राजस्थान भाजपा ने पंचायत-निकाय चुनाव समिति 8 दिन में बदली, घनश्याम तिवाड़ी की छुट्टी
Saurabh Mishra | Aug 03, 2026, 24:04 IST
Raj bjp panchayat chunav samiti
राजस्थान भाजपा ने पंचायत और शहरी निकाय चुनाव के लिए संभाग प्रभारियों की सूची बदली। घनश्याम तिवाड़ी और संतोष अहलावत हटाए गए। 5 नए जिलों में जिलाध्यक्ष भी नियुक्त किए गए।
समझें क्या है पूरा मामला
- राजस्थान भाजपा ने संभागीय चुनाव संचालन समिति में बड़ा फेरबदल किया।
- यह बदलाव पिछली सूची जारी होने के सिर्फ 8 दिन बाद हुआ।
- सांसद घनश्याम तिवाड़ी और पूर्व सांसद संतोष अहलावत को समिति से हटाया गया।
- पांच नेताओं के संभाग बदले गए, ताकि पक्षपात के आरोपों से बचा जा सके।
- 5 नए संगठनात्मक जिलों में भी जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गई।
8 दिन में क्यों बदली सूची
चर्चा है कि पहली सूची में स्थानीय नेताओं को उन्हीं के गृह संभाग की जिम्मेदारी दी गई थी। इस पर पार्टी के भीतर सवाल खड़े हो रहे थे। कुछ नेताओं ने इसे पक्षपात बताया था। इसी आलोचना के बाद भाजपा ने रणनीति बदली। अब नेताओं को उनके अपने की बजाय दूसरे संभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इससे चुनाव में निष्पक्षता का संदेश देने की कोशिश की गई है।
rajasthan bjp old list
किसे मिली नई जिम्मेदारी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री @madanrrathore जी के निर्देशानुसार स्थानीय निकाय चुनाव घोषणा पत्र समिति निम्नानुसार जारी की जाती है। pic.twitter.com/Rvf9fexvNI
— BJP Rajasthan (@BJP4Rajasthan) August 2, 2026
पांच नेताओं के बदले संभाग
राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी को भरतपुर से हटाकर अजमेर संभाग की जिम्मेदारी दी गई है। पूर्व विधायक शंकर सिंह राजपुरोहित को भरतपुर की जगह अब जयपुर संभाग मिला है।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी को अजमेर से हटाकर भरतपुर संभाग भेजा गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति मिर्धा को अजमेर की बजाय अब बीकानेर संभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
बीजेपी चुनाव संचालन समिति की नई लिस्ट
नए जिलों में जिलाध्यक्ष
भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री @madanrrathore जी के निर्देशानुसार नव गठित संगठन जिला के कार्यकारी जिलाध्यक्ष की घोषणा निम्नवत की जाती है। pic.twitter.com/IQvLczd4Te
— BJP Rajasthan (@BJP4Rajasthan) August 2, 2026
आने वाले पंचायत और निकाय चुनाव भाजपा के लिए संगठनात्मक मजबूती की परीक्षा माने जा रहे हैं। यही वजह है कि पार्टी बार-बार अपनी रणनीति में बदलाव कर रही है।
FAQ
- सवाल 1: राजस्थान भाजपा ने पंचायत-निकाय चुनाव समिति क्यों बदली?
जवाब: पुरानी सूची में भाजपा के स्थानीय नेताओं को अपने ही संभाग की जिम्मेदारी दी गई थी। इस पर पक्षपात के आरोप लगे। इसी वजह से पार्टी ने संभाग बदल दिए। - सवाल 2: राजस्थान भाजपा की नई पंचायत-निकाय चुनाव समिति से किसे हटाया गया है?
जवाब: सांसद घनश्याम तिवारी और पूर्व सांसद संतोष अहलावत को नई समिति से बाहर रखा गया है। - सवाल 3: भाजपा ने कितने नए जिलों में जिलाध्यक्ष बनाए?
जवाब: भाजपा ने 5 नए संगठनात्मक जिलों में जिलाध्यक्ष नियुक्त किए हैं। ये जिले राज्य में हाल ही में बने प्रशासनिक जिलों के आधार पर बनाए गए थे।
यह भी पढ़ें...
राजस्थान निकाय चुनाव 2025 : आ गई शहरी सरकार के चुनाव की तारीख, UDH मंत्री ने किया खुलासा
राजस्थान भाजपा स्टेट वर्किंग कमेटी की घोषणा, वसुंधरा और राजेंद्र राठौड़ को किया शामिल
पंचायत-निकाय चुनाव: राजस्थान सरकार पहुंची हाईकोर्ट, दिसंबर तक चुनाव टालने की दलील
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel