरोप, RSS के निर्देश पर सरकार ओबीसी आरक्षण को सीमित कर रही

गहलोत पर डोटासरा का तंज, जीआई टैग पर घमासान, आईपीएस को चाहिए किराए का घर

कांग्रेस में बढ़ी बयानबाजी, डोटासरा के बयान पर संदीप चौधरी का तंज

राजस्थान कांग्रेस में बड़ा विवाद, डोटासरा के तंज पर गहलोत की सफाई

Tags:
  • सीबीआई जांच
  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
  • ओबीसी आरक्षण
  • प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा
  • नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली
  • राज्य ओबीसी आयोग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान