कान्हा में बाघों की मौत पर हाईकोर्ट का पारा हाई, AAG को लगाई फटकार, डायरेक्टर तलब

Neel Tiwari | Updated:
Share
कान्हा टाइगर रिजर्व में बाघों की मौत के मामले में हाईकोर्ट ने सरकार की पुरानी रिपोर्ट पर नाराजगी जताई है।
कान्हा टाइगर रिजर्व में बाघों की मौत के मामले में हाईकोर्ट ने सरकार की पुरानी रिपोर्ट पर नाराजगी जताई है।

कान्हा टाइगर रिजर्व में बाघों की मौत का मामला अब हाईकोर्ट में गरमा गया है। बाघों की सुरक्षा को लेकर उठे गंभीर सवालों के बीच सरकार की ओर से पेश रिपोर्ट ने अदालत की नाराजगी और बढ़ा दी है। चीफ जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे और जस्टिस विवेक जैन की डिवीजन बेंच ने सरकारी पक्ष को जमकर फटकार लगाई है।

मामला इतना गंभीर हो गया है कि हाईकोर्ट ने कान्हा टाइगर रिजर्व के डायरेक्टर को अगली सुनवाई में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर वास्तविक स्थिति बताने के निर्देश दिए हैं।

CDV संक्रमण से 10 बाघों की मौत का दावा

यह मामला कान्हा टाइगर रिजर्व में कैनाइन डिस्टेंपर वायरस (CDV) के संक्रमण से बाघों की मौत से जुड़ा है। मुंबई के चेंबूर निवासी अधिवक्ता और वन्यजीव प्रेमी सुबित चक्रवर्ती ने इस संबंध में जनहित याचिका दायर की है। याचिका में दावा किया गया है कि 2 अप्रैल से अब तक संक्रमण के कारण 10 बाघों की मौत हो चुकी है। याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया है कि लगातार मौतों के बावजूद संक्रमण रोकने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए गए।

स्वतंत्र जांच समिति बनाने की मांग

याचिका में बाघों की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने की मांग की गई है। इसके लिए नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी (NTCA) की गाइडलाइंस के तहत स्वतंत्र उच्चस्तरीय जांच समिति गठित करने की मांग रखी गई है। याचिकाकर्ता का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए संक्रमण की रोकथाम और बाघों की सुरक्षा के लिए जवाबदेही तय होना जरूरी है।
मध्य प्रदेश में बाघों की जान पर संकट: 2026 में 57 की मौत, हर तीसरा बाघ 2 साल से कम उम्र का | Tiger's life in danger in Madhya Pradesh: 57 deaths in 2026, every third tiger less than 2 years old
टाइगर स्टेट में ही सुरक्षित नहीं बाघ! अब तक 57 की मौत, हर तीसरा बाघ 2 साल से कम उम्र का
15 Nov 2026 ,
By Aman Vaishnav
एक तरफ मध्य प्रदेश को बड़े गर्व से देश का टाइगर स्टेट कहा जाता है। वहीं दूसरी ओर इस साल जंगल के इन राजाओं पर बहुत बड़ा संकट टूट पड़ा है। साल 2026 में 7 नवंबर तक ही प्रदेश में 57 बाघों की मौत हो चुकी है। यह मध्य प्रदेश के इतिहास में किसी एक साल में बाघों की मौत का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

8 अक्टूबर की रिपोर्ट पेश करने पर कोर्ट ने उठाए सवाल

गुरुवार को सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता अंशुमान सिंह, राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता नीलेश यादव और केंद्र सरकार की ओर से डिप्टी सॉलिसिटर जनरल सुयश मोहन गुरु उपस्थित हुए। कोर्ट ने सरकार से बाघों की मौत की ताजा स्थिति बताने को कहा। इस पर अतिरिक्त महाधिवक्ता ने जानकारी दी कि अभी केवल एक बाघिन की मौत हुई है।

सरकार की ओर से पेश रिपोर्ट देखने के बाद डिवीजन बेंच ने उसकी प्रासंगिकता पर सवाल उठाए। कोर्ट ने कहा कि 26 अक्टूबर के आदेश में अंतरिम अवधि यानी Interregnum Period के दौरान हुई मौतों की जानकारी मांगी गई थी। इसके बावजूद सरकार ने 8 अक्टूबर की पुरानी रिपोर्ट पेश कर दी। कोर्ट ने पूछा कि जब आदेश में बाद की अवधि की जानकारी मांगी गई थी, तो पुरानी रिपोर्ट दाखिल करने का क्या औचित्य है?

कान्हा में बाघों पर कहर बनकर टूटा सीडीवी, नौ की मौत, शावक की भी गई जान | CDV wreaks havoc on tigers in Kanha, nine dead, cub also lost its life
कान्हा टाइगर रिजर्व में कैनाइन डिस्टेंपर वायरस का खतरा: मादा बाघ शावक की मौत, वायरस से मरने वाले बाघों की संख्या नौ हुई
19 Oct 2026 ,
By Arohi Raj
मध्यप्रदेश के कान्हा टाइगर रिजर्व में कैनाइन डिस्टेंपर वायरस का खतरा बना हुआ है। बता दें 18 अक्टूबर को इस संक्रमण की आशंका के बीच एक मादा बाघ शावक की मौत हो गई। शावक का इलाज मुक्की स्थित वन्यजीव उपचार केंद्र में चल रहा था। इसे 8 अक्टूबर को अरौली गांव से रेस्क्यू किया गया था।

क्या आपके लिए नर्सरी की क्लास लगवाएं?

सुनवाई के दौरान अतिरिक्त महाधिवक्ता अदालत के सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इस पर चीफ जस्टिस ने उनसे पूछा कि Interregnum Period का अर्थ क्या होता है? जब सरकारी वकील इसका स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए, तो चीफ जस्टिस ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा, क्या आपके लिए नर्सरी की क्लास लगवाएं?

कोर्ट की इस टिप्पणी ने सुनवाई के दौरान सरकार की तैयारी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। बेंच ने कहा कि बाघों की मौत जैसा संवेदनशील मामला है। याचिकाकर्ता और अदालत दोनों इसकी गंभीरता को लेकर चिंतित हैं, लेकिन सरकार की ओर से पेश रिपोर्ट में वैसी गंभीरता दिखाई नहीं दे रही है।

एमपी में जंगल सफारी से आगे बढ़कर लक्जरी टूरिज्म का नया दौर: बांधवगढ़, कान्हा, सतपुड़ा में 520 करोड़ के लग्जरी रिजॉर्ट | MP's New Era of Luxury Tourism Beyond Jungle Safari: 520 Crore Luxury Resorts in Bandhavgarh, Kanha, Satpura
जंगल सफारी से आगे बढ़ेगा एमपी टूरिज्म: बांधवगढ़ से कान्हा तक बदलेगी तस्वीर, 520 करोड़ से बनेंगे लग्जरी रिजॉर्ट
07 Oct 2026 ,
By Arohi Raj
एमपी का जंगल अब सिर्फ सफारी तक सीमित नहीं रहेगा। यहां लक्जरी टूरिज्म को भी बढ़ावा देने की तैयारी है। बता दें बांधवगढ़, कान्हा और सतपुड़ा में बड़े निवेश की योजना है। लीला इन तीनों इलाकों में 520 करोड़ का इंवेस्टमेंट करेगी। इस निवेश से तीन नए लक्जरी रिजॉर्ट तैयार किए जाएंगे।

AAG की जगह महाधिवक्ता को पेश होने की सलाह

डिवीजन बेंच ने यह भी कहा कि वन्यजीव संरक्षण से जुड़े इस गंभीर मामले में अतिरिक्त महाधिवक्ता अदालत की अपेक्षा के अनुरूप सहयोग नहीं कर पा रहे हैं। कोर्ट ने सरकार को सलाह दी कि अगली सुनवाई में स्वयं महाधिवक्ता उपस्थित होकर पक्ष रखें, ताकि मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके।

30 नवंबर को टाइगर रिजर्व डायरेक्टर की पेशी

हाईकोर्ट ने कान्हा टाइगर रिजर्व के डायरेक्टर को अगली सुनवाई में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। अब 30 नवंबर को होने वाली सुनवाई में डायरेक्टर को बाघों की मौत, CDV संक्रमण और उसकी रोकथाम के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी देनी होगी। इस सुनवाई पर नजर रहेगी कि सरकार बाघों की मौत को लेकर क्या तथ्य पेश करती है और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए अब तक क्या ठोस कार्रवाई की गई है।
Tags:
  • कान्हा टाइगर रिजर्व
  • बाघों की मौत
  • जबलपुर हाईकोर्ट
  • Kanha Tiger Reserve
  • मध्य प्रदेश बाघ
  • कैनाइन डिस्टेंपर वायरस
  • बाघ संरक्षण
  • मध्य प्रदेश हाईकोर्ट
  • जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे
  • जस्टिस विवेक जैन
देवउठनी एकादशी पर 20 नवंबर को रायपुर में लोकल हॉलिडे, नवा रायपुर से राजधानी तक सभी सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

By VINAY VERMA

देवउठनी एकादशी पर 20 नवंबर को रायपुर में लोकल हॉलिडे, नवा रायपुर से राजधानी तक सभी सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद
जयपुर में घर की छत बन सकती है आपका किचन गार्डन, 70% सरकारी सब्सिडी पर उगाएं ऑर्गेनिक सब्जियां

By Jageshwar Prasad

जयपुर में घर की छत बन सकती है आपका किचन गार्डन, 70% सरकारी सब्सिडी पर उगाएं ऑर्गेनिक सब्जियां
5.51 करोड़ की जमीन की रजिस्ट्री 8 लाख में, DLC दरों पर हाईकोर्ट सख्त; स्वतः लिया संज्ञान

By Ashish Bhardwaj

5.51 करोड़ की जमीन की रजिस्ट्री 8 लाख में, DLC दरों पर हाईकोर्ट सख्त; स्वतः लिया संज्ञान
छत्तीसगढ़ में स्कूल हैं या प्रयोगशाला, 26 साल में चार सरकारें कर चुकीं सात प्रयोग, पढ़ाई लिखाई पर कोई असर नहीं

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ में स्कूल हैं या प्रयोगशाला, 26 साल में चार सरकारें कर चुकीं सात प्रयोग, पढ़ाई लिखाई पर कोई असर नहीं
AIIMS रायपुर के स्पीड डेटिंग इवेंट पर बवाल, सोशल मीडिया में प्रचार, कमेंट में लोग पूछ रहे एज लिमिट

By VINAY VERMA

AIIMS रायपुर के स्पीड डेटिंग इवेंट पर बवाल, सोशल मीडिया में प्रचार, कमेंट में लोग पूछ रहे एज लिमिट
59 लाख के विला 11 लाख में खरीदे, IAS शिखर अग्रवाल पर ACB की FIR; परिवार के नाम 64 संपत्तियां

By Ashish Bhardwaj

59 लाख के विला 11 लाख में खरीदे, IAS शिखर अग्रवाल पर ACB की FIR; परिवार के नाम 64 संपत्तियां
इंदौर के लालबाग पैलेस में मिली 100 किलो की तिजोरी का रहस्य अब भी बरकरार, सामने आए तीन दावेदार

By Sanjay Gupta

इंदौर के लालबाग पैलेस में मिली 100 किलो की तिजोरी का रहस्य अब भी बरकरार, सामने आए तीन दावेदार